लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिला पूर्ति अधिकारी लखीमपुर खीरी: जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। अधिकारियों के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। यदि किसी स्थान पर अस्थायी समस्या आती भी है तो उसे तत्काल दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति और संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।
लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिला पूर्ति अधिकारी लखीमपुर खीरी: जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। अधिकारियों के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। यदि किसी स्थान पर अस्थायी समस्या आती भी है तो उसे तत्काल दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति और संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।
- लखीमपुर खीरी। चिकित्सा क्षेत्र में परोपकार और अंगदान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवकली खीरी में ‘मेडिकल एल्ट्रिज़्म (परोपकारार्थमिदं शरीरम्)’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने अंगदान और ऊतक प्रत्यारोपण के वैज्ञानिक, सामाजिक और कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि इस तरह का आयोजन प्रदेश में पहली बार हो रहा है, जो समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्रेन डेड मरीज के अंगदान का प्रेरणादायक उदाहरण भी साझा किया गया, जिसमें एक युवा के परिवार ने मृत्यु के बाद अंगदान कर कई जिंदगियां बचाने का संदेश दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रेन डेड स्थिति में व्यक्ति कानूनी रूप से मृत माना जाता है, और ऐसे में अंगदान जीवन बचाने का बड़ा माध्यम बन सकता है। एसजीपीजीआई और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने ट्रांसप्लांट की जटिल प्रक्रियाओं, कानूनी जिम्मेदारियों और गोपनीयता जैसे विषयों पर जानकारी दी। वहीं किडनी, बोन मैरो और आंत प्रत्यारोपण से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान मेडिकल छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अंगदान से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, सरोगेसी को भी आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए निसंतान दंपतियों के लिए आशा की किरण बताया गया। यह सम्मेलन न केवल चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हो रहा है, बल्कि समाज में अंगदान और परोपकार की भावना को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।2
- खीरी टाउन-खीरी कस्बा खीरी स्थित कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड हाईस्कूल (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का कुल परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। विद्यालय की छात्रा अनुषा उमर ने 90.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा छात्रा के आवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक उम्मी खातून, प्रबंधन से जुड़े हमजा, समाजसेवी हाजी आरिफ पहलवान, प्रधानाचार्य हाजी सईद हुसैन गौरी सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनके घर जाकर सम्मानित किया गया है। टॉपर अनुषा उमर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन को सफलता का आधार बताया। विद्यालय प्रबंधन ने इस परिणाम का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के परिश्रम एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- बच्चों ने कहा मत रो मन में सब संभाल लूंगा मैंने सीखा है पिता से मुझे परिवार को किस प्रकार चलना है1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- Post by Shaban Siddiqui1
- मुख्यालय अग्निशमन तथा आपात सेवाएं उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के आदेशानुसार फायर स्टेशन पलिया क्षेत्र में अग्निसुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एफएसएसओ राहुल कुमार वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता को जांचा गया तथा उन्हें संचालित कर उनकी स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षित निकासी (Evacuation Drill) का अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपदा के समय मरीजों एवं स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों द्वारा अस्पताल प्रबंधन को यह भी सुझाव दिया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखा जाए और समय-समय पर उनकी जांच सुनिश्चित की जाए। अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक किया गया, जिससे क्षेत्र में अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।2
- स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा हिल रहा है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है बताया जा रहा है कि खंभा आज ही लगाया गया है, ऐसे में लोगों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल जांच कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है1
- लखीमपुर - शहर के मोहल्ला काशीनगर में दुर्गा मंदिर के पास पानी की पाइपलाइन पर बिजली का खंभा लगा दिया गया है, जिससे खतरे की स्थिति बन गई है स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा हिल रहा है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है बताया जा रहा है कि खंभा आज ही लगाया गया है, ऐसे में लोगों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल जांच कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है1