तांदी–संसारी नाला सड़क की हालत खस्ता, वाहन चालकों की बढ़ी चिंता। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे जनजातीय क्षेत्र पांगी में किलाड़ से चैरी बंगलू के बीच लगभग 15 किलोमीटर लंबा तांदी–संसारी नाला सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है, जिससे आम ट्रांसपोर्ट मालिकों और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के वाहन चालकों में भारी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। वाहन चालकों को इस मार्ग पर बेहद सावधानी के साथ आवाजाही करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने इस सड़क को पक्का करने के उद्देश्य से इसे तीन भागों में विभाजित कर अलग-अलग यूनिट्स को कार्य सौंपा है। किलाड़ ग्रेफ कैंप से संसारी नाला तक कार्य आरसीसी 94, ग्रेफ कैंप से चैरी बंगलू तक आरसीसी 68 और आगे शौर तक आरसीसी 108 को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद अभी तक सड़क की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, आत्मा राम, केवल राम, गीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, जयश्री, किशोरी लाल, जय लाल, उत्तम कुमार, धीरज कुमार, राम दियाल, सूजी राम, कमला देवी, कमलेश कुमारी, रेशमा कुमारी और जन्म सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि किलाड़ से चैरी बंगलू तक सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। उन्होंने विशेष रूप से महलू नाला पुल के पास सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां सड़क नीचे धंसती जा रही है और कभी भी मार्ग बंद हो सकता है। गत वर्ष भी इसी स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 8 से 10 दिन तक यातायात ठप रहा था। उस समय अधिकारियों द्वारा चट्टानों और मलबे को हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के आरसीसी 68 के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे से बचा जा सके और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

- हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उषा बिरला ने 6 अप्रैल 2026 को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कर्मठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग को जाता है। उषा बिरला ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठन भारतीय जनसंघ रहा है, जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी। आपातकाल के बाद जनसंघ ने अन्य दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी का गठन किया, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण यह गठबंधन वर्ष 1979 में टूट गया। इसके बाद 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संघर्ष के दौर में 13 दिन और 13 महीने की सरकार भी देखी, लेकिन वर्ष 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर देश को स्थिरता और विकास की नई दिशा दी। इस दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए। उषा बिरला ने आगे कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को भी देश की एकता और गौरव से जुड़ा बताया। उषा बिरला ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की विचारधारा को और सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने एक बार पुनः सभी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए जय हिंद, जय भाजपा तय भाजपा का नारा लगाया।3
- माननीय विधायक विवेक शर्मा जी बंगाणा में जन समस्या सुनते हुए1
- Post by Moshin Saifi1
- Post by Dinesh Kumar1
- रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर साइंस आनी क्षेत्र के टकरासी में रविवार दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि के कारण किसान वागबानों को भारी नुकसान हुआ है।1
- विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही लगातार टैक्स बढ़ाकर जनता को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से टोल टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। सत्ती ने आरोप लगाया कि पहले टोल दरों में वृद्धि की गई और जब जनता में विरोध बढ़ा तो सरकार ने इसे वापस लेने का भ्रम फैलाया, जबकि हकीकत में प्रवेश शुल्क को 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में प्रवेश शुल्क 40 रुपये था, जिसे पूर्व भाजपा सरकार के समय स्थानीय लोगों के लिए समाप्त कर दिया गया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने इसे फिर लागू करते हुए बढ़ोतरी की और अब इसे और अधिक बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। सत्ती ने कहा कि भाजपा इस तरह की “जनविरोधी नीतियों” को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को जिले के दोनों मंडलों के कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी कार्यालय से डीसी कार्यालय तक रैली निकालेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और जनता की आवाज को बुलंद करें।1
- कुठेड़ा में मुफ्त कैंसर जांच शिविर 🏥 | 618 लोगों ने करवाया चेकअप | चेतना संस्था व Humanity First की बड़ी पहल1
- रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। नशे के कारोबार पर चोट करते हुए पुलिस थाना और की टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से उगाई गई अफीम को नष्ट कर दिया है तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व मामला दर्ज कर दिया है1
- ऊना में अमरूद तोड़ने पर रेलिंग से बांध दी 6 साल की मासूम, रिटायर्ड फौजी की शर्मनाक हरकत; वीडियो देख पुलिस का संज्ञान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊना के बहडाला में छह साल की बच्ची को रस्सी के साथ रेलिंग से बांध दिया गया। मासूम बच्ची का कसूर इतना था कि एक सेवानिवृत फौजी के घर के पास अमरूद के पेड़ से फल तोड़ लिया था।इस मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर की सीढ़ियों की रेलिंग से बंधी बच्ची अंकल बचाओ, अंकल बचाओ चिल्लाकर मदद की गुहार लगाती रही। फिलहाल मामले में अभी तक कोई शिकायत पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों तक नहीं पहुंची है। चाइल्डलाइन टीम ने लिया संज्ञान चाइल्ड लाइन टीम ने मामले में संज्ञान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चाइल्ड लाइन टीम मौके पर गई व जांच की है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई उक्त रिटायर्ड फौजी द्वारा बच्ची को दी गई सजा की भर्त्सना कर रहा है।1