logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

⸻ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मुलताई NH-47 पर बड़ा हादसा, पशु आहार से भरा ट्रक पलटा — ड्राइवर व कंडक्टर घायल मुलताई। रविवार देर शाम करीब 5 बजे मुलताई-एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैतूल की ओर जा रहा पशु आहार से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए। ट्रक पलटते ही उसमें भरा पशु आहार सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

19 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

⸻ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मुलताई NH-47 पर बड़ा हादसा, पशु आहार से भरा ट्रक पलटा — ड्राइवर व कंडक्टर घायल मुलताई। रविवार देर शाम करीब 5 बजे मुलताई-एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैतूल की ओर जा रहा पशु आहार से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए। ट्रक पलटते ही उसमें भरा पशु आहार सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

More news from Chhindwara and nearby areas
  • महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात्रि में धूमधाम से निकलेगी शिव बारात जुन्नारदेव। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के पावन पर्व पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिवभक्त मंदिरों में उमड़ पड़े। विशेष रूप से जुन्नारदेव स्थित विशाला पहली पायरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु उपवास रखकर भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा। रात्रि में नगर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार कर झांकी सजाई जाएगी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच शिव बारात पूरे नगर का भ्रमण करेगी। आयोजन समितियों द्वारा बारात को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इधर, महाशिवरात्रि मेले को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस बल तैनात किया गया है, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर जुन्नारदेव नगर पूरी तरह शिवमय हो गया है। हर ओर भक्ति, उल्लास और आस्था की गूंज सुनाई दे रही है।
    4
    महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात्रि में धूमधाम से निकलेगी शिव बारात
जुन्नारदेव। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के पावन पर्व पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिवभक्त मंदिरों में उमड़ पड़े। विशेष रूप से जुन्नारदेव स्थित विशाला पहली पायरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।
भक्तों ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु उपवास रखकर भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा।
रात्रि में नगर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार कर झांकी सजाई जाएगी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच शिव बारात पूरे नगर का भ्रमण करेगी। आयोजन समितियों द्वारा बारात को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इधर, महाशिवरात्रि मेले को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस बल तैनात किया गया है, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर जुन्नारदेव नगर पूरी तरह शिवमय हो गया है। हर ओर भक्ति, उल्लास और आस्था की गूंज सुनाई दे रही है।
    user_Junnardeo express
    Junnardeo express
    Paint Shop Jamai, Chhindwara•
    22 hrs ago
  • Post by Gulshan Digital
    1
    Post by Gulshan Digital
    user_Gulshan Digital
    Gulshan Digital
    Computer Hardware Company चिचोली, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सर्विस लाइन का केबल कटे होने से कड़बे से भरी ट्रेक्टर ट्राली में लगी आग । ट्रैक्टर ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना । भैंसदेही:- ग्राम झल्लार के पास अभी अभी एक घटना घटित हुई जिसमें कटे हुए केबल ने नीचे से ट्रैक्टर ट्राली जाने पर ट्राली में अचानक आग लग गई । आम रास्ते के ऊपर से लगे सर्विस लाइन का केवल कटे होने के कारण उसके नीचे से कड़बा भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली का कटे हुए केवल से घर्षण होने पर ट्रैक्टर ट्राली मे भरे कड़बे में अचानक आग लग गई जिसे देख ट्रैक्टर ड्राइवर ने हिम्मत ना हारते हुए अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए जलती हुई ट्राली को पानी से भरे नाले में ले जाकर डाल दिया जिससे एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।
    2
    सर्विस लाइन का केबल कटे होने से कड़बे से भरी ट्रेक्टर ट्राली में लगी आग ।
ट्रैक्टर ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना ।
भैंसदेही:- ग्राम झल्लार के पास अभी अभी एक घटना घटित हुई जिसमें कटे हुए केबल ने नीचे से ट्रैक्टर ट्राली जाने पर ट्राली में अचानक आग लग गई । आम रास्ते के ऊपर से लगे सर्विस लाइन का केवल कटे होने के कारण उसके नीचे से कड़बा भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली का कटे हुए केवल से घर्षण होने पर ट्रैक्टर ट्राली मे भरे कड़बे में अचानक आग लग गई जिसे देख ट्रैक्टर ड्राइवर ने हिम्मत ना हारते हुए अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए जलती हुई ट्राली को पानी से भरे नाले में ले जाकर डाल दिया जिससे एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    21 hrs ago
