ऑटो की टक्कर से घायल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान मौ**त, क्षेत्र में शोक कलवारी। राम जानकी मार्ग पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घा**यल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान देर रात मौ**त हो गई। इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कलवारी थाना क्षेत्र के दुवौली दुबे गांव के पास रविवार सुबह टहलने निकले प्रधानाध्यापक सुवर्ण लाल (43) को एक अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घाय**ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू ले गए, लेकिन वहां पर्याप्त देखभाल न मिलने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुवर्ण लाल बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वे मूल रूप से नान्हेकूंआ थाना दुबौलिया के निवासी थे और वर्तमान में ग्राम तिसाह, पोस्ट कलवारी में रह रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता (लगभग 40 वर्ष) और तीन बच्चों—प्रत्यूष (13 वर्ष), आशी (11 वर्ष) और प्रखर (8 वर्ष)—को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हृदयविदारक निःशब्द हूं
ऑटो की टक्कर से घायल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान मौ**त, क्षेत्र में शोक कलवारी। राम जानकी मार्ग पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घा**यल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान देर रात मौ**त हो गई। इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कलवारी थाना क्षेत्र के दुवौली दुबे गांव के पास रविवार सुबह टहलने निकले प्रधानाध्यापक सुवर्ण लाल (43) को एक अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घाय**ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार
न होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू ले गए, लेकिन वहां पर्याप्त देखभाल न मिलने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुवर्ण लाल बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वे मूल रूप से नान्हेकूंआ थाना दुबौलिया के निवासी थे और वर्तमान में ग्राम तिसाह, पोस्ट कलवारी में रह रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता (लगभग 40 वर्ष) और तीन बच्चों—प्रत्यूष (13 वर्ष), आशी (11 वर्ष) और प्रखर (8 वर्ष)—को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हृदयविदारक निःशब्द हूं
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती (कलवारी)। भीषण गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कलवारी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर इन दिनों उपभोक्ताओं के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। आरोप है कि पंप पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। "तेल नहीं है" का बहाना बनाकर राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मनमानी की हद: घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ स्थानीय लोगों और पंप पर आए ग्राहकों का सीधा आरोप है कि पंप संचालक और कर्मचारी अपनी मर्जी से सप्लाई को नियंत्रित कर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि जब वे तेल लेने पहुंचते हैं, तो कर्मचारी टालमटोल वाला रवैया अपनाते हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का सवाल: "अगर टैंक में तेल मौजूद है, तो उसे मशीनों तक क्यों नहीं पहुँचाया जा रहा? क्या प्रशासन की नाक के नीचे तेल की किल्लत का कृत्रिम संकट खड़ा किया जा रहा है?" सप्लाई में 'बाधा' या कोई बड़ी साजिश? हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन निर्बाध आपूर्ति के दावे करता है, वहीं कलवारी का यह पंप अपनी अलग ही रफ़्तार से चल रहा है। लोगों का मानना है कि स्टॉक होने के बावजूद सप्लाई रोकना किसी बड़ी लापरवाही या 'ब्लैक मार्केटिंग' की मंशा की ओर इशारा करता है। इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान वो राहगीर हैं जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और रास्ते में ईंधन खत्म होने के डर से वे इस चिलचिलाती धूप में घंटों रुकने को मजबूर हैं। कार्रवाई की मांग नाराज ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि: पंप के स्टॉक रजिस्टर और मशीन रीडिंग की तत्काल जांच की जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले कर्मचारियों और संचालक पर कठोर कार्रवाई हो। क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया जाए। ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती।1
- बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया की मासिक बैठक रविवार क को सिटकोहर गौर में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और उनके हितों की रक्षा के लिए गहन विमर्श किया गया। इसमें निष्पक्ष पत्रकारिता, तहसील स्तर पर संगठन के विस्तार और समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी एवं संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार का चरित्र उसकी विश्वसनीयता की नींव होता है। यदि पत्रकार ईमानदार, नैतिक और जिम्मेदार है, तो उसकी खबरें समाज में भरोसा पैदा करती हैं। पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज का दर्पण है। दर्पण की स्पष्टता तभी बनी रहती है, जब उसमें चरित्र और निष्पक्षता की चमक हो। आज के दौर में, जब सोशल मीडिया और तेज सूचना प्रवाह के कारण गलत खबरें तेजी से फैलती हैं, तब चरित्र और निष्पक्षता का महत्व और भी बढ़ जाता है। एक सच्चा पत्रकार वही है जो दबाव, लालच और भय से ऊपर उठकर समाज के हित में सत्य को प्रस्तुत करे। जिला महामंत्र ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए संगठन सदैव प्रयत्नशील है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियों के बीच निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर संगठन पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने पत्रकारों को एकजुट होकर अपना हक मांगने और संगठन को तहसील स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार निश्चित रूप से आम जनमानस की आवाज हैं लेकिन अपने दायित्वों के निर्वहन में उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का सुनिश्चित होना बेहद आवश्यक है। बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बैठक में अपनी बात रखी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं। जिसके लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय, शमशेर सिंह, प्रेम कुमार सिंह, बेनी माधव पाण्डेय, राम ललित यादव, बृजेश पाल सिंह, सत्यदेव शुक्ल, रामराज मिश्रा, राम जीत पाण्डेय, विवेक कांत पांडेय, रवीश मिश्र, रूबल कमलापुरी, राधे श्याम यादव, दिनेश चंद्र, मनोज सिंह, आदित्य सिंह, भूपेंद्र विक्रम मिश्रज विनोद कुमार, योगेंद्र मणि तिवारी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।4
- Post by हरिशंकर पांडेय1
- संत कबीर नगर। पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, बधाई देने वालों का लगा सुबह से ही लग रहा तांता। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से दिनभर बधाईयों का सिलसिला चलता रहा। शाम को पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता का जन्मदिन शहर के एक निजी होटल में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग कार्यक्रम रहा, जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने टी एन गुप्ता को केक खिलाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया , जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टी.एन. गुप्ता हमेशा लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और समाज में उनकी विशेष पहचान है। अंत में सभी ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। #liveuponenews #TNGupta #BirthdayCelebration #SammanSamaroh #LocalNews #HappyBirthday #Respect #SocialWork #PublicLeader #Celebration #IndiaNews #TrendingNews3
- *थाना मेंहदावल अन्तर्गत सोनवरसा रोडवेज बस स्टैंड के पास दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना घटित होने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा दी गयी जानकारी1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परिसर में स्थित जीर्णोद्धार कराए गए पुलिस कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा कैंटीन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं गुणवत्ता का जायजा लिया । उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उनके मानसिक और शारीरिक कल्याण पर निर्भर करती है। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच पुलिस कर्मियों को बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन सदैव प्रयासरत है । यह कैंटीन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए, उन्हें रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली दैनिक उपयोगी वस्तुएं और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना । सुविधाएं जीर्णोद्धार के पश्चात कैंटीन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। इसमें सामानों के रख-रखाव के लिए बेहतर रैक, बैठने की समुचित व्यवस्था और डिजिटल भुगतान की सुविधा सुनिश्चित की गई है । गुणवत्ता पर जोर उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंटीन में सामानों की शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए ।4
- Post by Vipin Rai Journalist1
- ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें। #liveuponenews2