logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर - शहर के मोहल्ला काशीनगर में दुर्गा मंदिर के पास पानी की पाइपलाइन पर बिजली का खंभा लगा दिया गया है, जिससे खतरे की स्थिति बन गई है स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा हिल रहा है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है बताया जा रहा है कि खंभा आज ही लगाया गया है, ऐसे में लोगों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल जांच कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है

21 hrs ago
user_Shoaib Khan
Shoaib Khan
Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

लखीमपुर - शहर के मोहल्ला काशीनगर में दुर्गा मंदिर के पास पानी की पाइपलाइन पर बिजली का खंभा लगा दिया गया है, जिससे खतरे की स्थिति बन गई है स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा हिल रहा है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है बताया जा रहा है कि खंभा आज ही लगाया गया है, ऐसे में लोगों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल जांच कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मित्र राष्ट्र नेपाल में सुदूरपश्चिम प्रदेश के कैलाली जिला स्थित गोदावरी नगरपालिका वार्ड संख्या-4 के बुढीतोला क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुढीतोला क्षेत्र पर्यटन प्रबन्धन तथा बाजार व्यवस्थापन समिति द्वारा पलिया के मां राजरानी होटल एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि नेपाल में आयोजित होने वाले पर्यटन महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति के अनुसार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सड़कों पर झालरों से रोशनी की व्यवस्था की गई है। साथ ही सड़क किनारे पत्थरों पर ऐतिहासिक झलक देने वाले चित्र उकेरे गए हैं। इसके अलावा तितली उद्यान, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, होमस्टे जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, जिससे पर्यटक स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कर सकें। बता दें कि बुढीतोला क्षेत्र धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां स्थित गोदावरी गंगा के उद्गम स्थल को स्थानीय लोग कैलाश पर्वत का स्वरूप मानते हैं। मान्यता है कि यहां से निकलने वाली दो धाराओं में एक में काला और दूसरी में सफेद जल प्रवाहित होता है, जिन्हें क्रमशः काली और सेती नदी कहा जाता है। इन दोनों धाराओं के संगम को ‘दोगढ़’ के नाम से जाना जाता है, जहां से गोदावरी गंगा का प्रवाह आगे बढ़ता है। यह क्षेत्र प्राचीन मान्यताओं और धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां माघी मेला एवं महाशिवरात्रि सहित विभिन्न अवसरों पर बड़े आयोजन होते हैं। सम्वत् 2072 में यहां कुंभ मेले का भी आयोजन हो चुका है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र गोदावरी गंगा से लगभग 17 किलोमीटर तथा अतरिया बाजार से करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तराई क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी के दौरान भी यहां अपेक्षाकृत ठंडा तापमान पर्यटकों को आकर्षित करता है। समिति ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन विकास के साथ-साथ निवेश की भी अपार संभावनाएं हैं। विशेष रूप से बंजी जंप, रॉक क्लाइंबिंग, ट्री हाउस, चिल्ड्रेन पार्क, कृत्रिम झरना और इको रिसॉर्ट जैसी परियोजनाओं के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। समिति की ओर से देश-विदेश के पर्यटकों, पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों को बुढीतोला पर्यटन महोत्सव में शामिल होने और इस क्षेत्र के प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व को करीब से देखने का आमंत्रण दिया गया है।
    1
    मित्र राष्ट्र नेपाल में सुदूरपश्चिम प्रदेश के कैलाली जिला स्थित गोदावरी नगरपालिका वार्ड संख्या-4 के बुढीतोला क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुढीतोला क्षेत्र पर्यटन प्रबन्धन तथा बाजार व्यवस्थापन समिति द्वारा पलिया के मां राजरानी होटल एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि नेपाल में आयोजित होने वाले पर्यटन महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
समिति के अनुसार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सड़कों पर झालरों से रोशनी की व्यवस्था की गई है। साथ ही सड़क किनारे पत्थरों पर ऐतिहासिक झलक देने वाले चित्र उकेरे गए हैं। इसके अलावा तितली उद्यान, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, होमस्टे जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, जिससे पर्यटक स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कर सकें।
