Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरेन्द्रपुर गांव में अमर शहीद उमाकांत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस जीरादेई प्रखंड के नरेंद्रपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अमर शहीद उमाकांत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जीरादेई के विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर शिक्षा के महत्व और शहीद उमाकांत सिंह के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव मोहन राजभर, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिबू शम्स एवं जदयू नेता कृष्ण मुरारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Sujit kumar
नरेन्द्रपुर गांव में अमर शहीद उमाकांत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस जीरादेई प्रखंड के नरेंद्रपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अमर शहीद उमाकांत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जीरादेई के विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर शिक्षा के महत्व और शहीद उमाकांत सिंह के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव मोहन राजभर, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिबू शम्स एवं जदयू नेता कृष्ण मुरारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंदरपुर में 251 जोड़ों ने किया सामूहिक महारुद्राभिषेक, गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब सिकंदरपुर, बलिया से बड़ी खबर है। सावन की द्वितीय सोमवारी के अवसर पर किला पोखरा स्थित बाबा अद्भुत नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान 251 जोड़ों ने सामूहिक महारुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मुख्य वेदाचार्य वेद प्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय रंजन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, शाम को मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक महारुद्राभिषेक और गंगा आरती के साथ सिकंदरपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- मीटर रीडर सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग, सभासद ने एसडीओ व एसडीएम को सौंपा पत्र बेल्थरा रोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने विद्युत विभाग के मीटर रीडर सुपरवाइजर सुशील कुमार सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसडीओ विद्युत विभाग एवं उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को पत्र देकर शिकायत की है। सभासद का आरोप है कि संबंधित मीटर रीडर सुपरवाइजर अक्सर अपने कार्यक्षेत्र में नहीं आते और कार्यवश फोन करने पर भी फोन नहीं उठाते। इससे उपभोक्ताओं को गलत मीटर रीडिंग और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा भविष्य में विद्युत उपभोक्ताओं को बिल संबंधी परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।3
- अगर परिवहन विभाग के गाड़ी में कोई अधिकारी नहीं तो ट्रक को गाड़ी क्यों पकड़ रही थी,, कही परिवहन विभाग के आड़ में कोई और खेल तो नहीं,,, अगर विभाग संलिप्त नहीं तो विभाग की गाड़ी बिना पदाधिकारी के गाड़ी रोड पर क्यों,, जिला प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करे 👉1
- सावन की सोमवारी और शिवरात्रि पर भव्य रूप से सजा छोटी मठिया शिवाला, गूंजा हर-हर महादेव बलिया। सावन की सोमवारी एवं शिवरात्रि के पावन अवसर पर कदम चौराहा स्थित छोटी मठिया शिवाला राम-जानकी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पर्व को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और शिवभक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। पूजा-पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर छोटी मठिया के महंथ श्री श्री 108 सत्यदेव दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा बताते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का पूजन करने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि शिव के पूजन से समस्त रोगों का नाश एवं सुख की प्राप्ति होती है। महंथ श्री श्री 108 सत्यदेव दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं से भगवान शिव की आराधना श्रद्धा एवं भक्ति भाव से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। सावन की सोमवारी एवं शिवरात्रि पर मंदिर में हुए विशेष पूजा-पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “हर-हर महादेव” का जयघोष किया। जयकारों से पूरा कदम चौराहा और मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।4
- गड़वार पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे में नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय गड़वार। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस को मंगलवार को सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना गड़वार में दर्ज मुकदमा संख्या 101/2026 से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सदर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मंगलवार 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अनील कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 101/2026, धारा 118(2), 351(3), 3(5) BNS से संबंधित नामजद आरोपी इन्द्रजीत कुमार यादव पुत्र काशीनाथ यादव, निवासी ग्राम त्रिकालपुर, थाना गड़वार, जनपद बलिया को जिगनी क्रॉसिंग और पुल के बीच सड़क के पास से सुबह करीब 9:37 बजे गिरफ्तार कर लिया। 👮 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।1