Shuru
Apke Nagar Ki App…
hanpump in wrost condition kirpeya is handoump ki taraf dheya de. jo nargala gram ke bich main hai. dhanyabad
Virender singh
hanpump in wrost condition kirpeya is handoump ki taraf dheya de. jo nargala gram ke bich main hai. dhanyabad
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- माननीय विधायक विवेक शर्मा जी बंगाणा में जन समस्या सुनते हुए1
- *ग्रीष्मोत्सव 26 का भव्य शुभारंभ | परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार पहुंचे | मंत्री धर्माणी का बड़ा बयान*1
- Step inside this beautifully designed dream home. Every corner tells a story of luxury, comfort, and smart design. From elegant living spaces to perfectly crafted bedrooms, this full house tour is all about modern living with a premium touch. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश विषय: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक गौरव के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर बूथ पर बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, वैचारिक आधार और संगठनात्मक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, जिसकी वैचारिक जड़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत की भावना पार्टी की मूल पहचान रही है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के दर्शन को पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा कि यह विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर किया है। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौर और उसके पश्चात लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के संघर्ष में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और निरंतर जनसमर्थन प्राप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में सुशासन, आधारभूत संरचना (स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना), परमाणु शक्ति के रूप में भारत की पहचान (पोखरण परीक्षण) तथा कूटनीतिक मजबूती जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मिष्ठान वितरण किया तथा पार्टी की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे मण्डल सचिव श्री रूप लाल ठाकुर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री रोशन लाल, बूथ पालक श्री रोशन लाल, श्री चेत राम, संत राम महिला मोर्चा मण्डल सचिव श्री मति चरणजीत कौर, श्रीबिरवल,देव राज रत्न लाल , श्री सुनील ठाकुर आदि उपस्थित रहे कृष्ण लाल चंदेल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर1
- जनजातीय क्षेत्र पांगी में किलाड़ से चैरी बंगलू के बीच लगभग 15 किलोमीटर लंबा तांदी–संसारी नाला सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है, जिससे आम ट्रांसपोर्ट मालिकों और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के वाहन चालकों में भारी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। वाहन चालकों को इस मार्ग पर बेहद सावधानी के साथ आवाजाही करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने इस सड़क को पक्का करने के उद्देश्य से इसे तीन भागों में विभाजित कर अलग-अलग यूनिट्स को कार्य सौंपा है। किलाड़ ग्रेफ कैंप से संसारी नाला तक कार्य आरसीसी 94, ग्रेफ कैंप से चैरी बंगलू तक आरसीसी 68 और आगे शौर तक आरसीसी 108 को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद अभी तक सड़क की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, आत्मा राम, केवल राम, गीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, जयश्री, किशोरी लाल, जय लाल, उत्तम कुमार, धीरज कुमार, राम दियाल, सूजी राम, कमला देवी, कमलेश कुमारी, रेशमा कुमारी और जन्म सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि किलाड़ से चैरी बंगलू तक सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। उन्होंने विशेष रूप से महलू नाला पुल के पास सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां सड़क नीचे धंसती जा रही है और कभी भी मार्ग बंद हो सकता है। गत वर्ष भी इसी स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 8 से 10 दिन तक यातायात ठप रहा था। उस समय अधिकारियों द्वारा चट्टानों और मलबे को हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के आरसीसी 68 के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे से बचा जा सके और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।1
- विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन और राष्ट्रवादी विचारधारा की अग्रदूत भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा झण्डूता परिवार द्वारा भाजपा कार्यालय झण्डूता में ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और संगठनात्मक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झण्डूता के विधायक जीतराम कटवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरव, प्रेरणा और संकल्प का दिन है। यह केवल एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि उस विचारधारा का उत्सव है जिसने भारतीय राजनीति को राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय की दिशा दी। भारतीय जनता पार्टी एक संगठन मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसकी नींव राष्ट्रवाद, संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भाव और समर्पण पर टिकी है। भाजपा ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा है और यही भावना हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक जोड़ती है। आज जब हम देश की दिशा और दशा को देखते हैं तो स्पष्ट दिखाई देता है कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की कार्यशैली बन चुका है। इस संकल्प का परिणाम है कि गरीबों को पक्के घर, गैस कनेक्शन, शौचालय और बिजली मिली, किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता मिली, महिलाओं को उज्ज्वला, मातृत्व वंदना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त किया गया, युवाओं को स्टार्टअप, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत का अवसर मिला और देश की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही इस विशाल संगठन की वास्तविक शक्ति है। स्थापना दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि संगठन की मजबूती हमारे समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता से आती है। आज हमें यह संकल्प लेना है कि हम पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँगे, समाज के हर वर्ग से संवाद करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएँगे। इस स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और सुदृढ़ करेंगे, समाज की सेवा को अपना कर्तव्य मानेंगे और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।1
- हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उषा बिरला ने 6 अप्रैल 2026 को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कर्मठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग को जाता है। उषा बिरला ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठन भारतीय जनसंघ रहा है, जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी। आपातकाल के बाद जनसंघ ने अन्य दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी का गठन किया, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण यह गठबंधन वर्ष 1979 में टूट गया। इसके बाद 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संघर्ष के दौर में 13 दिन और 13 महीने की सरकार भी देखी, लेकिन वर्ष 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर देश को स्थिरता और विकास की नई दिशा दी। इस दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए। उषा बिरला ने आगे कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को भी देश की एकता और गौरव से जुड़ा बताया। उषा बिरला ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की विचारधारा को और सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने एक बार पुनः सभी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए जय हिंद, जय भाजपा तय भाजपा का नारा लगाया।3
- नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला1
- घुमारवीं, 5 अप्रैल 2026, घुमारवीं में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला-2026 का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक उल्लास और जनसहभागिता के साथ अत्यंत भव्य रूप में शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ संजय कुमार, परमवीर चक्र विजेता द्वारा किया गया, जबकि प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा और शंकर दास वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं के ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें स्थानीय परंपराओं, आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर खूंटा गाड़ने और विधिवत पूजा अर्चना बैलों का पूजन और ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्रीय आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना। इस अवसर पर संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट रखने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की जीवंत झलक होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्रियां प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने उद्यमिता को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। धर्माणी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के हित में कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मछुआरों के हित में रॉयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है तथा मछली पर 100 रूपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर सृजित करना है, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही समृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। शुभारंभ समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानवी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि महिला मंडल कोठीपुरा ने लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पारंपरिक कहलुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी, वहीं मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने नागरिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ जनसहभागिता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 अप्रैल को गौरव कौंडल, 7 अप्रैल को इशांत भारद्वाज, 8 अप्रैल को कुमार साहिल, 9 अप्रैल को अनुज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैडमिंटन और फुटबाल के साथ इस बार हैंडबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें इस बार बच्चों के लिए बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एसडीएम गौरव चौधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष लेख राम नड्डा, उद्योगपति गौरव सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज तथा पूर्व पार्षद कपिल और सतीश सहित ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सोम प्रकाश संख्या अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।4