logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत, नेताओं ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं भुता में जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत, नेताओं ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजना संयुक्त जनादेश पार्टी की यात्रा में जुटे कार्यकर्ता, संगठन मजबूती का दिया संदेश भुता। थाना भुता क्षेत्र में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ से शुरू हुई यह यात्रा भुता पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यात्रा संयुक्त श्रवण मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी निवास पाठक के आवास से शुरू होकर मंडल महासचिव रामवीर के यहां संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी योजनाओं को आम जनता के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश अध्यक्ष केपी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मोहित अवस्थी, प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी और प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज यादव, मंडल महासचिव सोनू सिंह, मीडिया प्रभारी नितिन पाठक, युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष हेमंत गंगवार, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र मौर्य, निशांत सिन्हा और धनपाल सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। जन भागीदारी यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

1 hr ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत, नेताओं ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं भुता में जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत, नेताओं ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजना संयुक्त जनादेश पार्टी की यात्रा में जुटे कार्यकर्ता, संगठन मजबूती का दिया संदेश भुता। थाना भुता क्षेत्र में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ से शुरू हुई यह यात्रा भुता पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यात्रा संयुक्त श्रवण मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी निवास पाठक के आवास से शुरू होकर मंडल महासचिव रामवीर के यहां संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी योजनाओं को आम जनता के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश अध्यक्ष केपी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मोहित अवस्थी, प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी और प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज यादव, मंडल महासचिव सोनू सिंह, मीडिया प्रभारी नितिन पाठक, युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष हेमंत गंगवार, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र मौर्य, निशांत सिन्हा और धनपाल सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। जन भागीदारी यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बन्नूवाल ग्राउंड के पास तमंचे संग घूम रहा था युवक, इज्जतनगर पुलिस ने दबोचा बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    बन्नूवाल ग्राउंड के पास तमंचे संग घूम रहा था युवक, इज्जतनगर पुलिस ने दबोचा
बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • अमरिया के भगा मोहम्मद गंज के पास खेतों में देखा गया बाघ वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने अधिकारियों से की वार्ता जनपद पीलीभीत की तहसील अमरिया के ग्राम भगा मोहम्मदगंज के पास खेतों में देवहा नदी किनारे पालेज की खेती कर रहे किसानों ने बाघ को दिखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारियों को दी 2 दिन बीत जाने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ को पकड़ने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे परेशान होकर गांव के श्री ललित शर्मा भाजपा बूथ अध्यक्ष रामऔतार ने व्हाट्सएप के माध्यम से किसान नेता देवस्वरुप पटेल को दी किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने अभिलंब श्रीमान जिलाधिकारी पीलीभीत क़ो ग्रामीणों द्वारा भेजे गए बाघ के दिखने के वीडियो को भेज कर अभिलंब बाघ को पकड़वाने को वार्ता की पटेल ने जिला अधिकारी को बताया कि जिस जगह पर बाघ दिख रहा है उस क्षेत्र में दिन में किसान गन्ने की फसल की खेती के लिए रहते हैं तथा रात्रि में देवहा नदी के किनारे की जा रही पालेज की फसल की देखरेख को रहते हैं बाघ को अभिलंब ना पकड़ने से कोई भी अनहोनी हो सकती है जिलाधिकारी महोदय ने बाघ को पकड़वाने को वन विभाग के अधिकारियों को अभिलंब निर्देश देने का आश्वासन दिया है
    2
    अमरिया के भगा मोहम्मद गंज के पास खेतों में देखा गया बाघ वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने अधिकारियों से की वार्ता 
जनपद पीलीभीत की तहसील अमरिया के ग्राम भगा मोहम्मदगंज के पास खेतों में देवहा नदी किनारे पालेज की खेती कर रहे किसानों ने बाघ को दिखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारियों को दी 2 दिन बीत जाने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ को पकड़ने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे परेशान होकर गांव के श्री ललित शर्मा  भाजपा बूथ अध्यक्ष रामऔतार ने व्हाट्सएप के माध्यम से किसान नेता देवस्वरुप पटेल को दी किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने अभिलंब श्रीमान जिलाधिकारी पीलीभीत क़ो ग्रामीणों द्वारा भेजे गए बाघ के दिखने के वीडियो को भेज कर अभिलंब बाघ को पकड़वाने को वार्ता की  पटेल ने जिला अधिकारी को बताया कि जिस जगह पर बाघ दिख रहा है उस क्षेत्र में दिन में किसान गन्ने की फसल की खेती के लिए रहते हैं तथा रात्रि में देवहा नदी के किनारे की जा रही पालेज की फसल की देखरेख को रहते हैं बाघ को अभिलंब ना पकड़ने से कोई भी अनहोनी हो सकती है जिलाधिकारी महोदय ने बाघ को पकड़वाने को वन विभाग के अधिकारियों को अभिलंब निर्देश देने का आश्वासन दिया है
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इज्जतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साहिल पुत्र अजहर निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद तमंचा एक चलते-फिरते अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश पंवार एवं कांस्टेबल मनीष मलिक शामिल रहे।
    1
    इज्जतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार
बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साहिल पुत्र अजहर निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद तमंचा एक चलते-फिरते अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश पंवार एवं कांस्टेबल मनीष मलिक शामिल रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार
बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली बाबा बनखंडी नाथ मंदिर रामलीला परिसर मैं चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं आज छठवें दिन गोवर्धन का महत्व बताया कल होगा भंडारे का आयोजन
    1
    बरेली बाबा बनखंडी नाथ मंदिर रामलीला परिसर मैं चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं आज छठवें दिन गोवर्धन का महत्व बताया कल होगा भंडारे का आयोजन
