logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बखरी में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी नगर के जयलख शकरपुरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में शनिवार की संध्या श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविख्यात डॉ. विपीन मिश्रा के मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं डमरु वादन के साथ हुई। इसके बाद भजन सम्राट रंजीत भारती एवं निहारिका समूह द्वारा लोक परंपराओं पर आधारित भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने देर रात तक श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह आयोजन रजनीकांत पाठक एवं बिष्णु पाठक के नेतृत्व में 19 मार्च से चल रहे अनुष्ठान का समापन समारोह था। इस दौरान पूजा-पाठ, भव्य एवं दिव्य झांकियों तथा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। मंदिर प्रांगण में स्थापित श्री राम-जानकी जी के समक्ष लगातार कीर्तन, सुबह-शाम भोग, अनुष्ठान पूजा-पाठ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। समापन समारोह में विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से आए अतिथियों, शुभचिंतकों एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ भाव नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली निहारिका कुमारी का जन्मदिन भी मंच पर केक काटकर मनाया गया, जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। समापन समारोह के दौरान सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया।

2 hrs ago
user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
2 hrs ago

बखरी में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी नगर के जयलख शकरपुरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में शनिवार की संध्या श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविख्यात डॉ. विपीन मिश्रा के मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं डमरु वादन के साथ हुई। इसके बाद भजन सम्राट रंजीत भारती एवं निहारिका समूह द्वारा लोक परंपराओं पर आधारित भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने देर रात तक श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह आयोजन रजनीकांत पाठक एवं बिष्णु पाठक के नेतृत्व में 19 मार्च से चल रहे अनुष्ठान का समापन समारोह था। इस दौरान पूजा-पाठ, भव्य एवं दिव्य झांकियों तथा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। मंदिर प्रांगण में स्थापित श्री राम-जानकी जी के समक्ष लगातार कीर्तन, सुबह-शाम भोग, अनुष्ठान पूजा-पाठ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। समापन समारोह में विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से आए अतिथियों, शुभचिंतकों एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ भाव नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली निहारिका कुमारी का जन्मदिन भी मंच पर केक काटकर मनाया गया, जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। समापन समारोह के दौरान सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बलिया में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में रामनवमी के शुभ अवसर पर बलिया नगर परिषद क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया
    1
    बलिया में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में रामनवमी के शुभ अवसर पर बलिया नगर परिषद क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • गोदर गामा आजाद चौक अमरजीत दास का इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए है,,,,
    1
    गोदर गामा आजाद चौक अमरजीत दास का इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए है,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • Surrender Ji, kya yahi hai aapka “New India”? 🤔
    1
    Surrender Ji, kya yahi hai aapka “New India”? 🤔
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    6 hrs ago
  • लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल, को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा बाजार समिति मैदान, लखीसराय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार, चित्तरंजन रोड एवं थाना चौक होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से शहीद द्वार, लखीसराय रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    1
    लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल, को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा बाजार समिति मैदान, लखीसराय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार, चित्तरंजन रोड एवं थाना चौक होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से शहीद द्वार, लखीसराय रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • मोकामा के मरांची में शनिवार को पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ विधायक सियाराम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर संजीव कुमार मंगलम, शशि शंकर शर्मा उर्फ गुड्डी, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, संजय मुखिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को किया जाएगा।
    1
    मोकामा के मरांची में शनिवार को पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ विधायक सियाराम सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर संजीव कुमार मंगलम, शशि शंकर शर्मा उर्फ गुड्डी, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, संजय मुखिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को किया जाएगा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Public Media news
    1
    Post by Public Media news
    user_Public Media news
    Public Media news
    Lakhisarai, Bihar•
    11 hrs ago
  • बखरी थाना अंतर्गत चौकीदार के वायरल वीडियो मामले में SP ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बखरी थाना में पदस्थापित चौकीदार नंदकिशोर पासवान का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह चिलम फुक रहे थे. इस कार्य से आमलोगों में पुलिस की छवि धूमिल हुई है. इस मामले में SP ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है.
    1
    बखरी थाना अंतर्गत चौकीदार के वायरल वीडियो मामले में SP ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बखरी थाना में पदस्थापित चौकीदार नंदकिशोर पासवान का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह चिलम फुक रहे थे. इस कार्य से आमलोगों में पुलिस की छवि धूमिल हुई है. इस मामले में SP ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार सुधारने के लिए आपके पास हर साल मौका, चर्चा से नहीं सही वोट से सुधरेगा बिहार!!
    1
    बिहार सुधारने के लिए आपके पास हर साल मौका, चर्चा से नहीं सही वोट से सुधरेगा बिहार!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    6 hrs ago
  • लखीसराय स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब असमाजिक तत्वों ने वाहन पार्किंग में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट किया।इस घटना में तीन पार्किंग कर्मचारी के जख्मी होने की बात बताई जा रही ,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीती रात्रि की बताई जाती है ।तथा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।ज़ख्मी कर्मचारी के द्वारा बताया गया की किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ जिसके बाद काफी संख्या में असमाजिक लोगों आकर तोड़-फोड़ और मारपीट किया
    1
    लखीसराय स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब असमाजिक तत्वों ने वाहन पार्किंग में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट किया।इस घटना में तीन पार्किंग कर्मचारी के जख्मी होने की बात बताई जा रही ,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीती रात्रि की बताई जाती है ।तथा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।ज़ख्मी कर्मचारी के द्वारा बताया गया की किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ जिसके बाद काफी संख्या में असमाजिक लोगों आकर तोड़-फोड़ और मारपीट किया
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.