बता दें कि बुढीतोला क्षेत्र धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां स्थित गोदावरी गंगा के उद्गम स्थल को स्थानीय लोग कैलाश पर्वत का स्वरूप मानते हैं। मान्यता है कि यहां से निकलने वाली दो धाराओं में एक में काला और दूसरी में सफेद जल प्रवाहित होता है, जिन्हें क्रमशः काली और सेती नदी कहा जाता है। इन दोनों धाराओं के संगम को ‘दोगढ़’ के नाम से जाना जाता है, जहां से गोदावरी गंगा का प्रवाह आगे बढ़ता है।
यह क्षेत्र प्राचीन मान्यताओं और धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां माघी मेला एवं महाशिवरात्रि सहित विभिन्न अवसरों पर बड़े आयोजन होते हैं। सम्वत् 2072 में यहां कुंभ मेले का भी आयोजन हो चुका है।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र गोदावरी गंगा से लगभग 17 किलोमीटर तथा अतरिया बाजार से करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तराई क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी के दौरान भी यहां अपेक्षाकृत ठंडा तापमान पर्यटकों को आकर्षित करता है।
समिति ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन विकास के साथ-साथ निवेश की भी अपार संभावनाएं हैं। विशेष रूप से बंजी जंप, रॉक क्लाइंबिंग, ट्री हाउस, चिल्ड्रेन पार्क, कृत्रिम झरना और इको रिसॉर्ट जैसी परियोजनाओं के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है।
समिति की ओर से देश-विदेश के पर्यटकों, पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों को बुढीतोला पर्यटन महोत्सव में शामिल होने और इस क्षेत्र के प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व को करीब से देखने का आमंत्रण दिया गया है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • लखीमपुर खीरी: जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। अधिकारियों के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। यदि किसी स्थान पर अस्थायी समस्या आती भी है तो उसे तत्काल दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति और संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।
    1
    लखीमपुर खीरी: जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
अधिकारियों के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। यदि किसी स्थान पर अस्थायी समस्या आती भी है तो उसे तत्काल दूर किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति और संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर खुर्शीद आलम लखीमपुर शहर के मोहल्ला काशीनगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब पानी की पाइपलाइन के ऊपर ही बिजली का खंभा खड़ा कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा हिल रहा था और कभी भी गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया। आरोप है कि विभाग ने अपनी गलती सुधारने के बजाय बीती रात चुपचाप खंभा उखाड़ दिया। लेकिन जल्दबाजी में की गई इस कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए। खंभा हटाते समय पास के नाले की दीवार टूट गई, जिससे नाला फट गया और नगर पालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। अब काशीनगर और आसपास के इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान हैं, खासकर भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है। पहले खंभा लगाकर जान खतरे में डाली, अब उसे हटाकर पानी भी बंद कर दिया… आखिर जिम्मेदार कौन है?” तो एक गलती को छुपाने की कोशिश ने पूरे इलाके को संकट में डाल दिया… सवाल यही है कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला ऐसे ही दबा दिया जाएगा… फिलहाल, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं…
    2
    लखीमपुर खीरी जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर 
खुर्शीद आलम 
लखीमपुर शहर के मोहल्ला काशीनगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब पानी की पाइपलाइन के ऊपर ही बिजली का खंभा खड़ा कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा हिल रहा था और कभी भी गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया। आरोप है कि विभाग ने अपनी गलती सुधारने के बजाय बीती रात चुपचाप खंभा उखाड़ दिया। लेकिन जल्दबाजी में की गई इस कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए। खंभा हटाते समय पास के नाले की दीवार टूट गई, जिससे नाला फट गया और नगर पालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।
अब काशीनगर और आसपास के इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान हैं, खासकर भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है।
पहले खंभा लगाकर जान खतरे में डाली, अब उसे हटाकर पानी भी बंद कर दिया… आखिर जिम्मेदार कौन है?”
तो एक गलती को छुपाने की कोशिश ने पूरे इलाके को संकट में डाल दिया… सवाल यही है कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला ऐसे ही दबा दिया जाएगा… फिलहाल, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं…
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखीमपुर में ईंधन संकट पर प्रशासनिक दावे सवालों के घेरे में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कमी नहीं अधिकारियों का दावा, जबकि हर पेट्रोल पंप पर पुलिस तैनाती हालात की गंभीरता उजागर कर रही है। किसान सबसे अधिक प्रभावित गन्ना सिंचाई, गेहूं थ्रेसरिंग और मांगलिक कार्य ठप। किसान सुबह लाइन में लगकर शाम को खाली हाथ लौटने को मजबूर। जब सब अफवाह है, तो पुलिस बल की जरूरत क्यों? स्थिति सामान्य होने के दावे पर भरोसा कमजोर। वायरल वीडियो धौरहरा क्षेत्र का
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखीमपुर में ईंधन संकट पर प्रशासनिक दावे सवालों के घेरे में
डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कमी नहीं अधिकारियों का दावा, जबकि हर पेट्रोल पंप पर पुलिस तैनाती हालात की गंभीरता उजागर कर रही है।
किसान सबसे अधिक प्रभावित
गन्ना सिंचाई, गेहूं थ्रेसरिंग और मांगलिक कार्य ठप। 
किसान सुबह लाइन में लगकर शाम को खाली हाथ लौटने को मजबूर।
जब सब अफवाह है, तो पुलिस बल की जरूरत क्यों?
स्थिति सामान्य होने के दावे पर भरोसा कमजोर।
वायरल वीडियो धौरहरा क्षेत्र का
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस को लेकर प्रशासन भले ही “किसी प्रकार की कमी नहीं” का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। जिले के लगभग हर पेट्रोल पंप पर भारी पुलिस बल की तैनाती हालात की गंभीरता को उजागर कर रही है। किसानों पर सबसे ज्यादा असर ईंधन की कमी से खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गन्ने की सिंचाई, गेहूं की थ्रेसिंग और कई जरूरी कृषि कार्य ठप पड़े हैं। किसान सुबह से लंबी कतारों में लग रहे हैं, लेकिन शाम तक भी उन्हें डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पा रहा। आम जनजीवन भी प्रभावित मांगलिक कार्यक्रमों और दैनिक जरूरतों पर भी इसका असर साफ दिख रहा है। लोगों में असमंजस और नाराजगी बढ़ती जा रही है। बड़ा सवाल खड़ा अगर हालात सामान्य हैं और सब कुछ “अफवाह” है, तो फिर हर पंप पर पुलिस बल की तैनाती क्यों? प्रशासन के दावों पर लोगों का भरोसा कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता धौरहरा क्षेत्र से सामने आए वायरल वीडियो ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर कर दिया है, जिससे प्रशासनिक दावों पर और सवाल खड़े हो रहे हैं। हालात सामान्य होने के दावे और जमीनी सच्चाई के बीच अंतर ने अब पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
    1
    लखीमपुर खीरी में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस को लेकर प्रशासन भले ही “किसी प्रकार की कमी नहीं” का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। जिले के लगभग हर पेट्रोल पंप पर भारी पुलिस बल की तैनाती हालात की गंभीरता को उजागर कर रही है।
किसानों पर सबसे ज्यादा असर
ईंधन की कमी से खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गन्ने की सिंचाई, गेहूं की थ्रेसिंग और कई जरूरी कृषि कार्य ठप पड़े हैं। किसान सुबह से लंबी कतारों में लग रहे हैं, लेकिन शाम तक भी उन्हें डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पा रहा।
आम जनजीवन भी प्रभावित
मांगलिक कार्यक्रमों और दैनिक जरूरतों पर भी इसका असर साफ दिख रहा है। लोगों में असमंजस और नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बड़ा सवाल खड़ा
अगर हालात सामान्य हैं और सब कुछ “अफवाह” है, तो फिर हर पंप पर पुलिस बल की तैनाती क्यों? प्रशासन के दावों पर लोगों का भरोसा कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
धौरहरा क्षेत्र से सामने आए वायरल वीडियो ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर कर दिया है, जिससे प्रशासनिक दावों पर और सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालात सामान्य होने के दावे और जमीनी सच्चाई के बीच अंतर ने अब पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
  • हड़बड़ी में किए गए काम के दौरान नाले की दीवार गिर गई जिससे नाला फट गया। नगरपालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है और आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे लोग परेशान हैं
    1
    हड़बड़ी में किए गए काम के दौरान नाले की दीवार गिर गई जिससे नाला फट गया।
नगरपालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है और आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे लोग परेशान हैं
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • astv24digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लालपुर रोड पर उस वक्त अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला, जब खुद को पत्रकार बताने वाले एक शख्स की “रिपोर्टिंग” अचानक “रोड शो” में बदल गई। बताया जा रहा है कि मचरेहटा (सीतापुर) निवासी संदीप सेहगल नाम के व्यक्ति बड़े ठाठ से रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। चेहरे पर रौब, अंदाज़ में तेज़ी और हाथ में माइक—सब कुछ सेट था… लेकिन स्क्रिप्ट शायद कुछ और ही लिखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, वैसे ही शब्दों से पहले कदम लड़खड़ा गए और देखते ही देखते “ब्रेकिंग न्यूज” खुद ही ब्रेक हो गई— और सीधे सड़क पर धड़ाम! मौके पर मौजूद लोगों ने भी मौका नहीं छोड़ा और ठहाके लगाते हुए बोले— “भइया, ये रिपोर्टिंग है या रिहर्सल?” कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसे ही ‘लाइव’ चलता रहा, तो दर्शकों को खबर कम और कॉमेडी ज्यादा देखने को मिलेगी। इधर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी गर्म हैं, की पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दरेरी गांव से एक पराई महिला को लेकर फरार हो गए हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लोगों का कहना है कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी वाला पेशा है, और इसमें गंभीरता जरूरी है। ऐसे वाकये कहीं न कहीं उस भरोसे पर असर डालते हैं, जो जनता मीडिया से रखती है। फिलहाल हाल ये है: निघासन की इस “लाइव रिपोर्टिंग” ने लोगों को दिनभर का मनोरंजन जरूर दे दिया है। अब ये वीडियो और किस्से चाय की दुकानों से लेकर मोबाइल स्क्रीन तक जमकर चल रहे हैं।
    1
    astv24digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लालपुर रोड पर उस वक्त अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला, जब खुद को पत्रकार बताने वाले एक शख्स की “रिपोर्टिंग” अचानक “रोड शो” में बदल गई।
बताया जा रहा है कि मचरेहटा (सीतापुर) निवासी संदीप सेहगल नाम के व्यक्ति बड़े ठाठ से रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। चेहरे पर रौब, अंदाज़ में तेज़ी और हाथ में माइक—सब कुछ सेट था… लेकिन स्क्रिप्ट शायद कुछ और ही लिखी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, वैसे ही शब्दों से पहले कदम लड़खड़ा गए और देखते ही देखते “ब्रेकिंग न्यूज” खुद ही ब्रेक हो गई— और सीधे सड़क पर धड़ाम!
मौके पर मौजूद लोगों ने भी मौका नहीं छोड़ा और ठहाके लगाते हुए बोले—
“भइया, ये रिपोर्टिंग है या रिहर्सल?”
कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसे ही ‘लाइव’ चलता रहा, तो दर्शकों को खबर कम और कॉमेडी ज्यादा देखने को मिलेगी।
इधर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी गर्म हैं, की पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दरेरी गांव से एक पराई महिला को लेकर फरार हो गए हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
लोगों का कहना है कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी वाला पेशा है, और इसमें गंभीरता जरूरी है। ऐसे वाकये कहीं न कहीं उस भरोसे पर असर डालते हैं, जो जनता मीडिया से रखती है।
फिलहाल हाल ये है:
निघासन की इस “लाइव रिपोर्टिंग” ने लोगों को दिनभर का मनोरंजन जरूर दे दिया है। अब ये वीडियो और किस्से चाय की दुकानों से लेकर मोबाइल स्क्रीन तक जमकर चल रहे हैं।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर-शहर के मोहल्ला काशीनगर में दुर्गा मंदिर के पास वायरल खबर के बाद बीती रात जल्दबाजी में चुपचाप खंभा हटा दिया गया हड़बड़ी में किए गए काम के दौरान नाले की दीवार गिर गई जिससे नाला फट गया नगरपालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है और आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे लोग परेशान हैं
    1
    लखीमपुर-शहर के मोहल्ला काशीनगर में दुर्गा मंदिर के पास वायरल खबर के बाद बीती रात जल्दबाजी में चुपचाप खंभा हटा दिया गया
हड़बड़ी में किए गए काम के दौरान नाले की दीवार गिर गई जिससे नाला फट गया
नगरपालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है और आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे लोग परेशान हैं
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.