कर्तव्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: उपनिरीक्षक व आरक्षी निलंबित श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अनुशासन व कार्यकुशलता बनाए रखने के क्रम में सख्त कार्रवाई करते हुए थाना मल्हीपुर में तैनात उपनिरीक्षक सतीश चंद्र मिश्रा एवं आरक्षी विजय लाल को निलंबित कर दिया गया है।दोनों कर्मियों पर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता के आरोप संज्ञान में आए थे। उक्त आचरण को पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। जनपद पुलिस ने दोहराया है कि शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कर्तव्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: उपनिरीक्षक व आरक्षी निलंबित श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अनुशासन व कार्यकुशलता बनाए रखने के क्रम में सख्त कार्रवाई करते हुए थाना मल्हीपुर में तैनात उपनिरीक्षक सतीश चंद्र मिश्रा एवं आरक्षी विजय लाल को निलंबित कर दिया गया है।दोनों कर्मियों पर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता के आरोप संज्ञान में आए थे। उक्त आचरण को पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। जनपद पुलिस ने दोहराया है कि शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- 3.31 करोड़ की फर्जी जीएसटी बिक्री दिखाने वाला आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिलौला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष/विवेचक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 267/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त जसदिल सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी चेतसिंह नगर, थाना डिविजन नंबर 6, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 एंड्रायड मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप चार्जर बरामद किया गया।मामले का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 04 नवंबर 2025 को वादी श्री प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त राज्य कर, श्रावस्ती द्वारा सूचना दी गई थी कि फर्म “श्री राम इंटर प्राइजेज” (GSTIN 09HQDPB7014K1ZS) के स्वामी राजा बाबू द्वारा बिना वास्तविक खरीद के बड़े पैमाने पर बिक्री दर्शाते हुए जीएसटी रिटर्न दाखिल कर राजस्व की हानि पहुंचाई गई है।इस सूचना पर थाना गिलौला में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जसदिल सिंह द्वारा मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से फर्जी तरीके से उक्त फर्म का जीएसटी रिटर्न फाइल किया गया। आरोपी ने अक्टूबर 2025 के जीएसटीआर-1 व जीएसटीआर-3B रिटर्न में बिना खरीद के करीब 3,31,82,740 रुपये की फर्जी बिक्री विभिन्न फर्मों के नाम पर दर्शाई। जांच में यह भी पाया गया कि इस फर्जी बिक्री पर लगभग 59,72,893 रुपये का कर देय था, जिसे जमा नहीं किया गया। प्रयुक्त ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर का उपयोग आरोपी द्वारा किया जाना प्रमाणित हुआ। पुलिस ने आरोपी को 17 मार्च 2026 को लुधियाना से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर 20 मार्च 2026 को थाना गिलौला, श्रावस्ती लाया, जहां उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान व गठित टीम प्रभारी क्षेत्राधिकारी लाइन श्री आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष/विवेचक श्री आशीष कुमार थाना गिलौला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 267/2025 धारा 319(2)/ 318 (4)/338/336(3)/340(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त जसदिल सिंह पुत्र जगदेव सिंह नि0 चेतसिंह नगर अपोजिट ए0टी0आई0 कालेज थाना डिविजन नं0 6 लुधियाना राज्य पंजाब को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 लैपटाप, 01 मोबाइल एंड्रायड, 01 रेडमी एंड्रायड मोबाइल, व 01 लैपटाप चार्जर बरामद किया गया। *संक्षिप्त विवरण* दिनांक 04.11.2025 को वादी श्री प्रदीप कुमार सहायक आयुक्त, राज्य कर श्रावस्ती द्वारा सूचना दी गयी कि सम्बन्धित फर्म सर्वश्री श्री राम इन्टर प्राइजेज GSTIN 09HQDPB7014K1ZS स्वामी राजा बाबू पुत्र निर्मल कुमार निवासी पृथ्वीरामपुर इटावा उ0प्र0 द्वारा बडे पैमाने पर बिना खरीद के प्रपत्रो में विक्री घोषित करते हुये जी0एस0टी0 रिटर्न दाखिल कर राजस्व की हानि पहुँचाया गया है । इस सूचना पर थाना गिलौला में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान अभियुक्त जसदिल सिंह पुत्र जगदेव सिंह नि0 चेतसिंह नगर अपोजित ए0टी0आई0 कालेज लुधियाना राज्य पंजाब का नाम प्रकाश में आया जिसके द्वारा मोबाइल व लैपटॉप का प्रयोग करते हुए सम्बन्धित फर्म सर्वश्री श्री राम इन्टर प्राइजेज GSTIN 09HQDPB7014K1ZS स्वामी राजा बाबू पुत्र निर्मल कुमार निवासी पृथ्वीरामपुर इटावा उ0प्र0 का रिटर्न फाइलिंग का काम किया व अस्तित्वहीन फर्म श्री राम इन्टर प्राइजेज के जीएसटी नंबर के लागिन आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर अक्टूबर 2025 माह के जीएसटीआर-1 व जीएसटीआर-3B रिटर्न दाखिल किये गये तथा बिना खरीद के लगभग 3,31,82,740 रुपये की फर्जी बिक्री विभिन्न फर्मों के नाम दर्शाई गयी। जांच में पाया गया कि उक्त बिक्री पर लगभग 59,72,893.2 रुपये कर देय था, किन्तु अभियुक्त द्वारा कोई कर जमा नहीं किया गया जांच के दौरान प्रयुक्त ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर का प्रयोग अभियुक्त जसदिल सिंह पुत्र जगदेव सिंह उपरोक्त द्वारा किया जाना प्रमाणित हुआ। दिनांक 17.03.2026 को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर थाना मॉडल टाउन जनपद लुधियाना (पंजाब) से रवाना होकर आज दिनांक 20.03.2026 को थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती लाया गया नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* जसदिल सिंह पुत्र जगदेव सिंह नि0 चेतसिंह नगर अपोजिट ए0टी0आई0 कालेज थाना डिविजन न0 6 लुधियाना राज्य पंजाब3
- महोत्सव में देशभर के अनेक प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।1
- इटवा: करंट की चपेट में आकर गाय की मौत, लोगों में दहशत सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा नगर पंचायत क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिस्कोहर रोड स्थित मस्जिद वाली गली के सामने बिजली के खम्भे से उतर रहे करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण बिजली के खम्भे में करंट आ गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है—जब-जब बारिश होती है, तब-तब खम्भे में करंट उतरने लगता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां आसपास के बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने जल्द से जल्द खम्भे की जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।1
- aaj hamare gaon ka mausan bahut hi sundar hai barish ka mahol hai aur hwa bhi kafi tej chal Rahi hai Mausam bilkul cold hai aur halki halki barish ki boond bhi pad rhi hai aur sab theek hai .1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच-भारी बारिश के बीच जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ईद-उल-फितर का पर्व मुसलमानों का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर जिले में परंपरागत एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हालांकि सुबह से हो रही भारी वर्षा के कारण ईदगाहों में नमाजियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जबकि मस्जिदों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। नई ईदगाह राजापुरवा में, जहां सामान्यतः दस हजार लोगों की भीड़ जुटती थी, वहां इस बार बारिश के चलते लगभग दो सौ लोग ही नमाज अदा कर सके। वहीं राजा बाजार स्थित मस्जिद में अधिक संख्या में लोग पहुंचे, जिसके कारण वहां दो बार नमाज अदा कराई गई। पुरानी ईदगाह में मौलाना मोहिनुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। यहां भी बारिश के कारण भीड़ कम रही। नमाज के बाद सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। प्रमुख त्योहार को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नानपारा क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह एवं कोतवाल राजनाथ सिंह अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते रहे और कानून-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। राजा बाजार मस्जिद पर भी सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहे l ईद का पर्व विशेष रूप से बच्चों के लिए खुशियों का प्रतीक होता है, लेकिन इस बार बारिश के कारण बच्चों का उत्साह कुछ फीका नजर आया। 10:00 के बाद धूप निकलने पर बच्चे खुशी मानते खेलते-कूदते दिखाई दिए।2
- थाना को0 भिनगा पुलिस द्वारा कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करते हुए अस्तित्वहीन फर्म बनाकर लगभग 6,22,06,333 रुपये /- जी0एस0टी0 कर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.03.2026 को मु0अ0सं0- 370/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त बिकी झा पुत्र बिजय कुमार झा नि0 1414/1 नया बाग मिनी बस स्टैण्ड मुकुन्दपुर कोलकाता थाना पंचसायर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल स्थाई पता ग्राम सरिसवपाही थाना पण्डौल जनपद मधुबनी (बिहार) को घटना में प्रयुक्त 01 लैपटाप, 01 आईफोन व 01 एण्ड्रायड फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । *संक्षिप्त विवरण* दिनांक 01.08.2025 को वादी श्री प्रदीप कुमार सहायक आयुक्त राज्य कर जनपद श्रावस्ती द्वारा सूचना दी गयी कि मनीष कुमार झा द्वारा बडे पैमाने पर बिना खरीद के प्रपत्रो में विक्री घोषित करते हुये जी0एस0टी0 रिटर्न दाखिल कर राजस्व की हानि पहुँचाया गया है । इस सूचना पर थाना कोतवाली भिनगा में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान अभियुक्त बिकी झा का नाम प्रकाश में आया व मुकदमा उपरोक्त मे धारा 61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । जिसके द्वारा मोबाइल व लैपटॉप का प्रयोग करते हुए मनीष कुमार झां के नाम से संचालित बुधियार इण्टरप्राइजेज व अन्य फर्मो का रिटर्न फाइलिंग का काम किया व अस्तित्वहीन फर्म बुधियार इंटरप्राइजेज के जीएसटी नंबर के लागिन आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर अप्रैल, मई व जून 2025 माह के जीएसटीआर-1 व जीएसटीआर-3B रिटर्न दाखिल किये गये तथा बिना खरीद के लगभग 28,45,13,385 रुपये की फर्जी बिक्री विभिन्न फर्मों के नाम दर्शाई गयी। जांच में पाया गया कि उक्त बिक्री पर लगभग 6,22,06,333 रुपये कर देय था, किन्तु अभियुक्त द्वारा कोई कर जमा नहीं किया गया तथा 1,45,80,197 रुपये का आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) दर्शाकर कर से समायोजन कर लिया गया। जांच के दौरान प्रयुक्त ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर का प्रयोग अभियुक्त बिकी झा द्वारा किया जाना प्रमाणित हुआ। आज दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्त को थाना परिसर में पूछताछ के उपरांत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उक्त कृत्य अभियुक्त द्वारा अन्य सहअभियुक्तों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत किया गया है, जिसके संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर पहल: विधायक ने एक्सपोज़र विजिट बस को दिखाई हरी झंडी श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग, श्रावस्ती द्वारा इकौना बाईपास पर समेकित शिक्षा योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह पहल दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें नई सीख व अनुभवों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपने आसपास की दुनिया को समझने, नई जगहों को देखने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव होता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा संचालित समेकित शिक्षा योजना के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस प्रकार के एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम बच्चों में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का मंच देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों के लिए ऐसे शैक्षणिक भ्रमण उनके मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान अभिभावकों ने भी कार्यक्रम के प्रति खुशी जताई और विभाग की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।1
- आइए, हम सब मिलकर “बलरामपुर महोत्सव 2026” को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।1