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट बस पलट गई। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं, बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट बस पलट गई। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यह घटना रविवार सुबह कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास किलोमीटर 152.8 पर हुई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायलों की पहचान इलाहाबाद निवासी संगीता (50) पत्नी सुरेश, विमला (60) पत्नी सुनील, मीना (60) पत्नी विजय प्रकाश और अंजू (47) पत्नी आलोक कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी भेजा गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात अब पूरी तरह सुचारु है।
    1
    बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट बस पलट गई। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं, 
बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट बस पलट गई। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यह घटना रविवार सुबह कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास किलोमीटर 152.8 पर हुई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायलों की पहचान इलाहाबाद निवासी संगीता (50) पत्नी सुरेश, विमला (60) पत्नी सुनील, मीना (60) पत्नी विजय प्रकाश और अंजू (47) पत्नी आलोक कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी भेजा गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात अब पूरी तरह सुचारु है।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पेड़ों पर रोक और फर्जी अस्पतालों पर भड़के किसान, भाकियू (अ) ने दी आंदोलन की चेतावनी बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) ने किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। भाकियू (अ) नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग किसानों को परेशान करने वाले आदेश लागू कर रहा है। उनका कहना है कि पहले शासन स्तर पर महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि उद्यान विभाग पहले ही फलहीन पेड़ों की रिपोर्ट देता है, इसके बावजूद किसानों को अनुमति नहीं मिल रही। संगठन ने मांग की कि किसानों को अपने सूखे और फलहीन पेड़ काटने की अनुमति दी जाए, वरना 20 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही यूनियन ने जिले में चल रहे अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के कई सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों की महिलाओं की जान जोखिम में पड़ रही है। आरोप लगाया गया कि बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर कई फर्जी सेंटर चलाए जा रहे हैं और विभागीय मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही। भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध मेडिकल सेंटरों को सील किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    2
    पेड़ों पर रोक और फर्जी अस्पतालों पर भड़के किसान, भाकियू (अ) ने दी आंदोलन की चेतावनी
बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) ने किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
भाकियू (अ) नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग किसानों को परेशान करने वाले आदेश लागू कर रहा है। उनका कहना है कि पहले शासन स्तर पर महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि उद्यान विभाग पहले ही फलहीन पेड़ों की रिपोर्ट देता है, इसके बावजूद किसानों को अनुमति नहीं मिल रही। संगठन ने मांग की कि किसानों को अपने सूखे और फलहीन पेड़ काटने की अनुमति दी जाए, वरना 20 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
इसके साथ ही यूनियन ने जिले में चल रहे अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के कई सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों की महिलाओं की जान जोखिम में पड़ रही है। आरोप लगाया गया कि बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर कई फर्जी सेंटर चलाए जा रहे हैं और विभागीय मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही।
भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध मेडिकल सेंटरों को सील किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (अ) ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन। बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) के मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। भाकियू (अ) के नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा किसानों को परेशान करने के लिए तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर कई महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि फल उद्यान विभाग पहले ही यह रिपोर्ट देता है कि संबंधित पेड़ फलहीन हैं, उसके बाद ही उन्हें काटने की अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस आदेश को तत्काल वापस लेकर किसानों को अपने फलहीन वृक्ष काटने की अनुमति दी जाए। अन्यथा 20 मई से भारतीय किसान यूनियन (अ) अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। इसके साथ ही संगठन ने जनपद में संचालित फर्जी जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों, लैब एवं एक्स-रे सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में अवैध चिकित्सा केंद्र बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे हैं तथा विभागीय मिलीभगत से गरीब मजदूर और किसान परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि कई मामलों में बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर अवैध संचालन किया जा रहा है, जिससे गंभीर घटनाएं और मौतें हो रही हैं। भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों को सील किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (अ) ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।
बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) के मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू (अ) के नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा किसानों को परेशान करने के लिए तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर कई महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि फल उद्यान विभाग पहले ही यह रिपोर्ट देता है कि संबंधित पेड़ फलहीन हैं, उसके बाद ही उन्हें काटने की अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस आदेश को तत्काल वापस लेकर किसानों को अपने फलहीन वृक्ष काटने की अनुमति दी जाए। अन्यथा 20 मई से भारतीय किसान यूनियन (अ) अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।
इसके साथ ही संगठन ने जनपद में संचालित फर्जी जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों, लैब एवं एक्स-रे सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में अवैध चिकित्सा केंद्र बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे हैं तथा विभागीय मिलीभगत से गरीब मजदूर और किसान परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि कई मामलों में बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर अवैध संचालन किया जा रहा है, जिससे गंभीर घटनाएं और मौतें हो रही हैं।
भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों को सील किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • UP के संभल के पीएम श्री स्कूल मे हिन्दु छात्राओ को हिजाव पहनाया प्रधानाचार्य सहित 3 निलंबित
    1
    UP के संभल के पीएम श्री स्कूल मे हिन्दु छात्राओ को हिजाव पहनाया 
प्रधानाचार्य सहित 3 निलंबित
    user_Easyankit
    Easyankit
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.