logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम के बुढ़वा मंगल मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थाना प्रभारी ने की अपील भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में आयोजित होने वाले बुढ़वा मंगल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेले के दौरान यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विभिन्न फिक्स प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं तथा वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

2 hrs ago
user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
DHARMENDRA SINGH KAURAV
Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भिंड जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम के बुढ़वा मंगल मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थाना प्रभारी ने की अपील भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में आयोजित होने वाले बुढ़वा मंगल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेले के दौरान यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विभिन्न फिक्स प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं तथा वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है बिजनौर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तार की गई एक महिला आरोपी ने पुलिस और मीडिया के सामने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। महिला रो-रोकर खुद को बेकसूर बताती रही और अधिकारियों के सामने मदद की गुहार लगाती नजर आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आरोपी ने रोते-चिल्लाते हुए कहा, "हमारी कोई गलती नहीं है, हमें जबरन इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है। साहब, हमें बचा लीजिए!" मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने और संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए गिड़गिड़ाती रही। मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला के इस अप्रत्याशित हंगामे ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है
सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है 
बिजनौर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तार की गई एक महिला आरोपी ने पुलिस और मीडिया के सामने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। महिला रो-रोकर खुद को बेकसूर बताती रही और अधिकारियों के सामने मदद की गुहार लगाती नजर आई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आरोपी ने रोते-चिल्लाते हुए कहा, "हमारी कोई गलती नहीं है, हमें जबरन इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है। साहब, हमें बचा लीजिए!" मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने और संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए गिड़गिड़ाती रही।
मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला के इस अप्रत्याशित हंगामे ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रास्ते में अश्लील इशारे का आरोप, घर पहुंचकर धमकी देने की शिकायत जालौन में युवती ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार जालौन। मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी एक युवती ने एक युवक पर आए दिन छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी व इशारे करने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह रोज शाम अपने भाई को मदरसा मोहल्ला चिमनदुवे से लेने जाती है। आरोप है कि रास्ते में मुन्ना खां कुरैशी का पुत्र हैदर खड़ा होकर उसके साथ अश्लील टिप्पणियां करता है और इशारे कर परेशान करता है। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर युवक का व्यवहार और आक्रामक हो गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक उसके घर तक पहुंच गया और वहां गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके परिवार के लोगों को जान से मारकर दफना देने की धमकी भी दी। युवती ने शिकायत में युवक पर मोहल्ले में दबदबा होने का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पीड़िता ने 15 सितंबर 2026 को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्ज तथ्यों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार जालौन जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष जालौन
    1
    रास्ते में अश्लील इशारे का आरोप, घर पहुंचकर धमकी देने की शिकायत

जालौन में युवती ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
जालौन। मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी एक युवती ने एक युवक पर आए दिन छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी व इशारे करने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह रोज शाम अपने भाई को मदरसा मोहल्ला चिमनदुवे से लेने जाती है। आरोप है कि रास्ते में मुन्ना खां कुरैशी का पुत्र हैदर खड़ा होकर उसके साथ अश्लील टिप्पणियां करता है और इशारे कर परेशान करता है। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर युवक का व्यवहार और आक्रामक हो गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक उसके घर तक पहुंच गया और वहां गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके परिवार के लोगों को जान से मारकर दफना देने की धमकी भी दी। युवती ने शिकायत में युवक पर मोहल्ले में दबदबा होने का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पीड़िता ने 15 सितंबर 2026 को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्ज तथ्यों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार
जालौन जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष जालौन
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोंच,गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर कोंच, सजे भव्य पंडाल और गूंजे जयकारे जालौन के कोच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार की रात 9 बजे गणेश महोत्सव के सातवें दिन गणपति बप्पा की आराधना और पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर सजे गणेश पंडालों में भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर गणपति बप्पा विराजमान हैं। गणेश उत्सव समितियों की ओर से पंडालों को भव्य रूप दिया गया है। प्रतिदिन झांकियों और सजावट में बदलाव किया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुबह से देर शाम तक लोग परिवार के साथ पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। शाम की आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया और अगली बरस तू जल्दी आना के जयकारों से गूंज उठे। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जबकि पंडालों में भगवान गणेश को मोदक और विभिन्न प्रकार के छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पंडालों की व्यवस्था में जुटे युवा चंदकुआ के राजा पंडाल की व्यवस्था में पंडा आलोक राठौर, पीयूष पाटकार, टिंकू झा, आकाश, हिमांशु और अमित मोदी जुटे रहे। मालवीय नगर के राजा पंडाल में प्रशांत नगरिया, आकाश, शिव सोनी, नैतिक वाजपेयी और प्रांशु व्यवस्थाओं में लगे रहे। वहीं सुभाष नगर के राजा पंडाल में अल्फी पंडा, प्रिंस यादव, नकुल, हर्ष, अर्पित, अभि, अंकित, शिवम, मिलन, शिव, देव और जीतू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह बना हुआ है। घरों और पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
    1
    कोंच,गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर कोंच, सजे भव्य पंडाल और गूंजे जयकारे
जालौन के कोच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार की रात 9 बजे गणेश महोत्सव के सातवें दिन गणपति बप्पा की आराधना और पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर सजे गणेश पंडालों में भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
नगर में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर गणपति बप्पा विराजमान हैं। गणेश उत्सव समितियों की ओर से पंडालों को भव्य रूप दिया गया है। प्रतिदिन झांकियों और सजावट में बदलाव किया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुबह से देर शाम तक लोग परिवार के साथ पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं।
जगह-जगह पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। शाम की आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया और अगली बरस तू जल्दी आना के जयकारों से गूंज उठे। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जबकि पंडालों में भगवान गणेश को मोदक और विभिन्न प्रकार के छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
पंडालों की व्यवस्था में जुटे युवा
चंदकुआ के राजा पंडाल की व्यवस्था में पंडा आलोक राठौर, पीयूष पाटकार, टिंकू झा, आकाश, हिमांशु और अमित मोदी जुटे रहे। मालवीय नगर के राजा पंडाल में प्रशांत नगरिया, आकाश, शिव सोनी, नैतिक वाजपेयी और प्रांशु व्यवस्थाओं में लगे रहे। वहीं सुभाष नगर के राजा पंडाल में अल्फी पंडा, प्रिंस यादव, नकुल, हर्ष, अर्पित, अभि, अंकित, शिवम, मिलन, शिव, देव और जीतू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं।
नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह बना हुआ है। घरों और पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    23 hrs ago
  • गुना - पति के खिलाफ FIR के बाद सिंधिया पर भड़कीं पूर्व विधायक ममता मीना, बोलीं- दो-चार केस और करा दो
    1
    गुना - पति के खिलाफ FIR के बाद सिंधिया पर भड़कीं पूर्व विधायक ममता मीना, बोलीं- दो-चार केस और करा दो
    user_Surendra sharma
    Surendra sharma
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेवा न करने पर वृद्धजन वारिसों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल : अश्विनी त्रिपाठी चकरनगर। तहसील परिसर चकरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वर्ष 2007 में कानून बनाया गया था। इसके तहत यदि संतान या अन्य कानूनी वारिस बुजुर्ग माता-पिता की सेवा, देखभाल, दवा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों की उचित व्यवस्था नहीं करते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत उपलब्ध उपायों का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में वृद्धजन अपनी संपत्ति से वारिसों को बेदखल करने की कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं। अधिकार मित्र शेर सिंह ने तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से संचालित गतिविधियों और लोगों को मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की अपील की। शिविर में अधिकार मित्र नागेश पाल, सुल्तान सिंह, अनोखेलाल, ब्रह्मानंद, अमित, बलराम, जितेंद्र, राम प्रबल, रेखा देवी, शैलेंद्र, केशव दयाल और साहब सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    4
    सेवा न करने पर वृद्धजन वारिसों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल : अश्विनी त्रिपाठी
चकरनगर। तहसील परिसर चकरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वर्ष 2007 में कानून बनाया गया था। इसके तहत यदि संतान या अन्य कानूनी वारिस बुजुर्ग माता-पिता की सेवा, देखभाल, दवा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों की उचित व्यवस्था नहीं करते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत उपलब्ध उपायों का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में वृद्धजन अपनी संपत्ति से वारिसों को बेदखल करने की कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं।
अधिकार मित्र शेर सिंह ने तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से संचालित गतिविधियों और लोगों को मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की अपील की।
शिविर में अधिकार मित्र नागेश पाल, सुल्तान सिंह, अनोखेलाल, ब्रह्मानंद, अमित, बलराम, जितेंद्र, राम प्रबल, रेखा देवी, शैलेंद्र, केशव दयाल और साहब सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदरगढ़ नगर महाते मार्केट के पीछे प्राचीन रर तोड़कर लोगों ने किया अतिक्रमण इस अतिक्रमण के कारण अन्य लोगों के हौसले बुलंद प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ नगर में स्टेट टाइम की किले की प्राचीन दीवारों को तोड़कर रर के नीचे लोग लगातार अवैध अतिक्रमण करते जा रहे हैं इस तरह के नीचे लोग गंदगी भी डाल रहे हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी है एवं इसी आम रास्ते में लोगों ने अपने बोर करवा लिए हैं तथा पिलर बनाकर पक्के निर्माण कर कर लिए हैं इसी एरिया में गंदगी का अपार साम्राज्य देखा जा सकता है जिससे खाई का पूरा भारत हो चुका है और जल निकासी अवरोध होती चली जा रही है देखना है कि अब स्थानीय प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है
    1
    इंदरगढ़ नगर महाते मार्केट के पीछे प्राचीन रर तोड़कर लोगों ने किया अतिक्रमण इस अतिक्रमण के कारण अन्य लोगों के हौसले बुलंद
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ नगर में स्टेट टाइम की किले की प्राचीन दीवारों को तोड़कर रर के नीचे लोग लगातार अवैध अतिक्रमण करते जा रहे हैं इस तरह के नीचे लोग गंदगी भी डाल रहे हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी है एवं इसी आम रास्ते में लोगों ने अपने बोर करवा लिए हैं तथा पिलर बनाकर पक्के निर्माण कर कर लिए हैं इसी एरिया में गंदगी का अपार साम्राज्य देखा जा सकता है जिससे खाई का पूरा भारत हो चुका है और जल निकासी अवरोध होती चली जा रही है देखना है कि अब स्थानीय प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है
    user_Shyam Kumar Rana
    Shyam Kumar Rana
    News Anchor Indergarh, Datia•
    9 hrs ago
  • चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
    1
    चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक

गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक
गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे
    4
    गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा  कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे 
गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा  कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अपना न्यूज़ के पॉडकास्ट प्रोग्राम में आज के मेहमान महेश शिरोमणि
    1
    अपना न्यूज़ के पॉडकास्ट प्रोग्राम में आज के मेहमान महेश शिरोमणि
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.