logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 साल से बंद पड़ा नलकूप... लालूजी बेंदा की ढाणी फतेह नगर सुवाप आऊ में पिछले 7 साल से बंद पड़ा नलकूप। नलकूप बंद होने से ग्रामीणों को पानी की बहुत बड़ी समस्या हो रही हैं। अतः आपसे निवेदन है कि उच्च अधिकारियों से बात करके तुरन्त नलकूप को चालू करवाया जाए..

5 hrs ago
user_MBS MEDIA (Suwap)
MBS MEDIA (Suwap)
आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

7 साल से बंद पड़ा नलकूप... लालूजी बेंदा की ढाणी फतेह नगर सुवाप आऊ में पिछले 7 साल से बंद पड़ा नलकूप। नलकूप बंद होने से ग्रामीणों को पानी की बहुत बड़ी समस्या हो रही हैं। अतः आपसे निवेदन है कि उच्च अधिकारियों से बात करके तुरन्त नलकूप को चालू करवाया जाए..

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालूजी बेंदा की ढाणी फतेह नगर सुवाप आऊ में पिछले 7 साल से बंद पड़ा नलकूप। नलकूप बंद होने से ग्रामीणों को पानी की बहुत बड़ी समस्या हो रही हैं। अतः आपसे निवेदन है कि उच्च अधिकारियों से बात करके तुरन्त नलकूप को चालू करवाया जाए..
    1
    लालूजी बेंदा की ढाणी फतेह नगर सुवाप आऊ में पिछले 7 साल से बंद पड़ा नलकूप।
नलकूप बंद होने से ग्रामीणों को पानी की बहुत बड़ी समस्या हो रही हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि उच्च अधिकारियों से बात करके तुरन्त नलकूप को चालू करवाया जाए..
    user_MBS MEDIA (Suwap)
    MBS MEDIA (Suwap)
    आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आरोपी को सरहद सिणोद से किया दस्तयाब । फ्रॉड में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त आरोपी द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप / चैनल बनाकर टास्क के नाम पर लोगों को झूठे प्रलोभन एवं मनी विड्रोल का झांसा देकर ठगी की गई। आरोपी कस्टमर सपोर्ट एवं केयर के रुप में कार्य करता था । थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही । अपील नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने के बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें। नागौर/खींवसर,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशो की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर एवं जतिन जैन वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में सुश्री अदिति उपाध्याय (प्रो.) थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा टेलीग्राम ग्रुप / चैनल के माध्यम से टास्क फ्राड करने वालों के विरुद्ध कार्यावाही करते हुए एक आरोपी रामकैलाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 मोबाईल फोन एव एक मोटरसाईकिल जब्त कर की गई आरोपी ने अब तक लगभग 7000 से अधिक लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी की गई है जिसके संबंध में गहनता अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नागौर के आदेशानुसार संदिग्ध मोबाईल नम्बर द्वारा उसके उपयोगकर्ता द्वारा आम नागरिकों को विभिन्न प्रलोभन देकर उनके साथ ठगी करने वाले की सूचना पर उक्त संदिग्ध मोबाईल नम्बर की लॉकेशन सरहद सिणोद में आ रही थी जिस पर वास्ते तस्दीक करने दिनांक 10अप्रैल 2026 को थानाधिकारी खींसर अदिति उपाध्याय (प्रोबसर) मय टीम रवाना होकर लोकेशन के अनुसार खेत में खण्डहरनुमा कमरा मौजा सिणोद पहुंचे, वहां एक व्यक्ति मिला, जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा ज्यों का त्यो रोका जाकर नाम पता पूछा तो उक्त और शख्स ने अपना नाम रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर होना बताया व संदिग्ध मोबाईल नम्बर को उपयोग में लेना बताया । उक्त व्यक्ति के पास से पांच मोबाईल फोन मिले जिनको चैक किया तो पांच मोबाईल मिले, सभी मोबाईल फोन स्वंय के होने बताये ।