लचरागढ़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित कोलेबिरा:- लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर, उच्च विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लचरागढ़ ओपी प्रभारी जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालमोहन सिंह ने की, जबकि विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू भी मंचासीन रहे।आचार्य अर्जुन महतो ने सत्र 2025–26 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है और आगामी सत्र से कंप्यूटर शिक्षा भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के नैतिक विकास पर जोर देते हुए अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों में गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रमोद पाणिग्रही ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

- कोलेबिरा:- लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर, उच्च विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लचरागढ़ ओपी प्रभारी जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालमोहन सिंह ने की, जबकि विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू भी मंचासीन रहे।आचार्य अर्जुन महतो ने सत्र 2025–26 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है और आगामी सत्र से कंप्यूटर शिक्षा भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के नैतिक विकास पर जोर देते हुए अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों में गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रमोद पाणिग्रही ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।1
- vedvyas hill top ka najara dekh kar bahut maja aaya1
- Post by युवा भारत1
- छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को पकड़ने के लिए ड्रोन की मदद लिया जा रहा है1
- रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम महादेव नगर के समीप भीषण सड़क हादसे में भरनो निवासी उमेश महतो बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जोड़ाजम के समीप चलती बाइक पर मोबाइल पर बात कर रहा था और सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का बायां हाथ कटकर बाइक सहित ट्रक में फंस गया। तत्काल पुलिस की मदद से घायल को सफर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया। वहीं मौके से ऑटो चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।2
- बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक 16 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने एक मामले में कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। *पहली घटना: झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार, युवक को रौंदा* पहली दुर्घटना बसिया थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर हुई। जानकारी के अनुसार, बसिया निवासी रोहित लोहरा (पिता: लालू लोहरा) अपने मित्र के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सिमडेगा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क की विपरीत दिशा में जाकर रोहित को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार चालक सिमडेगा से रांची जा रहा था और गाड़ी चलाते समय झपकी लगने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद घायल रोहित को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है। *दूसरी घटना: टेम्पो से गिरने से 16 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत* वहीं, एक अन्य हृदयविदारक घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड की रहने वाली बंदनी कुमारी अपनी माँ के साथ टेम्पो में सवार होकर कुरकुरा बाजार जा रही थी। बाजार पहुँचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक वह चलते टेम्पो से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- Post by हमर जशपुर1
- सिमडेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित जिलास्तरीय मॉनिटरिंग बैठक में पीड़ितों को समयबद्ध मुआवजा उपलब्ध कराने और विधिक सहायता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने की। बैठक के दौरान विक्टिम कम्पनसेशन स्कीम के तहत कुल 19 मामलों की समीक्षा की गई,जिनमें 15 अंतिम मुआवजा (फाइनल कम्पनसेशन) तथा 4 अंतरिम मुआवजा से जुड़े आवेदन शामिल थे। सभी मामलों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,ताकि इनका निष्पादन शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जा सके। अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि पीड़ित मुआवजा योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं,बल्कि पीड़ितों को न्याय की प्रक्रिया में भरोसा दिलाना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभुकों को समयसीमा के भीतर मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विचाराधीन बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों के अधिकारों की रक्षा और उनके लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके साथ ही न्यायिक एवं प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया,ताकि न्याय प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम बन सके। इसके अतिरिक्त निःशुल्क विधिक सहायता एवं कोर्ट फीस के मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्राधिकार की उपाध्यक्ष सह उपायुक्त कंचन सिंह,सदस्य सह पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस.खोटरे,एडीजे नरंजन सिंह,सीजेएम निताशा बारला,एसडीजेएम सुम्मी बीना होरो,सिविल सर्जन डॉ.सुंदर मोहन सामद,एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्यों और एजेंडे की जानकारी दी,जिसके बाद क्रमवार विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।1