अल्हेपुर–धामपुर के ग्राम प्रधानों ने अनावश्यक दबाव पर जताई नाराज़गी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग, बिना सत्यापन कार्रवाई न करने की अपील धामपुर (बिजनौर)। विकास खंड अल्हेपुर–धामपुर के ग्राम प्रधानों ने विभिन्न संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा ग्राम प्रधानों और सचिवों पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष–प्रधान संगठन अल्हेपुर–धामपुर एवं ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर सादा की ग्राम प्रधान संध्या सिंह के लेटरहेड पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि निकट भविष्य में चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते गांवों में पक्ष–विपक्ष की सक्रियता बढ़ गई है। कुछ व्यक्तियों व संगठनों द्वारा अपनी छवि चमकाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों व सचिवों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है तथा त्वरित कार्रवाई का दबाव डालते हुए शिकायतों की धमकी दी जा रही है। प्रधानों ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतें अपने स्तर से कार्य कर रही हैं और प्रत्येक पंचायत की वित्तीय जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधीन है। ऐसे में किसी भी शिकायत पर बिना गहन जांच के कोई निर्णय न लिया जाए और किसी भी व्यक्ति या संगठन के कहने पर प्रधानों/सचिवों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि बिना जांच के कार्रवाई की गई या दबाव की स्थिति बनी रही तो समस्त ग्राम प्रधान आंदोलन या धरना देने को बाध्य होंगे। इस दौरान विकास खंड अल्हेपुर–धामपुर के कई ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। प्रधानों ने प्रशासन से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की मांग की है। धामपुर - रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
अल्हेपुर–धामपुर के ग्राम प्रधानों ने अनावश्यक दबाव पर जताई नाराज़गी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग, बिना सत्यापन कार्रवाई न करने की अपील धामपुर (बिजनौर)। विकास खंड अल्हेपुर–धामपुर के ग्राम प्रधानों ने विभिन्न संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा ग्राम प्रधानों और सचिवों पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष–प्रधान संगठन अल्हेपुर–धामपुर एवं ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर सादा
की ग्राम प्रधान संध्या सिंह के लेटरहेड पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि निकट भविष्य में चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते गांवों में पक्ष–विपक्ष की सक्रियता बढ़ गई है। कुछ व्यक्तियों व संगठनों द्वारा अपनी छवि चमकाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों व सचिवों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है तथा त्वरित कार्रवाई का
दबाव डालते हुए शिकायतों की धमकी दी जा रही है। प्रधानों ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतें अपने स्तर से कार्य कर रही हैं और प्रत्येक पंचायत की वित्तीय जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधीन है। ऐसे में किसी भी शिकायत पर बिना गहन जांच के कोई निर्णय न लिया जाए और किसी भी व्यक्ति या संगठन के कहने पर प्रधानों/सचिवों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। ज्ञापन में
यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि बिना जांच के कार्रवाई की गई या दबाव की स्थिति बनी रही तो समस्त ग्राम प्रधान आंदोलन या धरना देने को बाध्य होंगे। इस दौरान विकास खंड अल्हेपुर–धामपुर के कई ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। प्रधानों ने प्रशासन से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की मांग की है। धामपुर - रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
- मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच अहम बातचीत, हाथ मिलाकर बढाई दोस्ती1
- गंगा बैराज पर बाढ़ से निपटने की रिहर्सल एनडीआरएफ और प्रशासन की संयुक्त मॉक ड्रिल बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बाढ़ आपातकाल की तैयारी को परखने के लिए गंगा बैराज पर मंगलवार दोपहर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सायरन बजते ही एनडीआरएफ की टीम मोटरबोट से “बाढ़ प्रभावित” क्षेत्र में पहुंची और फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। घायलों को एंबुलेंस से अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभ्यास में स्वास्थ्य, पुलिस, फायर, होमगार्ड व राजस्व विभाग की टीमें पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहीं। समापन पर आपदा मित्रों को लाइफ जैकेट वितरित किए गए। प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभ्यास आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं।1
- उत्तर प्रदेश जिला रामपुर में हुआ पेट्रोल पम्प पर किसी बात को लेकर विवाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुचा पुलिस ने लिखा मुकदमा।1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- चांदपुर बास्टा 🛣️ रोड पर जा रही ईटों की ट्राली पलटी।। चांदपुर बास्टा रोड 🛣️ पर नहीं रुक रहे हादसे। Bijnor Chandpur up #chandpur #bijnor @tejpalsingh1
- Post by Sachin Kumar2
- Post by Rajat Raj1
- गंगा बैराज पर बाढ़ से निपटने की रिहर्सल एनडीआरएफ और प्रशासन की संयुक्त मॉक ड्रिल बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बाढ़ आपातकाल की तैयारी को परखने के लिए गंगा बैराज पर मंगलवार दोपहर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सायरन बजते ही एनडीआरएफ की टीम मोटरबोट से “बाढ़ प्रभावित” क्षेत्र में पहुंची और फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। घायलों को एंबुलेंस से अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभ्यास में स्वास्थ्य, पुलिस, फायर, होमगार्ड व राजस्व विभाग की टीमें पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहीं। समापन पर आपदा मित्रों को लाइफ जैकेट वितरित किए गए। प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभ्यास आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं।1