Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के एट टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ब्रेकिंग जालौन जालौन के एट टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध ब्लैक फॉर्च्यूनर गाड़ियों को रोका, दोनों लग्जरी गाड़ियों की तलाशी लेने पर पुलिस के उड़े होश, गाड़ियों के अंदर से 3 अवैध पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद, बरामदगी के साथ ही पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों नीतीश श्रीवास्तव, और आशुतोष मिश्रा, को किया गिरफ्तार, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही गहनता से पूछताछ, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट टोल प्लाजा का मामला
Nikhil tiwari
जालौन के एट टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ब्रेकिंग जालौन जालौन के एट टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध ब्लैक फॉर्च्यूनर गाड़ियों को रोका, दोनों लग्जरी गाड़ियों की तलाशी लेने पर पुलिस के उड़े होश, गाड़ियों के अंदर से 3 अवैध पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद, बरामदगी के साथ ही पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों नीतीश श्रीवास्तव, और आशुतोष मिश्रा, को किया गिरफ्तार, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही गहनता से पूछताछ, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट टोल प्लाजा का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर 63 किलोमीटर मार्गों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्ग पहले चरण में शामिल* जनपद जालौन, 21 सितंबर 2026 *जालौन की सड़कों को मिलेगी गड्ढों से मुक्ति, आज से अभियान का आगाज* *जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर 63 किलोमीटर मार्गों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्ग पहले चरण में शामिल* जनपद की सड़कों को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर सोमवार से जनपद में गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिन्हित मार्गों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की खराब सतह और गड्ढों को दुरुस्त करने का कार्य कराया जाएगा। अभियान के पहले चरण में उरई क्षेत्र के पांच मार्गों की कुल 63 किलोमीटर लंबाई को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान के तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरि मार्ग और बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15-15 किलोमीटर हिस्से में मरम्मत कार्य कराया जाए रहा है। इसके साथ ही हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किलोमीटर, आटा-चुर्खी मार्ग से नूरपुर संपर्क मार्ग के 3 किलोमीटर तथा जालौन-चुर्खी मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को भी गड्ढामुक्त किया जाए रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने चिन्हित मार्गों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। हमीरपुर-कालपी मार्ग एसएच-91 श्रेणी में आता है, जबकि अन्य चिन्हित मार्गों में ओडीआर और ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। अभियान के जरिए सड़कों की स्थिति में सुधार के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से गड्ढामुक्ति कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चिन्हित मार्गों पर आवागमन की परेशानी दूर हो और सड़कों की स्थिति में प्रभावी सुधार दिखाई दे। आगामी चरणों में आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों को भी अभियान में शामिल किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन: बावली पंचायत में मृत गायों का अवैध निपटान और पत्रकार के साथ विवाद जालौन: ग्राम पंचायत बावली में ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार, एंजॉय द्वारा स्थायी रूप से संचालित क्षेत्र में कल रात मृत गायों को ट्रॉली से सड़क किनारे फेंक दिया गया। आकाश शनि को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने बताया कि SDM माधोगढ़ भी मौके पर आ रहे थे। जब आकाश शनि घटना स्थल पर गए, तो SDM माधोगढ़ ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोका। कूठोंड थाना प्रभारी भी मौजूद थे और उन्होंने पत्रकार को अंदर जाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा और पत्रकार से कहा कि वे कानून न सिखाएं। इस रोक के कारण पत्रकार सत्य जनता तक नहीं पहुंचा सके।3
- भिंड जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम के बुढ़वा मंगल मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थाना प्रभारी ने की अपील भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में आयोजित होने वाले बुढ़वा मंगल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेले के दौरान यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विभिन्न फिक्स प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं तथा वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।1
- जालौन के कोंच में एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र का पैंडल चोरी हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्योति नाम की महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान उसके पीछे एक संदिग्ध महिला भी खड़ी थी। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर संदिग्ध महिला ने ज्योति के गले से मंगलसूत्र का सोने का पैंडल काट लिया और चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब ज्योति ने अपने गले पर जालौन के कोंच में एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र का पैंडल चोरी हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्योति नाम की महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान उसके पीछे एक संदिग्ध महिला भी खड़ी थी। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर संदिग्ध महिला ने ज्योति के गले से मंगलसूत्र का सोने का पैंडल काट लिया और चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब ज्योति ने अपने गले पर1
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख सकते हैं1
- सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है बिजनौर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तार की गई एक महिला आरोपी ने पुलिस और मीडिया के सामने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। महिला रो-रोकर खुद को बेकसूर बताती रही और अधिकारियों के सामने मदद की गुहार लगाती नजर आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आरोपी ने रोते-चिल्लाते हुए कहा, "हमारी कोई गलती नहीं है, हमें जबरन इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है। साहब, हमें बचा लीजिए!" मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने और संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए गिड़गिड़ाती रही। मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला के इस अप्रत्याशित हंगामे ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन में गणपति विसर्जन, भारी मन से भक्तों ने दी गणपति बप्पा को विदाई जालौन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। नगर के लौना वाले पुल पर गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भारी मन से गणपति बप्पा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु भावुक नजर आए और अगले वर्ष फिर से गणपति उत्सव मनाने का संकल्प लेकर लौटे। जालौन में गणपति विसर्जन, भारी मन से भक्तों ने दी गणपति बप्पा को विदाई जालौन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। नगर के लौना वाले पुल पर गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भारी मन से गणपति बप्पा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु भावुक नजर आए और अगले वर्ष फिर से गणपति उत्सव मनाने का संकल्प लेकर लौटे।1
- कोंच,आवारा गाय सामने आने से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोच में रविवार की देर रात 10 बजे मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर के सामने अचानक आवारा गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) कोंच के पंचानन चौराहे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह मजदूरी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव छानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पचीपुरा कला के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई। अचानक गाय सामने आने से भगवती शरण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और घायल भगवती शरण को आनन-फानन में सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1