आरोपी रामकैलाश ने बताया कि इन सभी मोबाईल फोन मे आरसीएम प्लस नाम से ग्रुप व टेलीग्राम चैनल बना होकर ग्राहकों से टेलीग्राम पर चैटिंग द्वारा वार्ता होना पाया गया तथा टेलिग्राम गुप मे बैंक डेबिट व कैडिट मैसेज को एडिटिंग कर स्वंय को भेजना व स्वंय द्वारा ग्राहकों को भरोसे मे लेने हेतु फर्जी एडिटिंग नकदी राशि क्रेडिट डेबिट मेसेज ओनलाईन ठगी करने हेतु संचालित फर्जी टेलीग्राम ग्रुप पर भेजना बताया ।वेबसाईट के माध्यम से आमजन के साथ टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम, ऐड व्यू रेवेन्यू, रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम, इत्यादि के नाम से प्रलोभन देकर ग्राहकों से ठगी करने का कार्य करता था, जिस पर प्रकरण संख्या 79 / 2026 धारा 318 ( 4 ), 112 (2), 61 (2) (ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66डी आईटी एक्ट 2000 मे दर्ज किया जाकर अनुसधान विनोद कुमार आरपीएस प्रो. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला नागौर के जिम्मे किया गया जब्तशुदा आर्टिकल्स :- 05 मल्टीमीडीया मोबाईल फोन। आरोपी द्वारा उपयोग किए जाने वाले टेलीग्राम चैनल / ग्रुप काविवरण व तरिका वरदात आरोपी रामकैलाश द्वारा अपने मोबाईल फोन में टेलीग्राम ग्रुप / चैनल संचालित था जिसमें आरोपी रामकैलाश द्वारा दुसरे ग्रुपों से जुडकर उन ग्रुपों के सदस्यों के मोबाईल नम्बर सेव करकेउन सभी सदस्यो को हमारे द्वारा टॉस्क स्कीम जैसे की आप उक्त प्रकार से टॉस्क जैसे टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम, ऐड व्यू रेवेन्यू रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम, वाट्सअप इनकम इत्यादि तो आपको इतने पैसे मिलेंगे आदि वगैराह का प्रलोभन देते हैं जबकि वैबसाईट पर सभी जानकारी व पैसों का जो इंटरफेस दिखाई देता था, वो सब फर्जी तरीके से कस्टमाईज किया जाता था तथा यह प्लान व वैबसाईटर करीबन माह तक संचालित करके लोगों से पैसे ठगकर, फिर इसी प्रकार की दूसरी वेबसाईट बना ली जाती थी और इस प्रकार से हमारे द्वारा आमजन के साथ टॉस्क के नाम से फ्रॉड किया जाता था । आमजन से अपील नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें। गिरफ्तार अभियुक्त रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर अन्य फरार मुलिजमान - प्रहलाद राम निवासी धारणा पुलिस थाना जायल जिला नागौर किसनाराम पुत्र श्रवणराम जाति जाट निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर
    2
    आरोपी को सरहद सिणोद से किया दस्तयाब ।
फ्रॉड में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त  आरोपी द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप / चैनल बनाकर टास्क के नाम पर लोगों को झूठे प्रलोभन एवं मनी विड्रोल का झांसा देकर ठगी की गई।
आरोपी कस्टमर सपोर्ट एवं केयर के रुप में कार्य करता था ।
थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही ।
अपील नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने के बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। 
किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें।
नागौर/खींवसर,,रोशन मीना  पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशो की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर
एवं जतिन जैन  वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में सुश्री अदिति उपाध्याय  (प्रो.) थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा टेलीग्राम ग्रुप / चैनल के माध्यम से टास्क फ्राड करने वालों के विरुद्ध कार्यावाही करते हुए एक आरोपी रामकैलाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 मोबाईल फोन एव एक मोटरसाईकिल जब्त कर की गई
