Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए। #jharkhand #mandir #gaurds #devotees
Shadab ansari
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए। #jharkhand #mandir #gaurds #devotees
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब 40-45 लाख के मोबाइल और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।, लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक "डा मार्टिन टाउन” नाम की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और करीब 40-45 लाख रुपये के मोबाइल फोन व लगभग 3 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर शटर टूटा मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।1
- थाना- मोहनलालगंज, कमिश्नरेट लखनऊ सोशल मीडिया पर प्रसारित “डबल मर्डर” की खबर के सम्बन्ध में। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में डबल मर्डर की खबर प्रसारित हो रही है। उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि *आज दिनांक 09.03.2026 को रात्रि लगभग 10.00 बजे* थाना मोहनलालगंज पर *सूचनाकर्ता सकीना निवासी-सीसेंडी थाना मोहनलालगंज*, द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि *उनके पड़ोस में* रहने वाली *श्रीमती रेशमा बानो पत्नी स्व० इकबाल उम्र करीब 50 वर्ष* तथा उनके *पुत्र शादाब उम्र करीब 18 वर्ष* (जो बचपन से दृष्टिबाधित हैं) अपने घर के अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही *थाना मोहनलालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।* मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि *श्रीमती रेशमा बानो का गला कपड़े से कसा हुआ था तथा उनके पुत्र शादाब का भी गला कपड़े से कसा हुआ था, जिससे प्रथमदृष्टया दोनों की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।* दोनों शव घर के अंदर पड़े हुए मिले। घटना की सूचना पर *फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन* की कार्यवाही कराई गई। सूचना पाकर *अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी जोन, लखनऊ* द्वारा भी मौके पर पहुंचकर *घटनास्थल का निरीक्षण* किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक *दिशा-निर्देश दिए गए।* पुलिस द्वारा *दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम* हेतु भेजा जा रहा है। घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए *अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है घटना के संबंध में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।* पुलिस द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। *मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है1
- लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के मामले में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है1
- सपोर्ट कर दीजिए साहब1
- महाराष्ट्र के नासिक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने GST विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और दोनों अधिकारियों को 20 लाख रुपये नकद लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।1
- लखनऊ ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल द्वारा चलाए जा रहे आक्रामक और अवैध युद्ध के विरोध में आज लखनऊ में वामपंथी दलों – भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक – ने संयुक्त रूप से एक विरोध मार्च आयोजित किया। यह मार्च परिवर्तन चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक गया, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी–इज़राइली हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां लंबे समय से तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए विभिन्न देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करती रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि वेनेजुएला और ईरान की हालिया घटनाएं इसी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा हैं। इसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अवैध अपहरण और ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। वामपंथी दलों ने इस मुद्दे पर भारत सरकार के मौन समर्थन की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि भारत को स्वतंत्र और सिद्धांत आधारित विदेश नीति अपनाते हुए अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन के जिला प्रभारी कॉमरेड रमेश सिंह सेंगर ने कहा, “अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा युद्ध साम्राज्यवादी आक्रमण का एक और उदाहरण है। तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए संप्रभु देशों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत के लोकतांत्रिक और शांति प्रिय नागरिकों को इस साम्राज्यवादी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला सचिव कॉमरेड मधु गर्ग ने कहा, “ईरान पर हमला केवल एक देश के खिलाफ युद्ध नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। अमेरिका और इज़राइल की इस आक्रामक कार्रवाई का विश्वभर में विरोध होना चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड रिजवान ने कहा, “इराक, लीबिया, वेनेजुएला और अब ईरान – साम्राज्यवादी शक्तियों की नीति स्पष्ट है। वे सैन्य ताकत के जरिए दुनिया के देशों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती हैं। दुनिया के लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।” ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता उदय नाथ सिंह ने कहा, “वामपंथी दल हमेशा से साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ खड़े रहे हैं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करे और विश्व शांति के पक्ष में मजबूत भूमिका निभाए।” विरोध मार्च में बड़ी संख्या में वामपंथी दलों के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए और साम्राज्यवाद विरोधी तथा शांति के समर्थन में नारे लगाए।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Lko Big Breaking मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग हुए शामिल!! पुराने लखनऊ के कई इलाकों से होता हुआ गुजरा जुलूस!! हजरत अली की याद में जुलूस निकला!! सुरक्षा के तहत CCTV और ड्रोन से निगरानी हुई!! RRF,पुलिस बल,सिविल डिफेंस और समाजसेवी संगठन रहे मौजूद!! जुलूस में महिलाएं पुरुष बच्चे हुए शामिल!!1