3.31 करोड़ की फर्जी जीएसटी बिक्री दिखाने वाला आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिलौला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष/विवेचक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 267/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त जसदिल सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी चेतसिंह नगर, थाना डिविजन नंबर 6, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 एंड्रायड मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप चार्जर बरामद किया गया।मामले का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 04 नवंबर 2025 को वादी श्री प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त राज्य कर, श्रावस्ती द्वारा सूचना दी गई थी कि फर्म “श्री राम इंटर प्राइजेज” (GSTIN 09HQDPB7014K1ZS) के स्वामी राजा बाबू द्वारा बिना वास्तविक खरीद के बड़े पैमाने पर बिक्री दर्शाते हुए जीएसटी रिटर्न दाखिल कर राजस्व की हानि पहुंचाई गई है।इस सूचना पर थाना गिलौला में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जसदिल सिंह द्वारा मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से फर्जी तरीके से उक्त फर्म का जीएसटी रिटर्न फाइल किया गया। आरोपी ने अक्टूबर 2025 के जीएसटीआर-1 व जीएसटीआर-3B रिटर्न में बिना खरीद के करीब 3,31,82,740 रुपये की फर्जी बिक्री विभिन्न फर्मों के नाम पर दर्शाई। जांच में यह भी पाया गया कि इस फर्जी बिक्री पर लगभग 59,72,893 रुपये का कर देय था, जिसे जमा नहीं किया गया। प्रयुक्त ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर का उपयोग आरोपी द्वारा किया जाना प्रमाणित हुआ। पुलिस ने आरोपी को 17 मार्च 2026 को लुधियाना से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर 20 मार्च 2026 को थाना गिलौला, श्रावस्ती लाया, जहां उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- 3.31 करोड़ की फर्जी जीएसटी बिक्री दिखाने वाला आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिलौला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष/विवेचक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 267/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त जसदिल सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी चेतसिंह नगर, थाना डिविजन नंबर 6, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 एंड्रायड मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप चार्जर बरामद किया गया।मामले का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 04 नवंबर 2025 को वादी श्री प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त राज्य कर, श्रावस्ती द्वारा सूचना दी गई थी कि फर्म “श्री राम इंटर प्राइजेज” (GSTIN 09HQDPB7014K1ZS) के स्वामी राजा बाबू द्वारा बिना वास्तविक खरीद के बड़े पैमाने पर बिक्री दर्शाते हुए जीएसटी रिटर्न दाखिल कर राजस्व की हानि पहुंचाई गई है।इस सूचना पर थाना गिलौला में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जसदिल सिंह द्वारा मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से फर्जी तरीके से उक्त फर्म का जीएसटी रिटर्न फाइल किया गया। आरोपी ने अक्टूबर 2025 के जीएसटीआर-1 व जीएसटीआर-3B रिटर्न में बिना खरीद के करीब 3,31,82,740 रुपये की फर्जी बिक्री विभिन्न फर्मों के नाम पर दर्शाई। जांच में यह भी पाया गया कि इस फर्जी बिक्री पर लगभग 59,72,893 रुपये का कर देय था, जिसे जमा नहीं किया गया। प्रयुक्त ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर का उपयोग आरोपी द्वारा किया जाना प्रमाणित हुआ। पुलिस ने आरोपी को 17 मार्च 2026 को लुधियाना से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर 20 मार्च 2026 को थाना गिलौला, श्रावस्ती लाया, जहां उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- महोत्सव में देशभर के अनेक प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।1
- सनातन धर्म को देखते हुएखुशी-खुशी मन से ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधिश्री दिलीप यादव द्वारामहापुराण श्रीमद् भागवतनैमिष से आए हुएपरम पूज्यआदरणीय अवस्थी जी द्वाराभागवत काअमृत पानलोगों ने कियाऔर जीवन धन्य किया फिर विशाल भंडारे में आज मुझे भीभाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ4
- बहराइच। फसल देखने खेत गया किसान बना काल का शिकार बेमौसम मौसम बना जानलेवा, अन्नदाता पर टूटा आसमान आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौके पर दर्दनाक मौत महसी तहसील के बमभौरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना 30 वर्षीय मुनऊ के रूप में हुई मृतक की पहचान अचानक मौत से परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बेहाल परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की गांव में दहशत और गम का माहौल।1
- Post by Vishal Kumar1
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हूई महिला पी.जी. कालेज प्रबन्ध समिति की बैठक बहराइच। महिला महाविद्यालय बहराइच के सभाकक्ष में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने प्राचार्य व शिक्षण स्टाफ से अपेक्षा की है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को क्वालिटी बेस्ड शिक्षा प्रदान करें तथा उन्हें अन्य सामाजिक, कल्चरल व स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी बढ़ावा दें। बैठक के दौरान प्रस्तावित एजेण्डा पर विचार-विमर्श करते हुए डीएम ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्यामकरन टेकड़ीवाल, प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी, अशोक कुमार मातनहेलिया, संतोष कुमार अग्रवाल, रवि कोठारी, अजय कुमार अग्रवाल व रविकान्त कश्यप सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।1
- थाना को0 भिनगा पुलिस द्वारा कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करते हुए अस्तित्वहीन फर्म बनाकर लगभग 6,22,06,333 रुपये /- जी0एस0टी0 कर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.03.2026 को मु0अ0सं0- 370/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त बिकी झा पुत्र बिजय कुमार झा नि0 1414/1 नया बाग मिनी बस स्टैण्ड मुकुन्दपुर कोलकाता थाना पंचसायर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल स्थाई पता ग्राम सरिसवपाही थाना पण्डौल जनपद मधुबनी (बिहार) को घटना में प्रयुक्त 01 लैपटाप, 01 आईफोन व 01 एण्ड्रायड फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । *संक्षिप्त विवरण* दिनांक 01.08.2025 को वादी श्री प्रदीप कुमार सहायक आयुक्त राज्य कर जनपद श्रावस्ती द्वारा सूचना दी गयी कि मनीष कुमार झा द्वारा बडे पैमाने पर बिना खरीद के प्रपत्रो में विक्री घोषित करते हुये जी0एस0टी0 रिटर्न दाखिल कर राजस्व की हानि पहुँचाया गया है । इस सूचना पर थाना कोतवाली भिनगा में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान अभियुक्त बिकी झा का नाम प्रकाश में आया व मुकदमा उपरोक्त मे धारा 61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । जिसके द्वारा मोबाइल व लैपटॉप का प्रयोग करते हुए मनीष कुमार झां के नाम से संचालित बुधियार इण्टरप्राइजेज व अन्य फर्मो का रिटर्न फाइलिंग का काम किया व अस्तित्वहीन फर्म बुधियार इंटरप्राइजेज के जीएसटी नंबर के लागिन आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर अप्रैल, मई व जून 2025 माह के जीएसटीआर-1 व जीएसटीआर-3B रिटर्न दाखिल किये गये तथा बिना खरीद के लगभग 28,45,13,385 रुपये की फर्जी बिक्री विभिन्न फर्मों के नाम दर्शाई गयी। जांच में पाया गया कि उक्त बिक्री पर लगभग 6,22,06,333 रुपये कर देय था, किन्तु अभियुक्त द्वारा कोई कर जमा नहीं किया गया तथा 1,45,80,197 रुपये का आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) दर्शाकर कर से समायोजन कर लिया गया। जांच के दौरान प्रयुक्त ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर का प्रयोग अभियुक्त बिकी झा द्वारा किया जाना प्रमाणित हुआ। आज दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्त को थाना परिसर में पूछताछ के उपरांत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उक्त कृत्य अभियुक्त द्वारा अन्य सहअभियुक्तों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत किया गया है, जिसके संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर पहल: विधायक ने एक्सपोज़र विजिट बस को दिखाई हरी झंडी श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग, श्रावस्ती द्वारा इकौना बाईपास पर समेकित शिक्षा योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह पहल दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें नई सीख व अनुभवों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपने आसपास की दुनिया को समझने, नई जगहों को देखने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव होता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा संचालित समेकित शिक्षा योजना के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस प्रकार के एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम बच्चों में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का मंच देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों के लिए ऐसे शैक्षणिक भ्रमण उनके मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान अभिभावकों ने भी कार्यक्रम के प्रति खुशी जताई और विभाग की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।1
- आइए, हम सब मिलकर “बलरामपुर महोत्सव 2026” को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।1