Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाघमारा क्षेत्र के कतरास झिंझी पहाड़ी में स्थित विद्यालय में सरकार द्वारा दिए जा रहे साइकिल वितरण को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा लाभार्थी बच्चों से डेढ़ सौ रुपए अवैध उसूली किया जा रहे थे इस पर वहां के ग्रामीणों ने किया हो हंगामा क्या कुछ हुआ आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,।
संतोष कुमार दे
बाघमारा क्षेत्र के कतरास झिंझी पहाड़ी में स्थित विद्यालय में सरकार द्वारा दिए जा रहे साइकिल वितरण को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा लाभार्थी बच्चों से डेढ़ सौ रुपए अवैध उसूली किया जा रहे थे इस पर वहां के ग्रामीणों ने किया हो हंगामा क्या कुछ हुआ आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,।
More news from झारखंड and nearby areas
- आरोप प्रत्यारोप का दौर आरंभ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान के बाद अब जे एल के एम के नेता ने धनबाद सांसद पर पलटवार करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,, ।1
- डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर1
- रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार के पावन अवसर पर चंद्रपुरा क्षेत्र में बहन ने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर लम्बी उम्र की कामना की। भाई बहन का सबसे पवित्र एवं श्रेष्ठ त्यौहार रक्षाबधन शुक्रवार को चंद्रपुरा क्षेत्र में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र ओर और सुख-समृद्धि की कामना की। इस पावन बेला में नर्रा में रिया कुमारी, चाहत कुमारी अनी कुमारी ने अपने भाई बिल्टू कुमार एवं अंशु कुमार के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.लड़कियां और महिलाएं पूजा की थाली सजाती हैं।थाली में राखी के साथ रोली या हल्दी, चावल, दीपक व मिष्ठान्न आदि होते हैं। पहले अभीष्ट देवता और कुल देवता की पूजा की जाती है, इसके बाद रोली या हल्दी से भाई का टीका करके उसकी आरती उतारी जाती है व दाहिनी कलाई पर राखी बांधी जाती है। भाई, बहन को उपहार अथवा शुभकामना प्रतीक कुछ न कुछ भेंट अवश्य देते हैं और उनकी रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हैं। यह एक ऐसा पावन पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। रिया कुमारी, चाहत कुमारी, एवं अन्नी कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन हमलोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है। त्योहार के दिन सभी परिवार एक हो जाते है और राखी, उपहार और मिठाई देकर अपना प्यार साझा करते है।1
- राजगंज में रफ्तार का कहर: एनएच-19 पर दो युवकों की दर्दनाक मौत, रहमतगंज में पसरा मातम धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक कथित तौर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार को बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान चालीबंगला के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खासकर सैजान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे रहमतगंज इलाके में शोक का माहौल है।1
- सावन पूर्णिमा को लेकर बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, बराकर धाम के लिए हुए रवाना सावन पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात करीब 12 बजे बड़ा चौक से हजारों शिवभक्त झूमते-गाते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम के लिए रवाना हुए।इससे पहले देर शाम से ही गेरुआ और सात्विक वस्त्र धारण किए हजारों शिव भक्त बड़ा चौक पर जुटने लगे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा यहां भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया था।1
- हरिहर धाम की जर्जर सड़क बनी परेशानी, शेख मोकिम की पहल पर हुई तत्काल मरम्मत बगोदर: सावन पूर्णिमा के मौके पर हरिहर धाम शिव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर गेट के समीप जर्जर सड़क को लेकर उठी समस्या का तत्काल समाधान कर दिया गया। सड़क में बने गड्ढों को डस्ट डालकर दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शेख मोकिम ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने 26 अगस्त तक सड़क की मरम्मत नहीं होने पर 27 अगस्त को समर्थकों के साथ सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे समर्थकों के साथ मंदिर गेट के समीप पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में संबंधित विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी ने शेख मोकिम से बातचीत कर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया और सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया। आश्वासन के बाद प्रस्तावित सड़क जाम स्थगित कर दिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद गुरुवार को सड़क पर डस्ट डालकर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया गया। शेख मोकिम ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद सड़क की पीचिंग कराकर स्थायी निर्माण कराने का आश्वासन विभाग की ओर से दिया गया है। सावन पूर्णिमा पर हरिहर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क की मरम्मत को आवश्यक माना जा रहा है।1
- MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस का टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR Bill) के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उनका आरोप है कि इस कानून के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का उपयोग राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में होता है। ऐसे में नए खनन बिल से राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। धरना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग उठाई। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर और गिरिडीह जिला कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।2
- बाघमारा क्षेत्र के कतरास झिंझी पहाड़ी में स्थित विद्यालय में सरकार द्वारा दिए जा रहे साइकिल वितरण को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा लाभार्थी बच्चों से डेढ़ सौ रुपए अवैध उसूली किया जा रहे थे इस पर वहां के ग्रामीणों ने किया हो हंगामा क्या कुछ हुआ आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,।1