मईल में सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन बाल अपचारी हिरासत में सोने-चांदी के जेवरात, गलाए गए टुकड़े और 2700 रुपये बरामद, मईल पुलिस ने उभांव तिराहे से आरोपी को पकड़ा देवरिया, 25 अक्टूबर। मईल थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 122 ग्राम पीली धातु के पुराने जेवरात, 840 ग्राम सफेद धातु के जेवरात व गलाए गए टुकड़े, चांदी के सिक्के और चोरी का सामान बेचने से मिले 2700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सर्राफा कारोबारी रोहित जायसवाल ने मईल थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान से सोने-चांदी के जेवरात, तिजोरी तोड़कर उसमें रखा सामान और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मईल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पिंडी तिराहे के पास से तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात और गलाए गए टुकड़े बरामद हुए। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भागलपुर निवासी सोहेल साह (48) पुत्र स्वर्गीय कमरुद्दीन को उभांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चांदी के सिक्के और चोरी का सामान बेचने से मिले 2700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल योगेश यादव, कांस्टेबल इजहार अहमद और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
मईल में सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन बाल अपचारी हिरासत में सोने-चांदी के जेवरात, गलाए गए टुकड़े और 2700 रुपये बरामद, मईल पुलिस ने उभांव तिराहे से आरोपी को पकड़ा देवरिया, 25 अक्टूबर। मईल थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 122 ग्राम पीली धातु के पुराने जेवरात, 840 ग्राम सफेद धातु के जेवरात व गलाए गए टुकड़े, चांदी के सिक्के और चोरी का सामान बेचने से मिले 2700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार,
सर्राफा कारोबारी रोहित जायसवाल ने मईल थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान से सोने-चांदी के जेवरात, तिजोरी तोड़कर उसमें रखा सामान और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मईल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पिंडी तिराहे के पास से तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात और गलाए गए टुकड़े बरामद हुए। पूछताछ और उनकी
निशानदेही पर पुलिस ने भागलपुर निवासी सोहेल साह (48) पुत्र स्वर्गीय कमरुद्दीन को उभांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चांदी के सिक्के और चोरी का सामान बेचने से मिले 2700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल योगेश यादव, कांस्टेबल इजहार अहमद और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
- मईल में सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन बाल अपचारी हिरासत में सोने-चांदी के जेवरात, गलाए गए टुकड़े और 2700 रुपये बरामद, मईल पुलिस ने उभांव तिराहे से आरोपी को पकड़ा देवरिया, 25 अक्टूबर। मईल थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 122 ग्राम पीली धातु के पुराने जेवरात, 840 ग्राम सफेद धातु के जेवरात व गलाए गए टुकड़े, चांदी के सिक्के और चोरी का सामान बेचने से मिले 2700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सर्राफा कारोबारी रोहित जायसवाल ने मईल थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान से सोने-चांदी के जेवरात, तिजोरी तोड़कर उसमें रखा सामान और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मईल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पिंडी तिराहे के पास से तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात और गलाए गए टुकड़े बरामद हुए। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भागलपुर निवासी सोहेल साह (48) पुत्र स्वर्गीय कमरुद्दीन को उभांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चांदी के सिक्के और चोरी का सामान बेचने से मिले 2700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल योगेश यादव, कांस्टेबल इजहार अहमद और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।3
- जेके सीमेंट के टेक कनेक्ट इवेंट में जुटे इंजीनियर और आर्किटेक्ट्स, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा देवरिया। जेके सीमेंट की देवरिया टीम की ओर से आयोजित ‘टेक कनेक्ट इवेंट’ में जिले के प्रमुख इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट्स ने हिस्सा लिया। स्थानीय होटल में आयोजित इस तकनीकी सम्मेलन में निर्माण क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और कंपनी की भावी योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तकनीकी विशेषज्ञों और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने देवरिया के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में आने वाले महीनों में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास प्राधिकरण के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की। जेके सीमेंट के जोनल हेड (टेक्निकल) रंजय ने कंपनी की प्रोफाइल, उत्पादों की विस्तृत रेंज और उनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कंपनी के विस्तार की भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। वहीं, स्टेट हेड (टेक्निकल) देवेंद्र ने कंपनी के ए एंड ई लॉयल्टी प्रोग्राम और तकनीकी सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने जेके प्रोफिक्स उत्पादों की विशेषताओं और बाजार में उनकी उपलब्धता की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट्स के लिए गेम शो, क्विज प्रतियोगिता और सवाल-जवाब सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित करना और उन्हें नवीन तकनीकों एवं उत्पादों से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर जेके सीमेंट के स्टेट हेड (सेल्स) विनय कुमार और अनूप कुमार सहित वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ बीडी पाठक, सत्यप्रकाश चंद्र, रजनीकांत चौरसिया, आनंद मोहन ओझा, सुजीत गुप्ता, राज चौरसिया, रजत मणि त्रिपाठी और अनुज सिंह मौजूद रहे। जेके सुपर टीम की ओर से अनूप जायसवाल, दिग्विजय पांडेय, आदित्य शुक्ला, मारुति नंदन