संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालियों पर आरोप पांच माह पहले बेटी को दिया था जन्म, मायके और ससुराल पक्ष में हुआ विवाद "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" दहेज की मांग व प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पीएम को भेज, जांच की बात कही। थाना क्षेत्र के गांव भरताना निवासी गोवर्धन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय बेटी नेहा की शादी मई 2024 में बदायूं जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी श्रीराम के पुत्र नेत्रपाल उर्फ टिंकू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष ने नेहा से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाने लगा।करीब दो माह पहले जब उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले नेहा को मारपीट कर गांव भरताना के बाहर छोड़ गए थे। इसके बाद से वह लगातार बीमार चल रही थी। परिवार टूटने से बचाने के लिए वह समझौते का प्रयास करते रहे।बताया गया कि पांच माह पहले नेहा ने एक पुत्री खुशी को जन्म दिया था।रविवार शाम उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए देवचरा के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में कुछ सुधार होने पर सोमवार भोर सुबह करीब साढ़े चार बजे उसे घर ले आया गया, लेकिन सुबह करीब साढ़े सात बजे उसने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष से ससुर श्रीराम और अन्य लोग गांव पहुंचे, जबकि पति नेत्रपाल उर्फ टिंकू नहीं आया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बताया गया कि ससुर श्रीराम ने ही पुलिस को फोन कर मारपीट की सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालियों पर आरोप पांच माह पहले बेटी को दिया था जन्म, मायके और ससुराल पक्ष में हुआ विवाद "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" दहेज की मांग व प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पीएम को भेज, जांच की बात कही। थाना क्षेत्र के गांव भरताना निवासी गोवर्धन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय बेटी नेहा की शादी मई 2024 में बदायूं जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी श्रीराम के पुत्र नेत्रपाल उर्फ टिंकू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष ने नेहा से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाने लगा।करीब दो माह पहले जब उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले नेहा को मारपीट कर गांव भरताना के बाहर छोड़ गए थे। इसके बाद से वह लगातार बीमार चल रही थी। परिवार टूटने से बचाने के लिए वह समझौते का प्रयास करते रहे।बताया गया कि पांच माह पहले नेहा ने एक पुत्री खुशी को जन्म दिया था।रविवार शाम उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए देवचरा के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में कुछ सुधार होने पर सोमवार भोर सुबह करीब साढ़े चार बजे उसे घर ले आया गया, लेकिन सुबह करीब साढ़े सात बजे उसने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष से ससुर श्रीराम और अन्य लोग गांव पहुंचे, जबकि पति नेत्रपाल उर्फ टिंकू नहीं आया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बताया गया कि ससुर श्रीराम ने ही पुलिस को फोन कर मारपीट की सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जजी के कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर दी जान, कारणों का खुलासा नही बदायूं। सोमवार को जजी परिसर में स्थित पुलिस गार्द रूम में चतुर्थ श्रेणी का एक कर्मचारी संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कर्मचारी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला था और उसका परिवार सहसवान में रह रहा था सोमवार की दोपहर जजी परिसर स्थित गार्द रूम में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी 32 साल के सुधीर पुत्र महेंद्र कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारी के फांसी लगाने की सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए साथी तमाम अधिवक्ता भी परिसर में एकत्र हो गए। बताते हैं कि सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों की दी जिस पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। बताते हैं कि मृतक सहसवान में तैनाठर बाद में उसका तबादला बदायूं हो गया। सुधीर ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।1
- सरकारी जमीन मामले में डीएम का बड़ा एक्शन, तहसीलदार हटे, दो कर्मचारी सस्पेंड बरेली के ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में सरकारी जमीन के अभिलेखों में गड़बड़ी और निजी लोगों के पक्ष में गलत तरीके से अमलदरामद कराने के मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह को नवाबगंज तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया, जबकि कानूनगो श्याम सुन्दर गुप्ता और लेखपाल रामचन्द्र को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 16 से जुड़े रिकॉर्ड में कथित फेरबदल किया गया और बिना समुचित जांच के मामला आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- विदेश की मंत्री बोली के भारत पर विश्वास है और बीजेपी पर भरोसा है1
- पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली, उत्तर प्रदेश। जनपद बरेली में रविवार, 10 मई 2026 को Ibpnews Live की ओर से पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरेली के सैलानी चौराहा स्थित गुडविल रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें जिले भर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सम्मानित करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा मीडिया जगत को एकजुट करने का संदेश देना रहा। समारोह में चैनल के मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यकारी संपादक मोहित सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जनपद बरेली के जिला संवाददाता ज़ुबैर अली एवं कैमरा मैन अज़ीम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित पत्रकारों ने मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पत्रकारों की वर्तमान स्थिति, मीडिया कर्मियों पर बढ़ते हमले, पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यदि सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में पत्रकारों के हितों के लिए और बड़े स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल खबरें दिखाने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज की आवाज़ बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं। वहीं कार्यकारी संपादक मोहित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन गंभीर है तथा हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच को सामने लाते हैं, इसलिए पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा दोनों बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं को मुख्य संपादक के समक्ष रखा। कई पत्रकारों ने फील्ड में होने वाली कठिनाइयों, प्रशासनिक दबाव तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों को Ibpnews Live की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार शारिक नावेद, दानिश हसन, सय्यद उवैस अहमद, मोबिन खान, बी एस चंदेल, अजय, अभिनय रस्तोगी, हनीफ मंसूरी, सैयद सलमान, आरिफ खान, अनुराग, फैजान खान, नाजिश, अमर जीत, आलिम बेग, मुश्ताक अहमद, नुरैन खान, फिरोज खान, रूबी खान, आसमा खान, फिजा परवीन तथा नैना खान सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विचार-विमर्श का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों, डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है और इसे पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ निभाना चाहिए। समारोह का वातावरण उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को नई ऊर्जा और सम्मान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो न केवल पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में सत्य और न्याय की आवाज भी और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सकेगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी पत्रकार साथियों ने संगठन के साथ मिलकर आगे भी इसी प्रकार कार्य करने का संकल्प लिया।1
- सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।1
- पति कर रहा हिंदू महिला से प्रेम संबंध में धर्मपरिवर्तन की कोशिश , दो बच्चों की मां को छोड़ा तीन तलाक का आरोप, इंसाफ के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 'तीन तलाक' और जबरन धर्मपरिवर्तन के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कोट की रहने वाली उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक हिंदू महिला के झांसे में आकर उसके साथ धर्मपरिवर्तन कराना चाहता है और विरोध करने पर उसे फोन पर 'तीन तलाक' देकर घर से निकाल दिया है। पीड़िता उजमा के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2018 में अरबाज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी है। पिछले एक साल से उसका पति कुसुम नगर की रहने वाली एक हिंदू महिला के संपर्क में है और उसके साथ रह रहा है। उजमा का दावा है कि अरबाज उस महिला की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने की फिराक में है। या अरबाज धर्मपरिवर्तन कर सकता है। पीड़िता ने भावुक होते हुए बताया कि पति न तो बच्चों का खर्च दे रहा है और न ही उसे साथ रखने को तैयार है, बल्कि फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया गया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की है। उजमा का कहना है कि उसके सास-ससुर का देहांत हो चुका है और मायके वाले भी आर्थिक तंगी के कारण उसे सहारा देने में असमर्थ हैं, जिसके चलते वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद डरी हुई है। हालांकि, पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी ननदें उसके समर्थन में हैं और भाई की करतूतों को गलत मानती हैं। फिलहाल, पीड़िता ने बारादरी थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने बच्चों के लिए भरण-पोषण की मांग की है।1
- बन्नूवाल ग्राउंड के पास तमंचे संग घूम रहा था युवक, इज्जतनगर पुलिस ने दबोचा बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- इज्जतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साहिल पुत्र अजहर निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद तमंचा एक चलते-फिरते अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश पंवार एवं कांस्टेबल मनीष मलिक शामिल रहे।1
- सहसवान में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान कीमोटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर टप्पा हवेली के रहने वाले 55 साल की किसान राम सिंह पुत्र मुकंदी आज दोपहर अपने खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे थे। बताते हैं कि फसल में पानी लग जाने के बाद राम सिंह नलकूप के अंदर गए और उन्होंने मोटर को बंद किया इसी दौरान मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और कोई चिपक कर तड़पने लगे। बताते हैं कि इस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे हैं किसान उनकी चीखपुकार कर मौके पर पहुंच गए और इसी तरह बिजली का स्विच बंद कर किस को करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक किस की मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि किसानों में हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी जिससे परिजन विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किस की शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। किसान की परिजनों का कहना है कि मृतक राम सिंह अपने परिवार के अकेले केवल हर थे जिससे उनके परिवार की समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है।1