बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के नेतृत्व में बोदरी से तिफरा तक देशभक्ति का अनूठा स बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के नेतृत्व में बोदरी से तिफरा तक देशभक्ति का अनूठा संगम निकाली गई तिरंगा यात्रा सौमवार की रात 8 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार o प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "हर घर तिरंगा" अभियान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान पर सौमवार को नगर पालिका परिषद बोदरी से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिषद बोदरी से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई। साथ ही गुरु घासीदास जी के स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर और तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा बोदरी ग्राम से प्रारंभ होकर धमनी नगरौड़ी, हरदी कला, बसिया, कोरमी, बन्नका डीह, तिफरा तक हुआ। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 15 अगस्त के अवसर पर देश का हर नागरिक गर्व के साथ तिरंगा फहराए। तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के बलिदान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से हम युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना चाहते हैं। प्रत्येक ग्राम में रुककर श्री कौशिक ने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें तिरंगा वितरित किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और देशमय बना दिया। यात्रा का समापन यदुनंदन नगर तिफरा में एक विशाल आमसभा के साथ हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में श्री धरम लाल कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को देश सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी वीरों की माटी है। बोदरी से तिफरा तक जिस प्रकार लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, वह इस बात का प्रमाण है कि देशप्रेम की भावना आज भी हमारे रोम-रोम में बसी है। उन्होंने सभी से अपील की कि 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान और संस्थान पर तिरंगा अवश्य लगाएं और सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga के साथ फोटो साझा करें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- बिलासपुर के नेहरू चौक में इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन, मांग पूरी नहीं होने पर जताई नाराजगी सरकारी अस्पतालों में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को इंटर्न डॉक्टर सड़क पर उतर आए। सिम्स से रैली निकालकर नेहरू चौक पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा शराब पकड़ी गया और पुलिस के हवाले किया गया नशा मुक्ति अभियान1
- “₹200 नहीं तो चावल नहीं? महिला ने सरकार से पूछा—राशन पर टैक्स की शर्त क्यों?” ₹200 घर टैक्स पर राशन का सवाल, महिला ने उठाई आवाज कोण्डागांव/मसोरा। ग्राम पंचायत मसोरा में ₹200 घर टैक्स जमा करने या रसीद दिखाने पर ही राशन का चावल देने की बात से विवाद गहराया। महिला ने पत्रकारों के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा।1
- कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स का स्टंट पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा1
- विश्व आदिवासी दिवस पर चकरभाठा -बोदरी में निकली भव्य शोभायात्रा का कांग्रेस नेताओ विश्व आदिवासी दिवस पर चकरभाठा -बोदरी में निकली भव्य शोभायात्रा का कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू जी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर आज चकरभाठा -बोदरी क्षेत्र में आदिवासी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और गौरवशाली धरोहर को प्रदर्शित करते हुए एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे समाज के लोगों ने लोकनृत्य करते हुए क्षेत्र को उत्साह व उमंग से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए चकरभाठा मार्केट के समीप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू एवं ओबीसी विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील साहू के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के चकरभाठा मार्केट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्पहार से शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुखों, बुजुर्गों, युवाओं एवं माताओं-बहनों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह के लिए शीतल पेय की विशेष व्यवस्था की गई थी। *"आदिवासी संस्कृति संपूर्ण छत्तीसगढ़ की पहचान" — लक्ष्मीनाथ साहू* स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा: "आदिवासी समाज हमारी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का मुख्य स्तंभ है। आज का यह दिन आदिवासी समाज के संघर्ष, त्याग और उनकी अनुपम संस्कृति को नमन करने का दिन है। समाज के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए हम सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।" *"सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल" — सुनील साहू* ओबीसी विभाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने संबोधन में कहा: "विश्व आदिवासी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता और परस्पर एकता का प्रतीक है। आज चकरभाठा -बोदरी में समाज द्वारा निकाली गई यह शोभायात्रा अद्भुत और ऐतिहासिक है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक ताना-बाना और अधिक मजबूत होता है।" स्वागत कार्यक्रम में तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील साहू, जिला शहर महामंत्री महेश ठाकुर, तिफरा मंडल अध्यक्ष संत सर्वे, पार्षद रोहित साहू, ओमप्रकाश दुबे, दिनेश यादव, गुड्डा नामदेव, ईश्वर यादव, गोविन्द मानिकपुरी, कुणाल मरकाम, अक्षय नवरंग, अतुल मरकाम, राहुल भारद्वाज, सुमित नायक, चन्द्रभूषण ध्रुवंशी, प्रभु नारायण ध्रुव, प्रियांशु यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आदिवासी समाज के प्रमुखों ने इस भव्य एवं आत्मीय स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।1
- फसल बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर अचानक आक्रामक हुआ जंगली हाथी! मशालें लेकर हाथी को भगाने की कोशिश के दौरान गजराज ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच गनीमत रही कि सभी ग्रामीण सुरक्षित बच गए। फसल बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर अचानक आक्रामक हुआ जंगली हाथी! मशालें लेकर हाथी को भगाने की कोशिश के दौरान गजराज ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच गनीमत रही कि सभी ग्रामीण सुरक्षित बच गए। 👉 आपके इलाके में भी हाथियों का आतंक है? कमेंट कर बताएं। #ElephantAttack #WildElephant #Gajraj #Chhattisgarh #BreakingNews #ViralNews #POWERNEWS24 #NewsUpdate #WildlifeNews1