राज्य खेल अलंकरण: उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए 5 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित शहीद राजीव पांडे, वीर हनुमान सिंह और मुख्यमंत्री ट्रॉफी सहित विभिन्न सम्मानों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मिलेगी 'डाइटमनी' जशपुर/कोतबा (जय न्यूज एजेंसी)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 'राज्य खेल अलंकरण' के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 की खेल उपलब्धियों के आधार पर पात्र अभ्यर्थी आगामी 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ (रायपुर) द्वारा प्रतिवर्ष खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। इन प्रमुख पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवेदन: शहीद राजीव पांडे पुरस्कार: सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले या देश का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए। शहीद कौशल यादव पुरस्कार: जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए। पंकज विक्रम सम्मान: पिछले पांच वर्षों में चार बार सीनियर राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: खेल प्रतिभाओं को तराशने वाले उत्कृष्ट प्रशिक्षकों (कोच) और निर्णायकों के लिए। शहीद विनोद चौबे सम्मान: 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे अनुभवी खेल व्यक्तित्व, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता हो या खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा दी हो। मुख्यमंत्री ट्रॉफी: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले सीनियर या जूनियर दल (टीम) के लिए। 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मिलेगी डाइटमनी (खेलवृत्ति) राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 19 वर्ष तक के पात्र खिलाड़ियों को विभाग द्वारा 'डाइटमनी' प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नियमानुसार नगद राशि पुरस्कार भी दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया: पुरस्कारों व सम्मानों के लिए आवेदन केवल खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि, नगद राशि और डाइटमनी के लिए आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत खेल संघों के माध्यम से सीधे संचालनालय या संबंधित जिला कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। विभाग ने सभी पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 5 अगस्त से पहले अपने आवेदन समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत कर दें।

- night depti morning ka hai abhi choti hoga N T P coal mining good morning dosht1
- PM मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष समापन समारोह में लिया हिस्सा, विकास और विरासत का दिया संदेश 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- रायगढ़ जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन शुरू,2 अगस्त से घर घर चलाएगी हस्ताक्षर।1
- त्योहार से पहले सरकार सख्त, चीनी की जमाखोरी पर लगेगी रोक अब एक जगह 4 हजार क्विंटल से ज्यादा चीनी रखने पर कार्रवाई, हर सप्ताह देना होगा स्टॉक का ब्योरा1
- प्रधानमंत्री मोदी बोले: गलत राह पर चलने वालों का करें मार्गदर्शन, नहीं दुर्व्यवहार 🇮🇳 दुर्व्यवहार कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में संवाद, सहयोग और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए कहा कि हमें गलत मार्ग पर चलने वालों के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि हम मिलकर भारत की प्रगति और विकास के लिए काम करें। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। "दुर्व्यवहार कभी कुछ भी हल नहीं करते। आइए गलत मार्ग पर चलने वालों का मार्गदर्शन करें। आइए साथ में काम करें। आइए भारत के लिए काम करें।" आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें। #NarendraModi #PMModi #NewIndia #ViksitBharat #India #PositiveThinking #Leadership #NationFirst #Bharat #PradeshKhabar1
- रायगढ़ जिले में आषाढ़ में मेहरबान रहा मानसून,सावन लगते ही फिर थमे।1
- कोरबा दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपियों को उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया1