logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशे पर प्रहार,औट पुलिस ने 15855 अफीम के अबैध पौधे किए नष्ट, देखें वीडियो रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। नशे के कारोबार पर चोट करते हुए पुलिस थाना और की टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से उगाई गई अफीम को नष्ट कर दिया है तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व मामला दर्ज कर दिया है

5 hrs ago
user_Budhi Singh Thakur
Budhi Singh Thakur
Local News Reporter Sainj, Kullu•
5 hrs ago

नशे पर प्रहार,औट पुलिस ने 15855 अफीम के अबैध पौधे किए नष्ट, देखें वीडियो रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। नशे के कारोबार पर चोट करते हुए पुलिस थाना और की टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से उगाई गई अफीम को नष्ट कर दिया है तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व मामला दर्ज कर दिया है

More news from Kullu and nearby areas
  • रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर साइंस आनी क्षेत्र के टकरासी में रविवार दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि के कारण किसान वागबानों को भारी नुकसान हुआ है।
    1
    रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर साइंस 
आनी क्षेत्र के टकरासी में रविवार दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि के कारण किसान वागबानों को भारी नुकसान हुआ है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    4 hrs ago
  • Step into luxury every day. A dressing room designed to reflect elegance, organization, and timeless style. Where every detail speaks sophistication. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Step into luxury every day. A dressing room designed to reflect elegance, organization, and timeless style. Where every detail speaks sophistication.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    1
    नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • घुमारवीं, 5 अप्रैल 2026, घुमारवीं में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला-2026 का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक उल्लास और जनसहभागिता के साथ अत्यंत भव्य रूप में शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ संजय कुमार, परमवीर चक्र विजेता द्वारा किया गया, जबकि प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा और शंकर दास वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं के ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें स्थानीय परंपराओं, आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर खूंटा गाड़ने और विधिवत पूजा अर्चना बैलों का पूजन और ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्रीय आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना। इस अवसर पर संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट रखने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की जीवंत झलक होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्रियां प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने उद्यमिता को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। धर्माणी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के हित में कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मछुआरों के हित में रॉयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है तथा मछली पर 100 रूपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर सृजित करना है, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही समृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। शुभारंभ समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानवी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि महिला मंडल कोठीपुरा ने लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पारंपरिक कहलुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी, वहीं मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने नागरिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ जनसहभागिता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 अप्रैल को गौरव कौंडल, 7 अप्रैल को इशांत भारद्वाज, 8 अप्रैल को कुमार साहिल, 9 अप्रैल को अनुज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैडमिंटन और फुटबाल के साथ इस बार हैंडबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें इस बार बच्चों के लिए बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एसडीएम गौरव चौधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष लेख राम नड्डा, उद्योगपति गौरव सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज तथा पूर्व पार्षद कपिल और सतीश सहित ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सोम प्रकाश संख्या अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    घुमारवीं, 5 अप्रैल 2026, 
घुमारवीं में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला-2026 का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक उल्लास और जनसहभागिता के साथ अत्यंत भव्य रूप में शुभारंभ हुआ। 
मेले का शुभारंभ संजय कुमार, परमवीर चक्र विजेता द्वारा किया गया, जबकि प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा और शंकर दास वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की  ने शिरकत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं के ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें स्थानीय  परंपराओं, आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।
शोभायात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर खूंटा गाड़ने और विधिवत पूजा अर्चना बैलों का पूजन और ध्वजारोहण कर मेले का  शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्रीय आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट रखने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की जीवंत झलक होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्रियां प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने उद्यमिता को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं।
धर्माणी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के हित में कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मछुआरों के हित में रॉयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है तथा मछली पर 100 रूपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर सृजित करना है, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही समृद्धि सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
शुभारंभ समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानवी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की  शुरुआत की, जबकि महिला मंडल कोठीपुरा ने लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पारंपरिक कहलुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी, वहीं मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने नागरिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ जनसहभागिता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 अप्रैल को गौरव कौंडल, 7 अप्रैल को इशांत भारद्वाज, 8 अप्रैल को कुमार साहिल, 9 अप्रैल को अनुज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैडमिंटन और फुटबाल के साथ इस बार हैंडबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें इस बार बच्चों के लिए बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एसडीएम गौरव चौधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष लेख राम नड्डा, उद्योगपति गौरव सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज तथा पूर्व पार्षद कपिल और सतीश सहित ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सोम प्रकाश संख्या अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिलासपुर जिले के कुठेड़ा में चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा के नजदीक एक परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश नड्डा व विधायक त्रिलोक जंबाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है। विशेष अतिथि के रूप में डॉ शिस्टा नड्डा ,डॉ सितांशु बसु उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की नेत्र , चर्म रोग़, शिशु रोग,नाक कान गला रोग,हड्डी रोड ओर दांत रोग की मुफ्त जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट की टीम की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।इस शिवर में करीब 618 लोगो ने अपने स्वस्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर घुमरवी के पूर्व विधायक राजेन्द्र गर्ग, जिला पार्षद अध्यक्ष बिमला देवी,मंडला अध्यक्ष पवन कुमार,शिवा ग्रुप के चेरमेंन परषोतम  दत्त पूर्व मंडला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल  अमर नाथ, धीमान,बीडीसी उपाध्यक्ष  सतीश कुमार, कुठेड़ा के प्रधान ज्योति प्रकाश, समाजसेवी एवं नैना देवी गौ सदन एवं अध्यक्ष एवं यूनिक क्रेशर निदेशक सुरेश ठाकुर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
    1
    बिलासपुर जिले के कुठेड़ा में चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा के नजदीक एक परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश नड्डा व  विधायक त्रिलोक जंबाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है। विशेष अतिथि के रूप में डॉ शिस्टा नड्डा ,डॉ सितांशु बसु उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की नेत्र , चर्म रोग़, शिशु रोग,नाक कान गला रोग,हड्डी रोड ओर दांत रोग की मुफ्त जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट की टीम की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।इस शिवर में करीब 618 लोगो ने अपने स्वस्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर घुमरवी के पूर्व विधायक राजेन्द्र गर्ग, जिला पार्षद अध्यक्ष बिमला देवी,मंडला अध्यक्ष पवन कुमार,शिवा ग्रुप के चेरमेंन परषोतम  दत्त पूर्व मंडला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल  अमर नाथ, धीमान,बीडीसी उपाध्यक्ष  सतीश कुमार, कुठेड़ा के प्रधान ज्योति प्रकाश, समाजसेवी एवं नैना देवी गौ सदन एवं अध्यक्ष एवं यूनिक क्रेशर निदेशक सुरेश ठाकुर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इजराइल ईरान युद्ध का सड़क निर्माण पर बड़ा असर ,तारकोल में इस्तेमाल होने वाले एलडीओ के दामों में भारी उछाल,ठेकेदारों ने रोके काम,मंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष मामल उठाने की कही बात। एंकर। इजरायल ईरान युद्ध के चलते जहा एलपीजी गैस और पेट्रोल डीजल का संकट गहरा गया है वही अब बिटुमेन एलडीओ (लाइट डीजल ऑयल) की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। और इसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों पर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में पीएमजेएसवाई फेस 3 के तहत कई सड़को की मेटलिंग ओर टायरिंग का काम चल रहा है।एलडीओ का इस्तेमाल मेटलिंग में किया जाता है।जिससे अब ठेकेदारों ने काम रोक दिए है। जब ये टेंडर ऑल्ट किया गए थे उस समय दाम काफी कम थे लेकिन अचानक दाम बढ़ने से ठेकेदारों की चिंता भी बढ़ गई ओर सड़को की टायरिंग का काम बन्द करने की चेतावनी भी दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इजरायल ईरान युद्ध के चलते क्रूड ऑयल में उछाल देखने को मिल रहा है और इसका पेट्रोल डीजल ओर एलपीजी गैस में असर देखने को मिल रहा है वही टायरिंग में तारकोल में एलडीओ का इस्तेमाल होता है । जिससे काफी कम मात्रा में लाइट डीजल ऑयल भारत आ रहा है। इसकी कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है और नावार्ड के तहत जो सड़को की टायरिंग के टेंडर हुए है अब उनकी कोस्ट बढ़ गई है। नावार्ड में तीन मीटर की सड़क में एक किलोमीटर में 13 .75 लाख आती थी जोकि अब 17 लाख तक पहुच गईहै।वही 6 मीटर सड़क में एक किलोमीटर में 27.50 लाख थी अब 35.8 लाख बढ़ गई ।दस मीटर के सड़क में 41. 25 लाख थी वो अब 53.25 लाख पहुच गई है। इसको लेकर अब अधिकारियों को निर्देश दिए है की वे इस मामले को केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उठाए ओर जो नावार्ड के तहत मिली सड़को की कोस्ट बड़ी है उसके लिए अलग से फंड देने का आग्रह किया जाएगा। बाईट। विक्रमादित्य सिंह pwd मंत्री
    3
    इजराइल ईरान युद्ध का सड़क निर्माण पर बड़ा असर ,तारकोल में इस्तेमाल होने वाले एलडीओ के दामों में  भारी उछाल,ठेकेदारों ने रोके काम,मंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष मामल उठाने की कही बात।
एंकर। इजरायल ईरान युद्ध के चलते जहा एलपीजी गैस और पेट्रोल डीजल का संकट गहरा गया है वही अब बिटुमेन एलडीओ (लाइट डीजल ऑयल) की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। और इसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों पर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में पीएमजेएसवाई फेस 3 के तहत कई सड़को की मेटलिंग ओर टायरिंग का काम चल रहा है।एलडीओ का इस्तेमाल मेटलिंग में किया जाता है।जिससे अब ठेकेदारों ने काम रोक दिए है। जब ये टेंडर ऑल्ट किया गए थे उस समय दाम काफी कम थे लेकिन अचानक दाम बढ़ने से ठेकेदारों की चिंता भी बढ़ गई ओर सड़को की टायरिंग का काम बन्द करने की चेतावनी भी दी है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इजरायल ईरान युद्ध के चलते क्रूड ऑयल में उछाल देखने को मिल रहा है और  इसका पेट्रोल डीजल ओर एलपीजी गैस में असर देखने को मिल रहा है वही टायरिंग में तारकोल में एलडीओ का इस्तेमाल होता है । जिससे काफी कम मात्रा में  लाइट डीजल ऑयल भारत आ रहा है। इसकी कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है और नावार्ड के तहत जो सड़को की टायरिंग के टेंडर हुए है अब उनकी कोस्ट बढ़ गई है।
नावार्ड में तीन मीटर की सड़क में  एक किलोमीटर में 13 .75 लाख आती थी जोकि अब 17 लाख  तक पहुच गईहै।वही  6 मीटर सड़क में एक किलोमीटर में  27.50 लाख थी  अब 35.8  लाख बढ़ गई ।दस मीटर के सड़क में  41. 25 लाख  थी वो अब 53.25 लाख पहुच गई है। इसको लेकर अब अधिकारियों को निर्देश दिए है की वे इस मामले को केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उठाए ओर जो नावार्ड के तहत मिली सड़को की कोस्ट बड़ी है उसके लिए अलग से फंड देने का आग्रह किया जाएगा। 
बाईट। विक्रमादित्य सिंह pwd मंत्री
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 hrs ago
  • रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। नशे के कारोबार पर चोट करते हुए पुलिस थाना और की टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से उगाई गई अफीम को नष्ट कर दिया है तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व मामला दर्ज कर दिया है
    1
    रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
नशे के कारोबार पर चोट करते हुए पुलिस थाना और की टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से उगाई गई अफीम को नष्ट कर दिया है तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व मामला दर्ज कर दिया है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.