गड़वार पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे में नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय गड़वार। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस को मंगलवार को सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना गड़वार में दर्ज मुकदमा संख्या 101/2026 से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सदर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मंगलवार 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अनील कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 101/2026, धारा 118(2), 351(3), 3(5) BNS से संबंधित नामजद आरोपी इन्द्रजीत कुमार यादव पुत्र काशीनाथ यादव, निवासी ग्राम त्रिकालपुर, थाना गड़वार, जनपद बलिया को जिगनी क्रॉसिंग और पुल के बीच सड़क के पास से सुबह करीब 9:37 बजे गिरफ्तार कर लिया। 👮 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

- यूपी की योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव में देरी पर कहा कि सपा उसका कारण है। समाजवादी पार्टी ने मुकदमा हाई कोर्ट में दाखिल कराया और दाखिल होते ही अखिलेश यादव का पहला बयान आ गया कि पंचायत चुनाव नहीं होगा। आज हम तो तैयार हैं। मुकदमा उन्होंने किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया। अब हाई कोर्ट जो आदेश देगा, हम उसका पालन करेंगे।" #oprajbhar #samajwadiparty #panchayatelection1
- darauli ke jrc school hai usmein ham log Aaye Hain ghumne ke liye1
- सिकंदरपुर में 251 जोड़ों ने किया सामूहिक महारुद्राभिषेक, गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब सिकंदरपुर, बलिया से बड़ी खबर है। सावन की द्वितीय सोमवारी के अवसर पर किला पोखरा स्थित बाबा अद्भुत नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान 251 जोड़ों ने सामूहिक महारुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मुख्य वेदाचार्य वेद प्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय रंजन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, शाम को मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक महारुद्राभिषेक और गंगा आरती के साथ सिकंदरपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!! जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव,गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!!1
- मांझी प्रखंड के चमरहियां गांव में नवनिर्मित श्री माँ काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। मांझी प्रखंड के चमरहियां गांव में नवनिर्मित श्री माँ काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।2
- नरेन्द्रपुर गांव में अमर शहीद उमाकांत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस जीरादेई प्रखंड के नरेंद्रपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अमर शहीद उमाकांत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जीरादेई के विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर शिक्षा के महत्व और शहीद उमाकांत सिंह के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव मोहन राजभर, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिबू शम्स एवं जदयू नेता कृष्ण मुरारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- *जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?* बहुत तो गलती भी बोल *जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?* बहुत तो गलती भी बोल रहा है जीत के बाद कहा है, प्रशांत किशोर1
- श्रावण मास के महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा योगेश्वर नाथ धाम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखें व सुनें -1
- 🚨 गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद गड़वार (बलिया)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 206/2026 से संबंधित आरोपी कृष्णा चौहान उर्फ शेरु चौहान (27) को सरया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से पिण्डारी, थाना मनियर का निवासी है और वर्तमान में नगरी पटखौली, थाना सुखपुरा में रह रहा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। 👮 गिरफ्तार करने वाली टीम:उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज, हेड कांस्टेबल जिलाजीत सरोज, कांस्टेबल जितेन्द्र चौरसिया और कांस्टेबल स्वराज यादव। 📌 संबंधित धाराएं: 109(1), 352, 351(3) BNS एवं 4/25 आर्म्स एक्ट। #BalliaNews #GarwarNews #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews1