इज्जतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साहिल पुत्र अजहर निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद तमंचा एक चलते-फिरते अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश पंवार एवं कांस्टेबल मनीष मलिक शामिल रहे।
इज्जतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साहिल पुत्र अजहर निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद तमंचा एक चलते-फिरते अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश पंवार एवं कांस्टेबल मनीष मलिक शामिल रहे।
- इज्जतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साहिल पुत्र अजहर निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद तमंचा एक चलते-फिरते अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश पंवार एवं कांस्टेबल मनीष मलिक शामिल रहे।1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता और छोटा भाई मठिया क्षेत्र में किराए की दुकान पर बर्तनों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि लगभग 40 दिन का किराया बकाया होने पर 8 मई 2026 की रात करीब 9 बजे किराया मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सत्येंद्र तोमर समेत कई लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गौरव वर्मा का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धमकाया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भी आरोपियों द्वारा दबाव बनाने की बात कही गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में उसकी मूल तहरीर बदलवा दी गई और आरोपियों ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर धमकी दी। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। यह पत्र उनके समुदाय के लिए एक विशेष संदेश और दिशा-निर्देश लेकर आया है। राज्य भर के मुसलमानों में इस पत्र को लेकर उत्सुकता है।1
- बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट मारकर हत्या कर दी। इस खूनी वारदात से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- बरेली के सिजौलिया गाँव में एक व्यक्ति ने अपने भाई के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।1
- जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत, नेताओं ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं भुता में जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत, नेताओं ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजना संयुक्त जनादेश पार्टी की यात्रा में जुटे कार्यकर्ता, संगठन मजबूती का दिया संदेश भुता। थाना भुता क्षेत्र में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ से शुरू हुई यह यात्रा भुता पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यात्रा संयुक्त श्रवण मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी निवास पाठक के आवास से शुरू होकर मंडल महासचिव रामवीर के यहां संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी योजनाओं को आम जनता के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश अध्यक्ष केपी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मोहित अवस्थी, प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी और प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज यादव, मंडल महासचिव सोनू सिंह, मीडिया प्रभारी नितिन पाठक, युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष हेमंत गंगवार, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र मौर्य, निशांत सिन्हा और धनपाल सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। जन भागीदारी यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।1
- पेड़ों पर रोक और फर्जी अस्पतालों पर भड़के किसान, भाकियू (अ) ने दी आंदोलन की चेतावनी बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) ने किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। भाकियू (अ) नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग किसानों को परेशान करने वाले आदेश लागू कर रहा है। उनका कहना है कि पहले शासन स्तर पर महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि उद्यान विभाग पहले ही फलहीन पेड़ों की रिपोर्ट देता है, इसके बावजूद किसानों को अनुमति नहीं मिल रही। संगठन ने मांग की कि किसानों को अपने सूखे और फलहीन पेड़ काटने की अनुमति दी जाए, वरना 20 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही यूनियन ने जिले में चल रहे अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के कई सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों की महिलाओं की जान जोखिम में पड़ रही है। आरोप लगाया गया कि बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर कई फर्जी सेंटर चलाए जा रहे हैं और विभागीय मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही। भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध मेडिकल सेंटरों को सील किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।2
- विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (अ) ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन। बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) के मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। भाकियू (अ) के नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा किसानों को परेशान करने के लिए तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर कई महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि फल उद्यान विभाग पहले ही यह रिपोर्ट देता है कि संबंधित पेड़ फलहीन हैं, उसके बाद ही उन्हें काटने की अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस आदेश को तत्काल वापस लेकर किसानों को अपने फलहीन वृक्ष काटने की अनुमति दी जाए। अन्यथा 20 मई से भारतीय किसान यूनियन (अ) अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। इसके साथ ही संगठन ने जनपद में संचालित फर्जी जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों, लैब एवं एक्स-रे सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में अवैध चिकित्सा केंद्र बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे हैं तथा विभागीय मिलीभगत से गरीब मजदूर और किसान परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि कई मामलों में बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर अवैध संचालन किया जा रहा है, जिससे गंभीर घटनाएं और मौतें हो रही हैं। भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों को सील किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- बरेली के पीर बहोड़ा में आयोजित उर्स मेले में भारी संख्या में अकीदतमंद उमड़ पड़े। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल छा गया।1