आरोपी ने अब तक लगभग 7000 से अधिक लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी की गई है जिसके संबंध में गहनता अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक नागौर के आदेशानुसार संदिग्ध मोबाईल नम्बर द्वारा उसके उपयोगकर्ता द्वारा आम नागरिकों को विभिन्न प्रलोभन देकर उनके साथ ठगी करने वाले की सूचना पर उक्त संदिग्ध मोबाईल नम्बर की लॉकेशन सरहद सिणोद में आ रही थी जिस पर वास्ते तस्दीक करने दिनांक 10अप्रैल 2026 को थानाधिकारी खींसर अदिति उपाध्याय (प्रोबसर) मय टीम रवाना होकर लोकेशन के अनुसार खेत में खण्डहरनुमा कमरा मौजा सिणोद पहुंचे, वहां एक व्यक्ति मिला, जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा ज्यों का त्यो रोका जाकर नाम पता पूछा तो उक्त और शख्स ने अपना नाम रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर होना बताया व संदिग्ध मोबाईल नम्बर को उपयोग में लेना बताया ।
उक्त व्यक्ति के पास से पांच मोबाईल फोन मिले जिनको चैक किया तो पांच मोबाईल मिले, सभी मोबाईल फोन स्वंय के होने बताये ।आरोपी रामकैलाश ने बताया कि इन सभी मोबाईल फोन मे आरसीएम प्लस नाम से ग्रुप व टेलीग्राम चैनल बना होकर ग्राहकों से टेलीग्राम पर चैटिंग द्वारा वार्ता होना पाया गया तथा टेलिग्राम गुप मे बैंक डेबिट व कैडिट मैसेज को एडिटिंग कर स्वंय को भेजना व स्वंय द्वारा ग्राहकों को भरोसे मे लेने हेतु फर्जी एडिटिंग नकदी राशि क्रेडिट डेबिट मेसेज ओनलाईन ठगी करने हेतु संचालित फर्जी टेलीग्राम ग्रुप पर भेजना बताया ।वेबसाईट के माध्यम से आमजन के साथ टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम,
ऐड व्यू रेवेन्यू, रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम, इत्यादि के नाम से प्रलोभन देकर ग्राहकों से ठगी करने का कार्य करता था, जिस पर प्रकरण संख्या 79 / 2026 धारा 318 ( 4 ), 112 (2), 61 (2) (ए)
भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66डी आईटी एक्ट 2000 मे दर्ज किया जाकर अनुसधान  विनोद कुमार आरपीएस प्रो. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला नागौर के जिम्मे किया गया
जब्तशुदा आर्टिकल्स :- 05 मल्टीमीडीया मोबाईल फोन।
आरोपी द्वारा उपयोग किए जाने वाले टेलीग्राम चैनल / ग्रुप काविवरण व तरिका वरदात
आरोपी रामकैलाश द्वारा अपने मोबाईल फोन में टेलीग्राम ग्रुप / चैनल संचालित था जिसमें
आरोपी रामकैलाश द्वारा दुसरे ग्रुपों से जुडकर उन ग्रुपों के सदस्यों के मोबाईल नम्बर सेव करकेउन सभी सदस्यो को हमारे द्वारा टॉस्क स्कीम जैसे की आप उक्त प्रकार से टॉस्क जैसे टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम, ऐड व्यू रेवेन्यू रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम,
वाट्सअप इनकम इत्यादि तो आपको इतने पैसे मिलेंगे आदि वगैराह का प्रलोभन देते हैं जबकि वैबसाईट पर सभी जानकारी व पैसों का जो इंटरफेस दिखाई देता था, वो सब फर्जी तरीके से
कस्टमाईज किया जाता था तथा यह प्लान व वैबसाईटर करीबन माह तक संचालित करके लोगों से पैसे ठगकर, फिर इसी प्रकार की दूसरी वेबसाईट बना ली जाती थी और इस प्रकार से हमारे द्वारा आमजन के साथ टॉस्क के नाम से फ्रॉड किया जाता था ।
आमजन से अपील
नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें।
गिरफ्तार अभियुक्त
रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खींवसर
जिला नागौर अन्य फरार मुलिजमान -
प्रहलाद राम निवासी धारणा पुलिस थाना जायल जिला नागौर
किसनाराम पुत्र श्रवणराम जाति जाट निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बीकानेर, 11 अप्रैल। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल की रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गली नंबर 8 में एक व्यक्ति गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक पर तलवार से 10 से 15 वार कर हत्या की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम की सहायता ली, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिलसिंह (34) निवासी रामपुरा बस्ती को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
    1
    बीकानेर, 11 अप्रैल।
