Shuru
Apke Nagar Ki App…
फागुन के गीत हुए ग्रामीण का खासा उत्साह फतेहपुर जिले के गडरिया पुरवा नई तहसील फतेहपुर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मनोज पाल ने फाग का गीत होली उत्साह और एक झुकता का यह प्रतीक माना जाता है एक दूसरे को गले मिलकर फाग का गीत में झूम सभी ग्रामीण
Bablu singh Raftaar media
फागुन के गीत हुए ग्रामीण का खासा उत्साह फतेहपुर जिले के गडरिया पुरवा नई तहसील फतेहपुर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मनोज पाल ने फाग का गीत होली उत्साह और एक झुकता का यह प्रतीक माना जाता है एक दूसरे को गले मिलकर फाग का गीत में झूम सभी ग्रामीण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाजीपुर में फर्जी पैथोलॉजी की भरमार सीएमओ फतेहपुर के बेखबर1
- खजुहा में बिजली के पोल से निकली चिंगारी बनी आफत — सिलेंडर धमाके के साथ चार दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान खजुहा के पहुर तिराहे पर देर रात मची अफरा-तफरी, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ब्यूरो रिपोर्ट: निर्मित द्विवेदी बिंदकी/फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पहुर तिराहे पर गुरुवार देर रात बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने नीचे बनी दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते नीचे बनी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। इस भीषण अग्निकांड में जोगापुर निवासी पंकज की छोटी सी चाट-बताशा होटल पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं खजुहा निवासी धुन्नर की “भीम डेकोरेशन” (शादी-समारोह में प्रयोग होने वाले साज-सज्जा, फूल-माला की दुकान) भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की चपेट में आने से बगल में स्थित सिरी पान मसाला की गुमटी और मोहित की मैंगो जूस की छोटी दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस आगजनी में करीब तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सुबह होते-होते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जली हुई दुकानों का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है1
- फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में पड़ोसी ने महिला को गोली मार दी। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत नाजुक बनी है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में आपस में कहा सुनी हो रही थी तभी पड़ोसी भीम यादव ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली महिला के जबड़े में जा लगी। गोली लगते ही आस पास खड़े लोगो ने भीम यादव को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे असलहे के साथ कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज जारी है।जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।1
- फतेहपुर जिले के गडरिया पुरवा नई तहसील फतेहपुर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मनोज पाल ने फाग का गीत होली उत्साह और एक झुकता का यह प्रतीक माना जाता है एक दूसरे को गले मिलकर फाग का गीत में झूम सभी ग्रामीण1
- फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में बुधवार दोपहर सड़क हादसे के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बाइक की टक्कर से एक किशोर गंभीर घायल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक और उसकी बहन को करीब दो घंटे तक कमरे में बंद कर बंधक बनाए रखा। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को छोड़ा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कनेरी गांव निवासी मोनू का नौ वर्षीय पुत्र कपिल बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुलदीप की बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किशोर के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाइक चालक कुलदीप को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसे छुड़ाने पहुंची उसकी बहन सोनम देवी को भी लोगों ने पकड़कर उसी कमरे में बंद कर दिया। जब कुलदीप के पिता ननका अपने बेटे-बेटी को छुड़ाने पहुंचे तो उन पर पथराव कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए शाम को बिंदकी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों भाई-बहन को बंधक बनाए लोगों से मुक्त कराया। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच की जा रही है।2
- फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजावलपुर गांव निवासी बब्लू पुत्र गफूर की देवमयी जाते समय स्कूटी पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई मृतक के 2 पुत्र और पांच लड़कियां हैं घरवालों के मुताबिक युवक रोजा था कुछ समान लेने देवमयी जा रहा था जहां परिवार के लोगों रो रोकर बुरा हाल है वहीं होली के मौके पर गांव में मातम छा गया पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल कर रही है घटना कैसे घटी है जल्द ही खुलासा किया जायेगा ऐसा बकेवर पुलिस के द्वारा दावा किया गया है1
- और अब थरियांव पुलिस की कारगुजारियों पर लग रहा प्रश्न चिन्ह? टकराते जाम,लगता है मयकशों का जमघट,आम नागरिक हलकान खागा फतेहपुर ::- यूपी के फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान में कंज्यूमर को बैठा कर लाल पानी का सेवन यानी (शराब) पिलवाई जाती है। यह सब कुछ थरियांव पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ “खामोशी” दिखाई दे रही है।? स्थानीय लोगों का कहना है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी नाम पर शराब बैठ कर पीने का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। दिन-रात थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान पर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने तक की, लेकिन हर बार शिकायत करने वालों को या तो धमकियां मिलीं या फिर मामले को दबा दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि रोजाना पुलिस गश्त करने के बावजूद थरियांव चौराहा पर चल रही गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस को सब कुछ दिख क्यों नहीं रहा? या फिर मामला “देखने की मंशा” का नहीं बल्कि “देने की रेवड़ी” का है!? थरियांव क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से युवा वर्ग तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। जहां एक ओर सरकार नशा मुक्त अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी इसी अभियान को मज़ाक बना रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थरियांव थाना की पूरी जांच कराई जाए और नशे के इस अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्यवाही हो, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल लौट सके। 👉 अब सवाल यह है कि थरियांव पुलिस कार्यवाही करेगी या फिर इस बार भी बिरयानी की दुकान में नशे का कारोबार “प्रोटेक्शन” में पनपता रहेगा?1
- फतेहपुर जिले का माहौल1