सेवा न करने पर वृद्धजन वारिसों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल : अश्विनी त्रिपाठी चकरनगर। तहसील परिसर चकरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वर्ष 2007 में कानून बनाया गया था। इसके तहत यदि संतान या अन्य कानूनी वारिस बुजुर्ग माता-पिता की सेवा, देखभाल, दवा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों की उचित व्यवस्था नहीं करते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत उपलब्ध उपायों का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में वृद्धजन अपनी संपत्ति से वारिसों को बेदखल करने की कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं। अधिकार मित्र शेर सिंह ने तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से संचालित गतिविधियों और लोगों को मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की अपील की। शिविर में अधिकार मित्र नागेश पाल, सुल्तान सिंह, अनोखेलाल, ब्रह्मानंद, अमित, बलराम, जितेंद्र, राम प्रबल, रेखा देवी, शैलेंद्र, केशव दयाल और साहब सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
सेवा न करने पर वृद्धजन वारिसों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल : अश्विनी त्रिपाठी चकरनगर। तहसील परिसर चकरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। शिविर को
संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वर्ष 2007 में कानून बनाया गया था। इसके तहत यदि संतान या अन्य कानूनी वारिस बुजुर्ग माता-पिता की सेवा, देखभाल, दवा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों की उचित व्यवस्था नहीं करते हैं,
तो वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत उपलब्ध उपायों का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में वृद्धजन अपनी संपत्ति से वारिसों को बेदखल करने की कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं। अधिकार मित्र शेर सिंह ने तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से संचालित गतिविधियों और लोगों को मिलने वाली विधिक सहायता के
बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की अपील की। शिविर में अधिकार मित्र नागेश पाल, सुल्तान सिंह, अनोखेलाल, ब्रह्मानंद, अमित, बलराम, जितेंद्र, राम प्रबल, रेखा देवी, शैलेंद्र, केशव दयाल और साहब सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
- सेवा न करने पर वृद्धजन वारिसों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल : अश्विनी त्रिपाठी चकरनगर। तहसील परिसर चकरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वर्ष 2007 में कानून बनाया गया था। इसके तहत यदि संतान या अन्य कानूनी वारिस बुजुर्ग माता-पिता की सेवा, देखभाल, दवा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों की उचित व्यवस्था नहीं करते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत उपलब्ध उपायों का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में वृद्धजन अपनी संपत्ति से वारिसों को बेदखल करने की कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं। अधिकार मित्र शेर सिंह ने तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से संचालित गतिविधियों और लोगों को मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की अपील की। शिविर में अधिकार मित्र नागेश पाल, सुल्तान सिंह, अनोखेलाल, ब्रह्मानंद, अमित, बलराम, जितेंद्र, राम प्रबल, रेखा देवी, शैलेंद्र, केशव दयाल और साहब सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।4
- भोगनीपुर प्रखंड निचली गंग नहर सिल्ट सफाई को लेकर जिला अधिकारी ने दिए सत्य निर्देश खबर को शेयर करें1
- हापुड मैं भारतीय गोरखा परिषद ने कराया गौ माता का वैक्सीनेशन प्रेस नोट ग्राम बदनौली में मृत गौ माता का हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हापुड़, उत्तर प्रदेश | 20 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में एक गौ माता के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना संगठन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के गौसेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक वहां से हटाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। गौसेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेसहारा, घायल अथवा बीमार गौवंश को समय पर सहायता मिल सके, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और संवेदनशील होना आवश्यक है। गौसेवकों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं कोई गौ माता या अन्य गौवंश घायल, बीमार अथवा बेसहारा अवस्था में दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल गौसेवकों, संबंधित पशुपालन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके। इस दौरान रवि सैनी, मोनू, आकाश, विनीत सहित हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के अन्य गौसेवक मौजूद रहे।1
- Uttar Pradesh Insaniyat ko Sarkar karne wala vakya dekhne Ko Mila उत्तर प्रदेश के इटावा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मामला पचावली रोड के कोकपुरा इलाके का है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक बेजुबान कुत्ते को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। दावा किया जा रहा है कि कुत्ता पागल हो चुका था और मोहल्ले के लोगों को डर था कि कहीं वह किसी को काट न ले। डर अपनी जगह जायज हो सकता है... लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उस डर का हल इतनी दरिंदगी है? इलाके में खतरा था, तो नगर पालिका को सूचना दी जा सकती थी। कैटल कैच व्हीकल को बुलाया जा सकता था, प्रशासन से मदद मांगी जा सकती थी। लेकिन किसी ने शिकायत करना जरूरी नहीं समझा। सीधे लाठी-डंडे उठाए और एक बेजुबान की जान ले ली। किसी जानवर के आक्रामक होने पर खुद कानून हाथ में लेकर उसे मार डालना कहां का इंसाफ है? यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि इंसानियत की मौत है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के आधार पर बेजुबान की हत्या करने वालों पर प्रशासन क्या एक्शन लेता है।1
- औरैया में आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट1
- आज जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवादी पार्टी गांव में जाकर लोगों की बातें सुनी मानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी जी गांव गांव जाकर जनसंपर्क सदा और गांव के लोगों को आगे के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी उनके साथ काफी भीड़ नजर आ रही थी लोगों का हम नजर आ रहा है ऐसा नजर आ रहा है कि वह आगामी विधानसभा 2027 में 200 सदर सीट पर चुनाव की तैयारी है1
- *जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर 63 किलोमीटर मार्गों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्ग पहले चरण में शामिल* जनपद जालौन, 21 सितंबर 2026 *जालौन की सड़कों को मिलेगी गड्ढों से मुक्ति, आज से अभियान का आगाज* *जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर 63 किलोमीटर मार्गों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्ग पहले चरण में शामिल* जनपद की सड़कों को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर सोमवार से जनपद में गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिन्हित मार्गों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की खराब सतह और गड्ढों को दुरुस्त करने का कार्य कराया जाएगा। अभियान के पहले चरण में उरई क्षेत्र के पांच मार्गों की कुल 63 किलोमीटर लंबाई को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान के तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरि मार्ग और बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15-15 किलोमीटर हिस्से में मरम्मत कार्य कराया जाए रहा है। इसके साथ ही हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किलोमीटर, आटा-चुर्खी मार्ग से नूरपुर संपर्क मार्ग के 3 किलोमीटर तथा जालौन-चुर्खी मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को भी गड्ढामुक्त किया जाए रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने चिन्हित मार्गों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। हमीरपुर-कालपी मार्ग एसएच-91 श्रेणी में आता है, जबकि अन्य चिन्हित मार्गों में ओडीआर और ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। अभियान के जरिए सड़कों की स्थिति में सुधार के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से गड्ढामुक्ति कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चिन्हित मार्गों पर आवागमन की परेशानी दूर हो और सड़कों की स्थिति में प्रभावी सुधार दिखाई दे। आगामी चरणों में आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों को भी अभियान में शामिल किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।1
- ग्राम बदनौली मैं मृत गौ माता का हिंदू रक्षा दल ने कराया अंतिम संस्कार प्रेस नोट ग्राम बदनौली में मृत गौ माता का हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हापुड़, उत्तर प्रदेश | 20 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में एक गौ माता के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना संगठन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के गौसेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक वहां से हटाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। गौसेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेसहारा, घायल अथवा बीमार गौवंश को समय पर सहायता मिल सके, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और संवेदनशील होना आवश्यक है। गौसेवकों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं कोई गौ माता या अन्य गौवंश घायल, बीमार अथवा बेसहारा अवस्था में दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल गौसेवकों, संबंधित पशुपालन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके। इस दौरान रवि सैनी, मोनू, आकाश, विनीत सहित हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के अन्य गौसेवक मौजूद रहे।1