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल की रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गली नंबर 8 में एक व्यक्ति गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक पर तलवार से 10 से 15 वार कर हत्या की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम की सहायता ली, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिलसिंह (34) निवासी रामपुरा बस्ती को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
    user_Bikaner Live
    Bikaner Live
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by SSSO NEWS
    1
    Post by SSSO NEWS
    user_SSSO NEWS
    SSSO NEWS
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बीकानेर में रिश्तों का खून: साले ने तलवार से बहनोई की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार बीकानेर के रामपुरा बस्ती में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां साले ने अपने साथी के साथ मिलकर बहनोई की तलवार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। मामले की कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई, वहीं एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में पुलिस टीम ने जांच को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस वारदात की वजह बना। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। #BikanerMurder #BreakingNews #RamapuraBasti #CrimeNews #RajasthanNews #PoliceAction #12घंटेमेंखुलासा #हत्या #BikanerPolice #LatestNews #HindiNews #CrimeAlert #SssoNews
    1
    बीकानेर में रिश्तों का खून: साले ने तलवार से बहनोई की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर के रामपुरा बस्ती में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां साले ने अपने साथी के साथ मिलकर बहनोई की तलवार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
मामले की कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई, वहीं एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में पुलिस टीम ने जांच को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस वारदात की वजह बना। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
#BikanerMurder #BreakingNews #RamapuraBasti #CrimeNews #RajasthanNews #PoliceAction #12घंटेमेंखुलासा #हत्या #BikanerPolice #LatestNews #HindiNews #CrimeAlert
#SssoNews
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • हरी सब्जी खाने वाले यह वीडियो देखो कैसे इंसानों के साथ खिलवाड़ करते हैं
    1
    हरी सब्जी खाने वाले यह  वीडियो देखो कैसे इंसानों के साथ खिलवाड़ करते हैं
    user_Govind Singj
    Govind Singj
    समाजसेवी जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Jodhpur news
    1
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • फतेह नगर, सुवाप और आऊ क्षेत्र के अन्नदाताओं पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। बेमौसम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने लहलाती फसलों को मिट्टी में मिला दिया है। किसान की सालभर की मेहनत पल भर में ओलों की भेंट चढ़ गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस मुश्किल घड़ी में हमारे किसान भाइयों को संबल प्रदान करें। 🤲💔 #FatehNagar #Suwap #Au #Hailstorm #Farmers #Rajasthan #ओलावृष्टि #अन्नदाता"
    1
    फतेह नगर, सुवाप और आऊ क्षेत्र के अन्नदाताओं पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। बेमौसम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने लहलाती फसलों को मिट्टी में मिला दिया है। किसान की सालभर की मेहनत पल भर में ओलों की भेंट चढ़ गई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस मुश्किल घड़ी में हमारे किसान भाइयों को संबल प्रदान करें। 🤲💔
#FatehNagar #Suwap #Au #Hailstorm #Farmers #Rajasthan #ओलावृष्टि #अन्नदाता"
    user_MBS MEDIA (Suwap)
    MBS MEDIA (Suwap)
    आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.