Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gulshan Digital
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ⸻ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मुलताई NH-47 पर बड़ा हादसा, पशु आहार से भरा ट्रक पलटा — ड्राइवर व कंडक्टर घायल मुलताई। रविवार देर शाम करीब 5 बजे मुलताई-एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैतूल की ओर जा रहा पशु आहार से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए। ट्रक पलटते ही उसमें भरा पशु आहार सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।1
- धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शिवालयों में भारी भीड़, काशीविश्वनाथ, बैजनाथ, महाकालेश्वर, ओम्कारेश्वर, सोमनाथ में महारूद्राभिषेक का आयोजन, योगी आदित्यनाथ और चिराग पासवान ने किया महारूद्राभिषेक..देखिए महाशिवरात्रि पर आयोजित महारूद्राभिषेक की झलकियां राजपथ न्यूज़ पर ..1
- आज लोकसभा में श्रमिकों के शोषण दमन के लिए और पूंजीपतियों के पक्ष में लाए गए 4 श्रम कानूनों के विरुद्ध वकतव्य।1
- पिपरिया। आज रविवार को 4:00 बजे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपरिया नील कंठ महादेव समिति पुरानी बस्ती के तत्वाधान में भगवान भोले नाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया माता महाकाली मंदिर से इस भव्य बारात शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमे भक्तगण झूमते नाचते नजर आए इस यात्रा में भगवान महाकाल नंदी पर सवार थे पीछे शेष नाग उनकी शोभा बढ़ा रहे थे विशाल शिवलिंग एवं अन्य झाकियां आकषर्ण का केंद्र रही शहर के समाजसेवियों ने जगह जगह भगवान भोले शंकर की बारात में शामिल लोगों को जल पान कराया पुष्प वर्षा की यह शोभायात्रा मंडी परिसर पहुंच समापित होगी इसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दे कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजन अर्चन हवन यज्ञ आदि का आयोजन किया जा रहा है महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति, युवतियां सुशील वर पुरुष मंगल कामना को लेकर व्रत अनुष्ठान आदि कर रहे है जो की धर्म आस्था विश्वास का पर्याय बना हुआ है ।1
- एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,, सोहागपुर // शिवपुरी जिले के अधिवक्ता संजय सक्सेना को 14 तारीख को मोटरसाइकिल से कोर्ट जाते समय यूनिफॉर्म में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी ,इसके विरोध में समूचे प्रदेश में अधिवक्ताओ में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने बताया आज हमने प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सोहागपुर प्रियंका भल्लावी को सौंपा है। जिसमें मांग की है कि शिवपुरी के मृतक अधिवक्ता संजय सक्सेना के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिलाया जाए उसके परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी दी जाए, हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, एवं प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए यदि एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट लागू नहीं होता है तो समूचे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह रघुवंशी, ब्रजकिशोर शर्मा ,जयप्रकाश महेश्वरी, शिरीष तिवारी,शंकर लाल मालवीय, सचिव संजय तिवारी, सह सचिव शिवकुमार पटेल, कोषाध्यक्ष सतीश नामदेव, महेश पचोरी रामेश्वर कहार ,अखिलेश मालवीय ,विक्रम रघुवंशी, संदीप रघुवंशी, अख्तर खान, राजू सनकत, जय भानु चंदेल, पोहप सिंह रघुवंशी,चंदू राजपूत, नाज़नीन खान, सुनील कसेरा ,मुकेश अहिरवार, ललित कहार, नौशीन खान मोहम्मद तारिक अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समाजसेवी श्रीमती सुनीता शिवहरे जी द्वारा मंदिर परिसर के अलावा यहां पर भी जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों, उपवास वाले श्रद्धालुओं को साबूदाना की स्वादिष्ट फलाहारी खिचड़ी का वितरण कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया गया।1
- महाशिवरात्रि पर त्रिशूल लेकर निकली शिव बारात, नगर में बना उत्साह का माहौल मुलताई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिव बारात बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। शिवबारात का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं नें स्वागत किया। यह आयोजन हिन्दू युवा मंच द्वारा किया गया, जिसमें आकर्षण का केंद्र 21 फुट ऊंचा विशाल त्रिशूल रहा। आयोजक नरेंद्र गिरी ने बताया कि यह त्रिशूल मरीह माता मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती,नंदी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र शामिल रहीं। शिव बारात के नगर भ्रमण के दौरान गंगा जमुनिया तहजीब देखने कों मिली नाका नंबर एक पर मुस्लिम युवाओं ने शिव बारात का भव्य स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।1
- सतपुड़ा के पर्वतों में बसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित चौरागढ़ मेला पूरे शबाब पर है। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों की आस्था से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। भगवान शिव के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर चौरागढ़ शिखर तक पहुंच रहे हैं। दुर्गम चढ़ाई, ठंड और थकान भी भक्तों की आस्था के आगे कमजोर साबित हो रही है। कठिन चढ़ाई, मजबूत आस्था चौरागढ़ की खड़ी और पथरीली चढ़ाई को पार करते हुए श्रद्धालु अपने कंधों पर भारी त्रिशूल लेकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर त्रिशूल चढ़ाया जाता है। यही कारण है कि दिन ही नहीं, बल्कि देर रात तक भी भक्तों की कतार शिखर मंदिर तक बनी हुई है। श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। खोया-पाया केंद्र बना सहारा मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अपनों से बिछड़ने वालों के लिए प्रशासन द्वारा बनाया गया खोया-पाया केंद्र काफी कारगर साबित हो रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। हाल ही में सिवनी जिले का 8 वर्षीय बालक शौर्य नायक भीड़ में खो गया था, जिसे कंट्रोल रूम की सतर्कता से ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसी तरह छिंदवाड़ा निवासी आशा राठौर को भी उनके भाई से मिलवाया गया। कलेक्टर की निगरानी में चाक-चौबंद व्यवस्था कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश पर मेला व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन और एसडीएम आकिब खान स्वयं पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं।1
- Post by Manoj janoriya janoriya1