logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर' सोमवार को पंचायत समिति भूपालसागर की ग्राम पंचायत उसरोल में संपन्न हुआ। इस शिविर में उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया, तहसीलदार अपूर्व गौतम और विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल के निर्देशन में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर की अधिकारी मंजू प्रजापत ने इसका औचक निरीक्षण किया, विभिन्न विभागों के काउंटर्स का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान आमजन को कई विभागों द्वारा तुरंत राहत प्रदान की गई। ग्राम पंचायत प्रशासन ने 8 आवासीय पट्टों का वितरण किया, जबकि समाज कल्याण विभाग ने 30 पात्र आवेदकों की नई पेंशन स्वीकृत की। पशुपालन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए 245 पशुओं का टीकाकरण व चिकित्सा उपचार किया, साथ ही 12 प्रगतिशील पशुपालकों को 'मंगल पशु योजना' के तहत पॉलिसी किट्स भी वितरित कीं। राजस्व विभाग ने ग्रामीणों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए आपसी सहमति से विभाजन के 3 मामलों में 9 ग्रामीणों, खाता शुद्धि के 12 मामलों में 15 ग्रामीणों और 17 नामांतरण के मामलों में 17 लाभार्थियों को सीधे राहत पहुंचाई। इसके अतिरिक्त, सीमा ज्ञान व पत्थरगढ़ी के 6 मामलों का समाधान कर 8 भू-स्वामियों की समस्या दूर की गई। किसानों के हित में कृषि विभाग ने 5 कृषकों को बैल जोड़ी और 3 किसानों को खेत की तारबंदी के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की, वहीं 5 काश्तकारों को 'राज किसान सुविधा ऐप' डाउनलोड करवाकर डिजिटल सेवाओं से जोड़ा। इस शिविर में भाजपा जिला मंत्री देशराज गुर्जर, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा सदस्य पन्नालाल भील और ग्राम पंचायत प्रशासक भंवरलाल ढोली सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह पुरावत, नायब तहसीलदार ललित यादव, अतिरिक्त विकास अधिकारी देवीलाल जाट, सहायक कृषि अधिकारी प्रभुलाल खटीक, पशु चिकित्सा अधिकारी शिवाजी होशेकर, कृषि पर्यवेक्षक मुकेश जाट, पटवारी अशोक सैनी, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश बौद्ध, सुमर सिंह चौहान और वरिष्ठ लिपिक भगवान लाल माली सहित ब्लॉक स्तर के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

6 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कोदली
पत्रकार आशीष कोदली
Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
6 hrs ago
c1e532b7-4acf-407a-b24d-2d2f71185dbb

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर' सोमवार को पंचायत समिति भूपालसागर की ग्राम पंचायत उसरोल में संपन्न हुआ। इस शिविर में उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया, तहसीलदार अपूर्व गौतम और विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल के निर्देशन में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर की अधिकारी मंजू प्रजापत ने इसका औचक निरीक्षण किया, विभिन्न विभागों के काउंटर्स का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान आमजन को कई विभागों द्वारा तुरंत राहत प्रदान की गई। ग्राम पंचायत प्रशासन ने 8 आवासीय पट्टों का वितरण किया, जबकि समाज कल्याण विभाग ने 30 पात्र आवेदकों की नई पेंशन स्वीकृत की। पशुपालन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए 245 पशुओं का टीकाकरण व चिकित्सा उपचार किया, साथ ही 12 प्रगतिशील पशुपालकों को 'मंगल पशु योजना' के तहत पॉलिसी किट्स भी वितरित कीं। राजस्व विभाग ने ग्रामीणों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए आपसी सहमति से विभाजन

