दुकान का ताला तोड़कर कब्जे का आरोप, लाखों का सामान गायब पलिया नगर के पुराना बसड्डा पर एक किराए की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पलियाकलां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशिफ पुत्र स्वर्गीय हामिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने करीब 30 वर्ष पूर्व पुराना बसड्डा स्थित इरफान पुत्र असद हुसैन की दुकान किराए पर ली थी। दुकान में वह बिजली के उपकरणों की बिक्री और मरम्मत का कार्य करते थे। दुकान का मासिक किराया 2000 रुपये तय था। आशिफ के अनुसार वर्ष 2024 में उनके पिता के निधन के बाद वह कई बार दुकान मालिक के पास किराया जमा करने गये, लेकिन उन्होंने किराया लेने से इंकार करते हुए बाद में बात करने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच गुड्डू पुत्र बरकत अली ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की धमकी दी। घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- लखीमपुर: लखीमपुर सीतापुर रोड़ पर मनु लॉ कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने नीलगाय को मारी टक्कर, हादसे में नीलगाय की हुई मौत1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया नगर के पुराना बसड्डा पर एक किराए की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पलियाकलां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशिफ पुत्र स्वर्गीय हामिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने करीब 30 वर्ष पूर्व पुराना बसड्डा स्थित इरफान पुत्र असद हुसैन की दुकान किराए पर ली थी। दुकान में वह बिजली के उपकरणों की बिक्री और मरम्मत का कार्य करते थे। दुकान का मासिक किराया 2000 रुपये तय था। आशिफ के अनुसार वर्ष 2024 में उनके पिता के निधन के बाद वह कई बार दुकान मालिक के पास किराया जमा करने गये, लेकिन उन्होंने किराया लेने से इंकार करते हुए बाद में बात करने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच गुड्डू पुत्र बरकत अली ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की धमकी दी। घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर महिलाओं के साथ योगी आदित्यनाथ ने पैदल चले बिपाझी सपा और कांग्रेस पर निशाना 15 हजार महिलाएं पैदल चली1
- यूपी - नोएडा के बैंक्वेट हॉल में सूट-बूट पहनकर आया चोर कैश-ज्वेलरी से भरा बैग चुराकर ले गया, यूपी -नोएडा के बैंक्वेट हॉल में सूट-बूट पहनकर आया चोर कैश-ज्वेलरी से भरा बैग चुराकर ले गया1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ विकास खण्ड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक सरोज कुमार के नेतृत्व में निकली इस रैली ने पूरे गांव में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षित समाज के महत्व से अवगत कराया गया और ‘हर बच्चा स्कूल’ के लक्ष्य को साकार करने का संदेश दिया गया। इस दौरान शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया व जनप्रतिनिधि एकजुट होकर अभियान में शामिल हुए। विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, सहायक अध्यापक अजय कोठारी व प्रेमपाल गौतम ने सक्रिय भूमिका निभाई, वहीं ‘एजुकेट गर्ल्स’ टीम की सोनम दीक्षित ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायत की ओर से प्रथम प्रधान पंच नसुल्ला अंसारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रैली में बच्चों ने जोश के साथ नारे लगाए— “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “हर बच्चा स्कूल चलेगा”— जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों व ग्रामीणों में मिठाई वितरित की गई। प्रधानाध्यापक सरोज कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। वहीं नसुल्ला अंसारी ने भी पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का संकल्प दोहराया। रैली के जरिए पूरे गांव में शिक्षा का संदेश पहुंचाया गया और नए सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प लिया गया।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1