Shuru
Apke Nagar Ki App…
मीटर रीडर सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग, सभासद ने एसडीओ व एसडीएम को सौंपा पत्र बेल्थरा रोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने विद्युत विभाग के मीटर रीडर सुपरवाइजर सुशील कुमार सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसडीओ विद्युत विभाग एवं उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को पत्र देकर शिकायत की है। सभासद का आरोप है कि संबंधित मीटर रीडर सुपरवाइजर अक्सर अपने कार्यक्षेत्र में नहीं आते और कार्यवश फोन करने पर भी फोन नहीं उठाते। इससे उपभोक्ताओं को गलत मीटर रीडिंग और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा भविष्य में विद्युत उपभोक्ताओं को बिल संबंधी परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
मीटर रीडर सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग, सभासद ने एसडीओ व एसडीएम को सौंपा पत्र बेल्थरा रोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने विद्युत विभाग के मीटर रीडर सुपरवाइजर सुशील कुमार सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसडीओ विद्युत विभाग एवं उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को पत्र देकर शिकायत की है। सभासद का आरोप है कि संबंधित मीटर रीडर सुपरवाइजर अक्सर अपने कार्यक्षेत्र में नहीं आते और कार्यवश फोन करने पर भी फोन नहीं उठाते। इससे उपभोक्ताओं को गलत मीटर रीडिंग और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा भविष्य में विद्युत उपभोक्ताओं को बिल संबंधी परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंदरपुर में 251 जोड़ों ने किया सामूहिक महारुद्राभिषेक, गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब सिकंदरपुर, बलिया से बड़ी खबर है। सावन की द्वितीय सोमवारी के अवसर पर किला पोखरा स्थित बाबा अद्भुत नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान 251 जोड़ों ने सामूहिक महारुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मुख्य वेदाचार्य वेद प्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय रंजन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, शाम को मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक महारुद्राभिषेक और गंगा आरती के साथ सिकंदरपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश मऊ । हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। बरेली के दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।4
- नरेन्द्रपुर गांव में अमर शहीद उमाकांत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस जीरादेई प्रखंड के नरेंद्रपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अमर शहीद उमाकांत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जीरादेई के विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर शिक्षा के महत्व और शहीद उमाकांत सिंह के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव मोहन राजभर, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिबू शम्स एवं जदयू नेता कृष्ण मुरारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत घोसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत1
- एक युवा की आवाज सुने ब्लैंकिट में काम करके अपनी पूरी पढ़ाई करता है राहुल गांधी जी बनारस में गरजे1
- हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार देवरिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बजाजी रोड से की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य शर्मा उर्फ कान्हा पुत्र राजेश उर्फ पिंटू शर्मा, निवासी आर्य समाज गली, बजाजी रोड, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 998/2024 दर्ज है। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1) और 352 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। मंगलवार, 11 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से आरोपी के बजाजी रोड पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी आदित्य शर्मा उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1