a68d76aa-1588-4f2a-b49d-efb322acbbba

के 3 मामलों में 9 ग्रामीणों, खाता शुद्धि के 12 मामलों में 15 ग्रामीणों और 17 नामांतरण के मामलों में 17 लाभार्थियों को सीधे राहत पहुंचाई। इसके अतिरिक्त, सीमा ज्ञान व पत्थरगढ़ी के 6 मामलों का समाधान कर 8 भू-स्वामियों की समस्या दूर की गई। किसानों के हित में कृषि विभाग ने 5 कृषकों को बैल जोड़ी और 3 किसानों को खेत की तारबंदी के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की, वहीं 5 काश्तकारों को 'राज किसान सुविधा ऐप' डाउनलोड करवाकर डिजिटल सेवाओं से जोड़ा। इस शिविर में भाजपा जिला मंत्री देशराज गुर्जर, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा सदस्य पन्नालाल भील और ग्राम पंचायत प्रशासक भंवरलाल ढोली सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह पुरावत, नायब तहसीलदार ललित यादव, अतिरिक्त विकास अधिकारी देवीलाल जाट, सहायक कृषि अधिकारी प्रभुलाल खटीक, पशु चिकित्सा अधिकारी शिवाजी होशेकर, कृषि पर्यवेक्षक मुकेश जाट, पटवारी अशोक सैनी, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश बौद्ध, सुमर सिंह चौहान और वरिष्ठ लिपिक भगवान लाल माली सहित ब्लॉक स्तर के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मेवाड़ की माटी के एक और होनहार युवा, 21 वर्षीय पुष्कर गाडरी ने भारतीय सेना की 'अग्निवीर' भर्ती के तहत अपना छह महीने का कड़ा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वल्लभनगर के निकटवर्ती गांव करणपुर निवासी पुष्कर के प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने घर लौटने पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया। पुष्कर गाडरी के गांव आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग एकत्रित हो गए। उनका स्वागत देश भक्ति के नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे पारंपरिक अंदाज में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि पुष्कर ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे मेवाड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
    1
    मेवाड़ की माटी के एक और होनहार युवा, 21 वर्षीय पुष्कर गाडरी ने भारतीय सेना की 'अग्निवीर' भर्ती के तहत अपना छह महीने का कड़ा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वल्लभनगर के निकटवर्ती गांव करणपुर निवासी पुष्कर के प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने घर लौटने पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया।

पुष्कर गाडरी के गांव आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग एकत्रित हो गए। उनका स्वागत देश भक्ति के नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे पारंपरिक अंदाज में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि पुष्कर ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे मेवाड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    45 min ago
  • 22 जून 2026 को जारी किए गए इस वीडियो में राजस्थान की 25 सबसे बड़ी, महत्वपूर्ण और ताजा खबरें प्रस्तुत की गई हैं। यह वीडियो राजनीति, मौसम, शिक्षा, भर्ती, सरकारी योजनाएं, प्रशासनिक फैसले, अपराध और जिलेवार सभी प्रमुख अपडेट्स को एक ही जगह समेटने का दावा करता है। दर्शकों से राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए पेज को फॉलो करने का आग्रह किया गया है, साथ ही वीडियो पसंद आने पर उसे लाइक, कमेंट और शेयर करने के लिए भी कहा गया है।
    1
    22 जून 2026 को जारी किए गए इस वीडियो में राजस्थान की 25 सबसे बड़ी, महत्वपूर्ण और ताजा खबरें प्रस्तुत की गई हैं। यह वीडियो राजनीति, मौसम, शिक्षा, भर्ती, सरकारी योजनाएं, प्रशासनिक फैसले, अपराध और जिलेवार सभी प्रमुख अपडेट्स को एक ही जगह समेटने का दावा करता है। दर्शकों से राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए पेज को फॉलो करने का आग्रह किया गया है, साथ ही वीडियो पसंद आने पर उसे लाइक, कमेंट और शेयर करने के लिए भी कहा गया है।
    user_राजस्थान निष्पक्ष न्यूज़
    राजस्थान निष्पक्ष न्यूज़
    News Anchor वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • आगामी त्योहारों और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए रेलमगरा थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों और ग्राम रक्षकों ने भाग लिया। थानाधिकारी जुगतावत ने उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून व्यवस्था कायम रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मोहर्रम सहित सभी धार्मिक एवं सामाजिक पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ मनाए जाएं। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित करने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। इस दौरान बैठक में मोहर्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएलजी सदस्यों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, सीएलजी सदस्य जीवनलाल सोनी, गिरिराज सोनी, अमिरुद्दीन रंगरेज, रामजुद्दीन मंसूरी, बंशीलाल कुमावत, शौकत रंगरेज, अब्दुल रहमान मंसूरी, लियाकत हुसैन सहित अन्य सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक मौजूद रहे।
    4
    आगामी त्योहारों और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए रेलमगरा थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत ने की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों और ग्राम रक्षकों ने भाग लिया। थानाधिकारी जुगतावत ने उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून व्यवस्था कायम रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मोहर्रम सहित सभी धार्मिक एवं सामाजिक पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ मनाए जाएं। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित करने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी।

इस दौरान बैठक में मोहर्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएलजी सदस्यों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, सीएलजी सदस्य जीवनलाल सोनी, गिरिराज सोनी, अमिरुद्दीन रंगरेज, रामजुद्दीन मंसूरी, बंशीलाल कुमावत, शौकत रंगरेज, अब्दुल रहमान मंसूरी, लियाकत हुसैन सहित अन्य सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक मौजूद रहे।
    user_Navneet vyas
    Navneet vyas
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया ने राजसमंद जिले के नांदोली से चारभुजा नाथ के दर्शनों को जनहित में प्रसारित किया है। यह प्रसारण लोगों के लिए चारभुजा नाथ के दर्शन सुलभ कराने के उद्देश्य से किया गया है।
    1
    न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया ने राजसमंद जिले के नांदोली से चारभुजा नाथ के दर्शनों को जनहित में प्रसारित किया है। यह प्रसारण लोगों के लिए चारभुजा नाथ के दर्शन सुलभ कराने के उद्देश्य से किया गया है।
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजसमंद जिले के कांकरोली में कुमावत समाज और पुर्बिया ब्राह्मण समाज द्वारा श्री चावण्डा माता की सामूहिक प्रसादी और शोभायात्रा का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में महन्त चेतननाथ जी वणाई आश्रम और राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    3
    राजसमंद जिले के कांकरोली में कुमावत समाज और पुर्बिया ब्राह्मण समाज द्वारा श्री चावण्डा माता की सामूहिक प्रसादी और शोभायात्रा का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में महन्त चेतननाथ जी वणाई आश्रम और राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_गिरिराज कुमावत राजसमन्द
    गिरिराज कुमावत राजसमन्द
    Local Politician Rajsamand, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • उदयपुर संभाग के समस्त वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक) की आम सभा जोगणिया माता मंदिर परिसर, गोवला पावर हाउस, उदयपुर में आयोजित हुई, जिसमें 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन के आंतरिक विवादों के समाधान पर गहन चिंतन किया गया। बैठक में वैष्णव वैरागी आठ बैठक विकास समिति, उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। परिवादी पक्ष की ओर से एडवोकेट अशोक वैष्णव ने पूरे घटनाक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद आम सभा ने कथित रूप से अध्यक्ष बनाए गए रमेश वैष्णव के विरोध में प्रस्ताव पारित किया, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि नियमों के विरुद्ध अध्यक्ष बनने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को समाज स्वीकार नहीं करेगा। दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। विवाद के निष्पक्ष समाधान के लिए सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय मध्यस्थता समिति बनाने का निर्णय लिया गया। सभा में भविष्य के सामूहिक विवाह सम्मेलनों को विकास समिति के अध्यक्ष जमनादास वैष्णव के नेतृत्व में संचालित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया और उदयपुर के आसपास समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सामाजिक खर्चों और आधुनिक कुरीतियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विवाह समारोहों में प्री-वेडिंग फोटो और वीडियो शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, पेरावणी (लेन-देन) पर रोक तथा उपहार देने-लेने की प्रथा समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव, पूर्व पार्षद रामदास वैष्णव, समाज के मौतबीर मोहन दास, बद्री दास रेबारियों का गुडा, अशोक वैष्णव मावली, बाबूदास, भरत दास, शंकर दास, माधव दास, धर्म दास, जमना दास सरपंच, दुर्गा दास, सहित मंडलो के महंत गण और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन युवाओं की टीम द्वारा किया गया, जिसमें युवाओं की भागीदारी अधिक रही। यह दर्शाता है कि समाज में विकास और सुधार के लिए युवा चिंतित हैं और अब समय के साथ आगे आना चाहते हैं। कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग महेंद्र वैष्णव, बालाजी स्टूडियो डांगियों की पंचोली द्वारा की गई, और संचालन हरीश वैष्णव ने किया।
    3
    उदयपुर संभाग के समस्त वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक) की आम सभा जोगणिया माता मंदिर परिसर, गोवला पावर हाउस, उदयपुर में आयोजित हुई, जिसमें 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन के आंतरिक विवादों के समाधान पर गहन चिंतन किया गया। बैठक में वैष्णव वैरागी आठ बैठक विकास समिति, उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। परिवादी पक्ष की ओर से एडवोकेट अशोक वैष्णव ने पूरे घटनाक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद आम सभा ने कथित रूप से अध्यक्ष बनाए गए रमेश वैष्णव के विरोध में प्रस्ताव पारित किया, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि नियमों के विरुद्ध अध्यक्ष बनने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को समाज स्वीकार नहीं करेगा। दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। विवाद के निष्पक्ष समाधान के लिए सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय मध्यस्थता समिति बनाने का निर्णय लिया गया।

