logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच,निशुल्क वितरित किए सोनोग्राफी वाउचर, सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाचं के लिए जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दिन जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और जीवनरक्षक टीके भी लगाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर के गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जाँच सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जा रहा है भारत सरकार से निर्देशानुशार अब 9 तारीख के अतिरिक्त 18, 27 को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है। अभियान के अंतर्गत सामान्य जांचों के साथ-साथ हाईरिस्क प्रेगनेन्सी को चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सलाह दी गयी। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी तक के सभी चिकित्सा केंद्रों पर प्रत्येक माह की 9 तारीख के अतिरिक्त, 18 व 27 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जा रहा है।

16 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
16 hrs ago
cab56af1-eefd-482f-a830-014ea5848b40

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच,निशुल्क वितरित किए सोनोग्राफी वाउचर, सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाचं के लिए जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दिन जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और जीवनरक्षक टीके भी लगाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर के गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जाँच सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जा रहा है भारत सरकार से निर्देशानुशार अब 9 तारीख के अतिरिक्त 18, 27 को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है। अभियान के अंतर्गत सामान्य जांचों के साथ-साथ हाईरिस्क प्रेगनेन्सी को चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सलाह दी गयी। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी तक के सभी चिकित्सा केंद्रों पर प्रत्येक माह की 9 तारीख के अतिरिक्त, 18 व 27 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • खंडार क्षेत्र के ग्राम बाजोली में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बार फिर भालू का मूवमेंट देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है। ग्राम निवासी जितेश बैरवा ने बताया कि वह खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसे भालू दिखाई दिया। भालू को देखते ही वह डर के मारे तुरंत घर की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में भालू का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। कुछ दिन पहले भी भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से भालू की मौजूदगी की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भालू के डर से गांव के लोग खेतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए भालू को पकड़कर किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़े, ताकि गांव में फैला भय का माहौल खत्म हो सके।
    1
    खंडार क्षेत्र के ग्राम बाजोली में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बार फिर भालू का मूवमेंट देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है।
ग्राम निवासी जितेश बैरवा ने बताया कि वह खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसे भालू दिखाई दिया। भालू को देखते ही वह डर के मारे तुरंत घर की ओर भाग गया।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में भालू का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। कुछ दिन पहले भी भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से भालू की मौजूदगी की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
भालू के डर से गांव के लोग खेतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए भालू को पकड़कर किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़े, ताकि गांव में फैला भय का माहौल खत्म हो सके।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent Khandar, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई | कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे | कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई । जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो | जिलाध्यक्ष ने कहा देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे | कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया
    1
    सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई | कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे | कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई ।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो | जिलाध्यक्ष ने कहा देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे | कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को सुबह से ही हम्मीर ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शाम को भी जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते रोड डायवर्ट किया गया। जिसको सर्किट हाउस बंबोरी चौराहा से लेकर टोंक रोड खेरदा में निकलता है। लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है ।108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। शादियों का सीजन के चलते एवं ब्रिज का निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है।
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को सुबह से ही हम्मीर ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शाम को भी जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते रोड डायवर्ट किया गया। जिसको सर्किट हाउस  बंबोरी चौराहा से लेकर टोंक रोड खेरदा में निकलता है। लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है ।108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। शादियों का सीजन के चलते एवं ब्रिज का निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by Meena ji Meenaji
    1
    Post by Meena ji Meenaji
    user_Meena ji Meenaji
    Meena ji Meenaji
    Salesperson औरच•
    5 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले के उपखंड गंगापुर सिटी में गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो इन दोनों लोगों को काफी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज की सुविधा मिलती है डॉक्टर रवि गुप्ता जो 20-25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं बी राजस्थान न्यूज़ चैनल हेड विनोद कुमार जांगिड़ के साथ डॉ रवि गुप्ता की एक्सक्लूसिव चर्चा देखिए लाइव
    1
    सवाई माधोपुर जिले के उपखंड गंगापुर सिटी में गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो इन दोनों लोगों को काफी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज की सुविधा मिलती है डॉक्टर रवि गुप्ता जो 20-25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं 
बी राजस्थान न्यूज़ चैनल हेड विनोद कुमार जांगिड़ के साथ डॉ रवि गुप्ता की एक्सक्लूसिव चर्चा देखिए लाइव
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    1
    ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    user_Rameshwari Meena
    Rameshwari Meena
    Classified ads newspaper publisher बरनाला, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.