Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार चुनाव से पहले सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा ने प्रशांत किशोर को घेरा; सातवें वेतन आयोग पर तंज
Niraj Raj
बिहार चुनाव से पहले सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा ने प्रशांत किशोर को घेरा; सातवें वेतन आयोग पर तंज
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार चुनाव से पहले सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा ने प्रशांत किशोर को घेरा; सातवें वेतन आयोग पर तंज1
- बेतिया में दुर्गा पूजा नवरात्रि पर्व पर पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया। 13 October. जिला पदाधिकारी श्री तरन जोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौतम ने बेतिया में पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। 13.10.2026.1
- सीमावर्ती गांवों में SSB की अनूठी पहल, 424 पशुओं का निःशुल्क इलाज; 84 पशुपालकों को मिली राहत भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद सशस्त्र सीमा बल यानी SSB अब सीमावर्ती ग्रामीणों की सेवा और पशुधन की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में 44वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से एक सराहनीय पहल की गई, जिसके तहत सीमावर्ती गांवों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीण पशुपालकों को राहत पहुंचाई गई। 13 अक्टूबर 2026 को 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के ई-समवाय मंगूराहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज मंडीहा और जम्हौली में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 84 पशुपालकों के 424 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। इनमें गाय, भैंस, सूअर, बकरी और मुर्गियां शामिल रहीं। गौनाहा प्रखंड के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुओं की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित कीं। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के खानपान, रखरखाव और बेहतर देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई, ताकि पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके। इस कार्यक्रम में निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनोहर लाल और मुख्य आरक्षी योगेंद्र कुमार सहित एसएसबी के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। एसएसबी का यह प्रयास दिखाता है कि सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती नागरिकों का कल्याण भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नागरिक कल्याण कार्यक्रमों और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एसएसबी लगातार ग्रामीणों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है।1
- दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, दूसरी बार हुई शांति समिति की बैठक --- जनप्रतिनिधियों व पूजा समिति के सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जगदीशपुर। दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जगदीशपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मंगलवार को जगदीशपुर थाना परिसर में शांति समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।इस दौरान थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही।थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।इस दौरान एस आई विरेन्द्र कुमार पासवान,साधु सरण सिंह, शिवनन्दन सिंह,अनुपमा अंचला, मुखिया अफरोज नय्यर, अब्बास अंसारी, नंदकिशोर कुशवाहा,बाबुलाल प्रसाद, मंत्री सुशील चौधरी, इरशाद आलम,नेकमहम्मद अंसारी, नंदलाल प्रसाद,कैमुल्लाह अंसारी,शिव चौधरी फिरोज आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- वोट चोरी के आरोप पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन ने उठाए सवाल | नई दिल्ली 🔴 तेजस्वी यादव का बड़ा बयान | वोट चोरी विवाद | LIVE UPDATE नई दिल्ली में INDIA गठबंधन की मीडिया बाइट के दौरान तेजस्वी यादव ने कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपनी बात रखी। विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। इस वीडियो में देखिए तेजस्वी यादव का बयान और विपक्ष की प्रमुख बातें। 📺 KSR BIHAR NEWS पर देखिए देश और बिहार की ताजा राजनीतिक खबरें। 🔔 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें। #TejashwiYadav #VoteChori #INDIAAlliance #DelhiNews #BiharPolitics #PoliticalNews #LiveUpdate #KSRBiharNews1
- सुगौली पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य थाना के मामलों में दर्ज कांड के फरार चल रहे 5 हजार के इनामी अपराधी को सुगौली पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल।1
- cute baby sudhi svara singh Bengaluru Karnataka स्वरांजलि सेवा संस्थान की प्रस्तुति1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों पर एक्शन! दक्षिणी घोघा पंचायत पहुंचे डीडीसी, वार्ड 3 और 6 में की स्थलीय जाँच पश्चिमी चंपारण जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में मिली शिकायतों को लेकर प्रशासन हरकत में है! चनपटिया प्रखंड की दक्षिणी घोघा पंचायत में उप विकास आयुक्त ने खुद पहुँचकर मामले की जमीनी हकीकत खंगाली। आखिर शिकायतों में क्या सामने आया और अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए? देखिए यह रिपोर्ट। पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी घोघा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्राप्त शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसी कड़ी में उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने पंचायत के वार्ड संख्या 03 और 06 में पहुँचकर स्थलीय जाँच की। जाँच के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित मामलों की जानकारी ली और योजना के क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं को समझा। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण आवास सहायक और पर्यवेक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन किया जाए और पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँचे और शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की लापरवाही न हो। अब देखना होगा कि जाँच के बाद संबंधित शिकायतों पर क्या कार्रवाई होती है और पात्र लाभुकों को योजना का लाभ कब तक मिल पाता है।1