  • छिन्दवाड़ा जयकुमार नागवंशी के द्वारा बताया गया कि छिंदवाड़ा जिले के जनपद पंचायत परासिया के ग्राम तुमड़ी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव महापुराण कथा, कथा स्थल:- श्री नागदेव शिव मंदिर तुमड़ी के तत्वाधान में कथावाचक:- पंडित. श्री आनंद कृष्ण शास्त्री जी द्वारा श्रद्धालु भक्तों को कथा सुनाई जा रही है | कथा में श्रद्धालु द्वारा हर हर महादेव के साथ धार्मिक अनुष्ठान आनंदमई हैं | दिनांक:- 12 फरवरी, गुरुवार से 19 फरवरी, गुरुवार 2026 तक, कथा समय-(प्रतिदिन):- दोप. 01 से शाम 05 एवं रात्रि 08 से 11 बजे तक, जिसका समापन:- 19 फरवरी, दिन गुरुवार 2026 को दिव्य हवन पूजन विशाल महाप्रसाद भंडारा के साथ संपन्न होगा | जिसमें समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी आप सभी सादर आमंत्रित है | आयोजक:- समस्त ग्रामवासी तुमड़ी एवं क्षेत्रवासी,
    1
    छिन्दवाड़ा
जयकुमार नागवंशी के द्वारा बताया गया कि
छिंदवाड़ा जिले के जनपद पंचायत परासिया के ग्राम तुमड़ी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव महापुराण कथा, कथा स्थल:- श्री नागदेव शिव मंदिर तुमड़ी के तत्वाधान में कथावाचक:- पंडित. श्री आनंद कृष्ण शास्त्री जी  द्वारा श्रद्धालु भक्तों को कथा सुनाई जा रही है | कथा में श्रद्धालु द्वारा हर हर महादेव के साथ धार्मिक अनुष्ठान आनंदमई हैं | दिनांक:- 12 फरवरी, गुरुवार से 19 फरवरी, गुरुवार 2026 तक, कथा समय-(प्रतिदिन):- दोप. 01 से शाम 05 एवं रात्रि 08 से 11 बजे तक, जिसका समापन:- 19 फरवरी, दिन गुरुवार 2026 को दिव्य हवन पूजन विशाल महाप्रसाद भंडारा के साथ  संपन्न होगा | जिसमें समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी आप सभी सादर आमंत्रित है |
आयोजक:- समस्त ग्रामवासी तुमड़ी एवं क्षेत्रवासी,
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में प्रसिद्ध स्थान बागेश्वर में पीठाधीस्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण
    1
    मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में प्रसिद्ध स्थान बागेश्वर में पीठाधीस्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Shekhar Anna
    1
    Post by Shekhar Anna
    user_Shekhar Anna
    Shekhar Anna
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर त्रिशूल लेकर निकली शिव बारात, नगर में बना उत्साह का माहौल मुलताई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिव बारात बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। शिवबारात का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं नें स्वागत किया। यह आयोजन हिन्दू युवा मंच द्वारा किया गया, जिसमें आकर्षण का केंद्र 21 फुट ऊंचा विशाल त्रिशूल रहा। आयोजक नरेंद्र गिरी ने बताया कि यह त्रिशूल मरीह माता मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती,नंदी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र शामिल रहीं। शिव बारात के नगर भ्रमण के दौरान गंगा जमुनिया तहजीब देखने कों मिली नाका नंबर एक पर मुस्लिम युवाओं ने शिव बारात का भव्य स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
    1
    महाशिवरात्रि पर त्रिशूल लेकर निकली शिव बारात, नगर में बना उत्साह का माहौल
मुलताई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
शिव बारात बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। 
शिवबारात का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं नें स्वागत किया।
यह आयोजन हिन्दू युवा मंच द्वारा किया गया, जिसमें आकर्षण का केंद्र 21 फुट ऊंचा विशाल त्रिशूल रहा। 
आयोजक नरेंद्र गिरी ने बताया कि यह त्रिशूल मरीह माता मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती,नंदी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र शामिल रहीं।
शिव बारात के नगर भ्रमण के दौरान गंगा जमुनिया तहजीब देखने कों मिली नाका नंबर एक पर मुस्लिम युवाओं ने शिव बारात का भव्य स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।
शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भैसदेही में प्राचीन शिव मंदिर पर मंदिर प्रांगण के बाहर आए हुए भक्तों को गन्ने के जूस का रसपान करवाया जिससे भक्ति भक्ति में लीन भी रहे और उन्हें भूख और प्यास भी ना रहना पड़े ऐसी व्यवस्था महाशिवरात्रि के दिन भक्तों ने आए हुए श्रद्धालुओं के लिए किया
    1
    भैसदेही में प्राचीन शिव मंदिर पर मंदिर प्रांगण के बाहर आए हुए भक्तों को गन्ने के जूस का रसपान करवाया जिससे भक्ति भक्ति में लीन भी रहे और उन्हें भूख और प्यास भी ना रहना पड़े ऐसी व्यवस्था महाशिवरात्रि के दिन भक्तों ने आए हुए श्रद्धालुओं के लिए किया
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    21 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के जनपद पंचायत के ग्राम तुमड़ी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव महापुराण कथा, कथा स्थल:- श्री नागदेव शिव मंदिर तुमड़ी के तत्वाधान में दिनांक:- 12 फरवरी गुरुवार से, कथा समय प्रतिदिन:- दोप 1 बजे से शाम 5 बजे एवं रात्रि 8 से 11 बजे तक चल रही है | जिसका समापन: 19 फरवरी गुरुवार, 2026 को दिव्य हवन पूजन विशाल महाप्रसाद भंडारा कसाथ संपन्न होगा | जिसमें समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है | भव्य श्री शिव महापुराण कथा प्रारम्भ है।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के जनपद पंचायत के ग्राम तुमड़ी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव महापुराण कथा, कथा स्थल:- श्री नागदेव शिव मंदिर तुमड़ी के तत्वाधान में दिनांक:- 12 फरवरी गुरुवार से, कथा समय प्रतिदिन:- दोप 1 बजे से शाम 5 बजे एवं रात्रि 8 से 11 बजे तक चल रही है | जिसका समापन: 19 फरवरी गुरुवार, 2026 को दिव्य हवन पूजन विशाल महाप्रसाद भंडारा कसाथ संपन्न होगा | जिसमें समस्त क्षेत्रवासी  सादर आमंत्रित है | भव्य श्री शिव महापुराण कथा प्रारम्भ है।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.