INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। अपने मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए, बिहार सरकार और भारत सरकार द्वारा जमकर नारेबाजी की, सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा, बिहार सरकार और भारत सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को नो हजार दे रही थी वह भी समय पर नहीं दे रही। जिसमें सेविका, सहायिका की घर की आर्थिक स्थिति दैनिया हों गया हैं। सेविका का कहना है,आठ घंटे काम लेती हैं सरकार,ना तो मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया,ना मोबाइल रिचार्ज की राशि। छह माह से वेतन नहीं मिला है।कर्ज लेकर घर चलाना पर रहा है। बाइट... सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष, रीना कुमारी बाइट, सेविका,उषा कुमारी
INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। अपने मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए, बिहार सरकार और भारत सरकार द्वारा जमकर नारेबाजी की, सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा, बिहार सरकार और भारत सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को नो हजार दे रही थी वह भी समय पर नहीं दे रही। जिसमें सेविका, सहायिका की घर की आर्थिक स्थिति दैनिया हों गया हैं। सेविका का कहना है,आठ घंटे काम लेती हैं सरकार,ना तो मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया,ना मोबाइल रिचार्ज की राशि। छह माह से वेतन नहीं मिला है।कर्ज लेकर घर चलाना पर रहा है। बाइट... सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष, रीना कुमारी बाइट, सेविका,उषा कुमारी
- बाढ़ प्रभावित इलाकों का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण। पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, बेगूसराय एवं खगड़िया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। CM ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरतने और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित इलाकों का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण। पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, बेगूसराय एवं खगड़िया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। CM ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरतने और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।1
- तारापुर आर एस कॉलेज में विद्यार्थी सहायता शिविर में नहीं मिला एक भी आवेदन रामस्वास्थ्य महाविद्यालय, तारापुर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन देने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शिविर में किसी भी छात्र का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सही दिशा देने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। संचालन एवं संयोजन नोडल पदाधिकारी प्रो. राखी कुमारी ने किया। मौके पर डॉ. सविता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा गुप्ता, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. बसंत कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार सहित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- खगड़िया/ परबत्ता बाढ़ के बीच जागरूकता की पहल, माधवपुर पंचायत में ग्रामीणों को किया गया सतर्क—बचाव और सुरक्षा के बताए जरूरी उपाय.. #khagaria_bihar_india1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना के उत्क्रमित उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय परिसर में घुसा बाढ़ का पानी। गोगरी (खगड़िया)। गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद गोगरी प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद अब इसका असर शिक्षण संस्थानों पर भी पड़ने लगा है। गोगरी प्रखंड के बोरना गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्कूल परिसर में पानी जमा होने के कारण फिलहाल पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तक विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी जमा था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक स्कूल भवन के समीप अपेक्षाकृत ऊंचे स्थान पर बैठे नजर आए। वहीं, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है। पानी बढ़ने के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन कुमारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए फिलहाल विद्यालय में पठन-पाठन बंद है। विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी जमा हो जाने के कारण बच्चों को विद्यालय बुलाना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग से प्राप्त होने वाले अगले आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद गोगरी प्रखंड के विभिन्न निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल रहा है। खेतों, बहियारों और निचले भू-भागों में पानी पहुंचने के बाद अब आबादी वाले क्षेत्रों में भी बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। बोरना विद्यालय परिसर में पानी प्रवेश करना भी इसी बाढ़ की स्थिति का परिणाम बताया जा रहा है। विद्यालय परिसर में पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी पानी फैलने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन और शिक्षा विभाग को बाढ़ प्रभावित विद्यालयों की स्थिति पर नजर रखने तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत है। फिलहाल बोरना के दोनों विद्यालयों में पठन-पाठन बंद है और शिक्षक विभागीय निर्देश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों की नजर भी गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर पर बनी हुई है।1
- नाथनगर में नेशनल ऑप्टिकल का उद्घाटन, उचित कीमत पर मिलेंगे हर तरह के चश्मे भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित पिपरपांती में नेशनल ऑप्टिकल का विधिवत उद्घाटन नगर निगम वार्ड संख्या-11 की पार्षद सविता देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं दुकान संचालकों ने पार्षद का स्वागत किया। नेशनल ऑप्टिकल के खुलने से अब नाथनगर और आसपास के लोगों को चश्मे के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां उचित कीमत पर विभिन्न प्रकार के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। दुकान में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन एवं रेंज के चश्मे उपलब्ध रहने की बात कही गई है। दुकान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के चश्मे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जरूरत के अनुसार सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नेशनल ऑप्टिकल के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।1
- हवेली खड़गपुर में बालू लदा हाईवा पलटा, चालक-उपचालक सुरक्षित मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में बुधवार सुबह मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में बुधवार सुबह खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 पर नंदलाल बसु चौक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जमुई से बालू लेकर मुंगेर की ओर जा रहा हाईवा हाट चौक के मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में हाईवा के चालक और उपचालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया जाता है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां दुर्गा स्थान और मेडिकल हॉल होने के कारण दिनभर लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता विशाल चौरसिया, राजद युवा नेता ईशु यादव और खड़गपुर विकास मंच के सदस्य शशि सौरभ सहित कई लोगों ने नगर क्षेत्र में बाईपास निर्माण की मांग फिर उठाई है। उनका कहना है कि बाईपास बनने से एनएच-333 पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।1
- Bhagalpur News | राघोपुर में गंगा की तेज धारा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, वायरल हुआ हादसे का वीडियो भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी की तेज धारा में मजदूरों से भरी नाव पलटने की घटना सामने आई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नाव पर तटबंध मरम्मत और कटावरोधी कार्य में लगे मजदूर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, राघोपुर क्षेत्र में तटबंध टूटने के बाद उसे दुरुस्त करने का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। नाव पर सवार कई मजदूरों ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नाव पर 21 मजदूर सवार थे, जिनमें से 19 मजदूर सुरक्षित निकल आए हैं, जबकि 2 मजदूर अभी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग शुरुआती रिपोर्टों में नाव पर सवार लोगों और लापता लोगों की संख्या अलग-अलग बताई गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी अपुष्ट संख्या या मौत की खबर को आधिकारिक पुष्टि के बिना साझा करने से बचना चाहिए। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों में फिलहाल दो लोगों के लापता होने और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने की जानकारी प्रमुख रूप से सामने आई है। कैमरामैन के साथ, अमर भागलपुर1
- भागलपुर में बड़ा नाव हादसा:-22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी मजदूर कटावरोधी काम में जुटे थे। रेत की बोरियां नदी में डालने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। भागलपुर में बड़ा नाव हादसा:-22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी मजदूर कटावरोधी काम में जुटे थे। रेत की बोरियां नदी में डालने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।1