लखीसराय नया बाजार बजरंगबली मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संपन्न। लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल, को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा बाजार समिति मैदान, लखीसराय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार, चित्तरंजन रोड एवं थाना चौक होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से शहीद द्वार, लखीसराय रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
लखीसराय नया बाजार बजरंगबली मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संपन्न। लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल, को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा बाजार समिति मैदान, लखीसराय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार, चित्तरंजन रोड एवं थाना चौक होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से शहीद द्वार, लखीसराय रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
- लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल, को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा बाजार समिति मैदान, लखीसराय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार, चित्तरंजन रोड एवं थाना चौक होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से शहीद द्वार, लखीसराय रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।1
- Post by Public Media news1
- लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों पर चैती नवरात्रा में लोगो बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति मय वातावरण में मनाया लगातार पिछले 10 दिनों तक मां भगवती की जहां पूजा अर्चना की गई वहीं लोगों ने घर में कलश रखकर पूजा अर्चना किया एवं मंदिर में प्रतिमाओं की पूजा हुई।1
- टोटो ने मारी गाछ में टक्कर पांच व्यक्ति हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में गैस गोदाम के निकट सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार में सामने से आ रहे हैं बड़े वाहन से चकमा खाकर टोटो चालक ने गाछ में टक्कर मार दिया जिस फोटो पर सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की पहचान सूर्य गढा प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी आदित्य कुमार बबीता देवी बटोरन महतो की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी बटोरन महतो एवं लूंगी देवी के रूप में हुई स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत आदित्य कुमार एवं बबीता देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि टोटो चालक अपने पूरे परिवार के साथ सिकंदरा से अपने घर मानिकपुर जा रहा था कि अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बड़े वहां से चकमा खाकर जांच में टक्कर मार दिया। जिससे सभी घायल हो गए।1
- जमुई बुधवान तलाब दुर्गा माता के प्रांगण मे माता के श्रद्धालु द्वारा भजन कीर्तन सुनिए1
- बिहार फासलक्षति को लेकर विडियो में देखिए और जानिए क्या कर रही है सरकार और प्रशासन ? एक बार फिर से बिहार में भीषण बारिश तूफान ओलावृष्टिऔर बिजली का प्रकोप जारी है । किसानों तथा आम जनता को अलर्ट मोड पर सरकार ने रहने को कहा है । जिससे की जान माल की कोई क्षती ना हो । और जहां तक बात करें किसानों के फसल की तो उसकी क्षति लगातार जारी है । इस से पूर्व एक हफ्ते पहले जो भारी बारिश और आंधी हुई थी उसमें जो फसलक्षति हुई थी उसके बाद फसल का सर्वे हो रहा है कि कितना पर्सेंट फसल किस क्षेत्र में डैमेज हुआ है । इसके आधार पर जिलाधिकारी मंत्री तक अपना रिपोर्ट सौंपेंगे उसके बाद सरकार किसानों के लिए क्या करती है वह देखने वाला विषय होगा ।1
- पेंशनर्स के तीव्र गति से जीवन प्रमाणीकरण हेतु आयोजित हुई बैठक शेखपुरा - जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर में सभी विकास मित्रों की बैठक की गई । सभी विकास मित्रों को पेंशनर्स को सूचना देते हुए 02 दिन के अंदर सभी का जीवन प्रमाणीकरण करवाने का निर्देश दिया गया है । विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है । इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है । निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है । जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं । *अंगूठा नहीं लगे तो आइरिस स्कैन से होगा सत्यापन :* यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए । किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर आप जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,शेखपुरा या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर - 18003456262 पर भी कार्यदिवस में सोमवार से शनिवार 10:00 am से 05:00 pm तक कॉल कर सकते हैं । *करीब 26 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शेष :* जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार शेखपुरा जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 54673 (करीब 67.23) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 26692 पेंशनधारियों (करीब 32.77) का सत्यापन अब भी लंबित है । *डीएम की विशेष अपील :* जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है । *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।*3
- लखीसराय स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब असमाजिक तत्वों ने वाहन पार्किंग में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट किया।इस घटना में तीन पार्किंग कर्मचारी के जख्मी होने की बात बताई जा रही ,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीती रात्रि की बताई जाती है ।तथा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।ज़ख्मी कर्मचारी के द्वारा बताया गया की किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ जिसके बाद काफी संख्या में असमाजिक लोगों आकर तोड़-फोड़ और मारपीट किया1