सभा में भविष्य के सामूहिक विवाह सम्मेलनों को विकास समिति के अध्यक्ष जमनादास वैष्णव के नेतृत्व में संचालित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया और उदयपुर के आसपास समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सामाजिक खर्चों और आधुनिक कुरीतियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विवाह समारोहों में प्री-वेडिंग फोटो और वीडियो शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, पेरावणी (लेन-देन) पर रोक तथा उपहार देने-लेने की प्रथा समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव, पूर्व पार्षद रामदास वैष्णव, समाज के मौतबीर मोहन दास, बद्री दास रेबारियों का गुडा, अशोक वैष्णव मावली, बाबूदास, भरत दास, शंकर दास, माधव दास, धर्म दास, जमना दास सरपंच, दुर्गा दास, सहित मंडलो के महंत गण और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन युवाओं की टीम द्वारा किया गया, जिसमें युवाओं की भागीदारी अधिक रही। यह दर्शाता है कि समाज में विकास और सुधार के लिए युवा चिंतित हैं और अब समय के साथ आगे आना चाहते हैं। कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग महेंद्र वैष्णव, बालाजी स्टूडियो डांगियों की पंचोली द्वारा की गई, और संचालन हरीश वैष्णव ने किया।
    user_Nishant pandit
    Nishant pandit
    गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के लितरियों की ढाणा (बडियार) गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने धार्मिक आस्था को गहरी चोट पहुँचाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गाँव में स्थित प्रसिद्ध बोलिया वाला बावजी मन्दिर और चामुंडा माताजी मन्दिर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर दोनों मंदिरों के दरवाजों के ताले तोड़ दिए और कपाट खोल दिए। सुनियोजित तरीके से चोरों ने मन्दिर के भीतर और बाहर रखे भारी मात्रा में पीतल के बर्तन, घंटे-घरियाल और चढ़ावे की नकदी व अन्य कीमती पूजा सामग्रियों को चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
    1
    उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के लितरियों की ढाणा (बडियार) गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने धार्मिक आस्था को गहरी चोट पहुँचाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गाँव में स्थित प्रसिद्ध बोलिया वाला बावजी मन्दिर और चामुंडा माताजी मन्दिर को निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर दोनों मंदिरों के दरवाजों के ताले तोड़ दिए और कपाट खोल दिए। सुनियोजित तरीके से चोरों ने मन्दिर के भीतर और बाहर रखे भारी मात्रा में पीतल के बर्तन, घंटे-घरियाल और चढ़ावे की नकदी व अन्य कीमती पूजा सामग्रियों को चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक डबल डेकर बस पलट गई। इस दुर्घटना में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
    1
    लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक डबल डेकर बस पलट गई। इस दुर्घटना में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
    user_Pushkr Pushk r rawat
    Pushkr Pushk r rawat
    Farmer कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.