त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, चंदन पाल, सनी गुप्ता और वैभव पांडेय समेत कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- ऑपरेशन क्लीन’ के तहत थाना भाटपाररानी में 115 अभियोगों से संबंधित 1477 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण* पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत थानों पर विभिन्न अभियोगों से संबंधित मालों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुल 115 अभियोगों से संबंधित 1477 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। विनष्ट की गई शराब में 900 लीटर अंग्रेजी शराब, 334 लीटर देशी शराब एवं 243 लीटर अवैध कच्ची शराब शामिल है। माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में आवश्यक विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विनष्टीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। देवरिया पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत लंबित मालों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही निरन्तर जारी है।2
- शिक्षक MLC चुनाव में शिकायत से मचा हड़कंप! भाजपा MLC की शिकायत पर चुनावी प्रेक्षक पर गिरी गाज मतगणना से ठीक पहले IAS अभय सिंह हटाए गए प्रकाश बिंदु को मिली कमान, सियासी गलियारों में हलचल! #TeacherMLC #शिक्षकMLCचुनाव #गोरखपुर #फैजाबाद #देवेंद्रप्रतापसिंह #अभयसिंह #प्रकाशबिंदु #IASअधिकारी #उत्तरप्रदेश #UPNews #GorakhpurNews #MLCElection #BreakingNews #PoliticalNews #ABC Hindustan #एबीसीहिंदुस्तान1
- पारिवारिक विवाद में मारपीट में घायल इलाज के दौरान इब्राहिम की हुई मौत कुशीनगर थाना पटहेरवा बीती रात डायल 112 एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत इब्राहिम मंसूरी पुत्र जाकिर मंसूरी उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा थाना चौराखास जो अपनी रिश्तेदारी रोइनवा टोला, थाना पटहेरवा में आए थे, उनका किसी पारिवारिक विवाद में झगड़ा हो गया था और उनके पारिवारिक जनों द्वारा पीट-पीट कर उनको घायल कर दिया गया, जिसके पश्चात जिला अस्पताल पडरौना जाने पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना पटहेरवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी नामजद 03 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ-ताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव की बाईट-1
- पारिवारिक विवाद में मारपीट में घायल इलाज के दौरान इब्राहिम की हुई मौत कुशीनगर थाना पटहेरवा बीती रात डायल 112 एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत इब्राहिम मंसूरी पुत्र जाकिर मंसूरी उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा थाना चौराखास जो अपनी रिश्तेदारी रोइनवा टोला, थाना पटहेरवा में आए थे, उनका किसी पारिवारिक विवाद में झगड़ा हो गया था और उनके पारिवारिक जनों द्वारा पीट-पीट कर उनको घायल कर दिया गया, जिसके पश्चात जिला अस्पताल पडरौना जाने पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना पटहेरवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी नामजद 03 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ-ताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव की बाईट-1
- शरद पूर्णिमा के मेले में जमकर मारपीट... - - देवर पोखर चौराहे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.. - - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में दो दिवसीय मेले के दौरान हुई घटना... - शरद पूर्णिमा के मेले में जमकर मारपीट... - - देवर पोखर चौराहे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.. - - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में दो दिवसीय मेले के दौरान हुई घटना... - वायरल वीडियो को लेकर इलाके में मची चर्चा... - मेले में मारपीट की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल... - वायरल वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में चर्चा तेज...4
- रिश्तेदारी का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में* रिश्तेदारी का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में* कुशीनगर में रिश्तेदारी का विवाद सुलझाने पहुंचे 28 वर्षीय युवक की मारपीट में मौत हो गई। घटना पटहेरवा थाना क्षेत्र के रोइनवा टोला की है, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान इब्राहिम मंसूरी पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल इब्राहिम को जिला अस्पताल पडरौना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वीओ: दरअसल, मृतक इब्राहिम मंसूरी, चौराखास थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांव के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, इब्राहिम के चाचा के बेटे इरशाद मंसूरी और उनकी पत्नी मुस्कान के बीच करीब 15 से 20 दिन पहले विवाद हुआ था। इसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई थीं। बताया जा रहा है कि इरशाद के पिता नबी हुसैन अपने नाती से मिलने बहू के मायके गए थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्होंने फोन कर परिवार के लोगों को मौके पर बुलाया।परिवार के विवाद को सुलझाने की उम्मीद लेकर इब्राहिम अपने पिता जाकिर मंसूरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक के पिता का आरोप है कि इसी दौरान बहू के भाई सोनू समेत तीन लोगों ने इब्राहिम पर पीछे से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान इब्राहिम की मौत हो गई। घटना की सूचना 25 और 26 अक्टूबर की मध्य रात्रि डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लगातार दबिश देकर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इब्राहिम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक, इब्राहिम की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे तीन वर्षीय बेटे इमरान और आठ माह की बेटी परी को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। इब्राहिम के पिता कैटरिंग के काम में बर्तन धोकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए कठोर सजा दिलाने की मांग की है। बाइट: मृतक के पिता जाकिर बाइट: मृतक का बड़ा भाई हैदर बाइट: सीओ तमकुहीराज जयंत यादव।4