logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_N.k.choudhary
N.k.choudhary
बांका, बांका, बिहार•
9 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 बांका में अचानक बड़ा एक्शन! सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई 🏙️ 📍 बांका: शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए नगर परिषद, बांका की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। 🧹🚔 🛍️ कई दुकानदारों को सड़क किनारे रखे सामान को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जांच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। दुकानदारों को नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। ⚠️ 🏙️ नगर परिषद ने साफ कहा है कि शहर में स्वच्छता, सुगम यातायात और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। 🙏 नगर परिषद की अपील: अतिक्रमण हटाएं, प्लास्टिक छोड़ें और स्वच्छ एवं सुंदर बांका बनाने में सहयोग करें। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    1
    🚨 बांका में अचानक बड़ा एक्शन! सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई 🏙️

📍 बांका: शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए नगर परिषद, बांका की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। 🧹🚔
🛍️ कई दुकानदारों को सड़क किनारे रखे सामान को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जांच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। दुकानदारों को नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। ⚠️
🏙️ नगर परिषद ने साफ कहा है कि शहर में स्वच्छता, सुगम यातायात और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
🙏 नगर परिषद की अपील:
अतिक्रमण हटाएं, प्लास्टिक छोड़ें और स्वच्छ एवं सुंदर बांका बनाने में सहयोग करें।
📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • बांका जिले के भलजोर चेक पोस्ट पर 7,956 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद
    1
    बांका जिले के भलजोर चेक पोस्ट पर 7,956 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • जयपुर नारायणपुर बाईपास जो बांका देवघर की ओर जाती है इस वीडियो को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए 📍 जयपुर–नारायणपुर बायपास रोड नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको दिखा रहे हैं जयपुर–नारायणपुर बायपास रोड की हालत, जो देवघर और झारखंड की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता है। लेकिन इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि ट्रक, टोटो, टेंपो और स्कूली बसों तक को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। जगह-जगह खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहन फंस जाते हैं और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी चिंता बच्चों को लेकर है, क्योंकि स्कूली बसों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। हम प्रशासन और संबंधित विभाग से अनुरोध करते हैं कि जयपुर–नारायणपुर बायपास रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। 🙏 अगर आप भी चाहते हैं कि इस सड़क की मरम्मत जल्द हो, तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि संबंधित अधिकारियों तक आवाज पहुंचे। सड़क अच्छी होगी, तभी सफर सुरक्षित होगा
    1
    जयपुर नारायणपुर बाईपास जो बांका देवघर की ओर जाती है इस वीडियो को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए
📍 जयपुर–नारायणपुर बायपास रोड
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको दिखा रहे हैं जयपुर–नारायणपुर बायपास रोड की हालत, जो देवघर और झारखंड की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता है।
लेकिन इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि ट्रक, टोटो, टेंपो और स्कूली बसों तक को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। जगह-जगह खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहन फंस जाते हैं और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सबसे बड़ी चिंता बच्चों को लेकर है, क्योंकि स्कूली बसों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
हम प्रशासन और संबंधित विभाग से अनुरोध करते हैं कि जयपुर–नारायणपुर बायपास रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
🙏 अगर आप भी चाहते हैं कि इस सड़क की मरम्मत जल्द हो, तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि संबंधित अधिकारियों तक आवाज पहुंचे।
सड़क अच्छी होगी, तभी सफर सुरक्षित होगा
    user_Pintu Kumar sah
    Pintu Kumar sah
    Katoria, Patna•
    18 hrs ago
  • Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi
    1
    Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के आरएस कॉलेज के समीप कुशवाहा कॉलोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवक को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी कृष्णदेव कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिस मोटरसाइकिल से आया था, उसे जुर्माना की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय भेजा गया है। जुर्माना की कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा।
    1
    शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
तारापुर थाना क्षेत्र के आरएस कॉलेज के समीप कुशवाहा कॉलोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवक को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी कृष्णदेव कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिस मोटरसाइकिल से आया था, उसे जुर्माना की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय भेजा गया है। जुर्माना की कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
    1
    हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।


हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम एंकर: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता। घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी बाइट: अमर यादव — जवान के भाई बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    4
    जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप

पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप
पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
एंकर:
कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था।
आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता।
घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी
बाइट: अमर यादव — जवान के भाई
बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.