शहर के नारायण पार्क,बस डिपो के सामने में रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के संदर्भ में दूसरी तैयारी बैठक का आयोजन किया गया, इसमें 14 अप्रैल को तहसील स्तरीय अंबेडकर जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे उपखंड कार्यालय के बाहर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मंडी तिराहा, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, नीमकाथाना रोड और खातेड़ी मोड़ होते हुए गार्ड में पहुंचेगी, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर टैंट, साज-सज्जा, पेयजल, अल्पाहार एवं गांव-गांव जनसंपर्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों को सौंपी गई। आयोजन समिति ने समाज के लोगों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर