Shuru
Apke Nagar Ki App…
चाय की थड़ी बना रिश्वत का काउंटर! 40 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, 10 हजार लेते एएसआई ट्रैप। नागौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का एक्शन, पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार।
Sunil kumar
चाय की थड़ी बना रिश्वत का काउंटर! 40 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, 10 हजार लेते एएसआई ट्रैप। नागौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का एक्शन, पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चाय की थड़ी बना रिश्वत का काउंटर! 40 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, 10 हजार लेते एएसआई ट्रैप। नागौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का एक्शन, पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार।1
- खोडिया बालाजी मित्र मण्डल एवं स्व. श्री मती कमला जी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार रात्रि को एक शाम श्री गजानंद जी महाराज के नाम विशाल भजन आयोजित की गई श्री खोडिया बालाजी मित्र मण्डल एवं स्व. श्री मती कमला जी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार रात्रि को एक शाम श्री गजानंद जी महाराज के नाम विशाल भजन आयोजित की गई।रेखा सोलंकी ने बताया कि इस भजन संध्या के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर प्रतिनिधि विकास बुबकिया, पुर्व सभापति महेन्द्र बोहरा थे।इस भजन संध्या में मगाराम प्रजापत, देवेन्द्र प्रजापत खोड, मोहित राठोड़, पियुष कुमावत, राकेश बुसी, प्रियंका चौधरी, ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर पंडाल में बैठे श्रोता झूम उठे।इस दौरान महापौर प्रतिनिधि विकास बुबकिया ने खोडिया बालाजी क्षेत्र की सड़कों व मन्दिर रोड पुलिया की दुर्दशा को देखकर शीघ्र ही विकास एवं सुधार की घोषणा की गई।इस कार्यक्रम में मनोज सोलंकी, भेरुसिह राजपुरोहित, मुकेश पटेल, राकेश, प्रमोद, नरेंद्र, जगदीश पटेल, वोराराम पटेल, राहुल,जगदीश राजपुरोहित, वेलाराम, कानाराम पटेल, मनसा राम सोलंकी, राकेश सोलंकी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। रेखा सोलंकी।4
- पाली में क्षत्रिय सीरवी समाज ने धूमधाम से मनाई श्री आईमाता जी मंदिर की 51वीं वर्षगांठ पाली | सूरजपोल स्थित श्री आईमाता जी मंदिर (बडेर) की 51वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल-पाली द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार, 24 सितंबर को आयोजित इस पावन उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर व बडेर को विशेष रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्पमालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान मां आईमाता जी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल (पाली) की ओर से मंदिर की 51वीं वर्षगांठ पर समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।2
- 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित* पाली,| 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को कार्यालय उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली द्वारा न्यू हाउसिंग बोर्ड, पाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम **“Ayurveda for a Healthier Tomorrow” (आयुर्वेद—एक स्वस्थ कल के लिए)** निर्धारित की थी कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आयुर्वेद चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या तथा निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक जीवन पद्धति को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। **उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली डॉ. कल्याण प्रसाद मीणा** ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर *स्वस्थ व्यक्ति–स्वस्थ परिवार–स्वस्थ समाज’** के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तेजसिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह भाटी, स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी, महामंडलेश्वर जाडन आश्रम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से राजवीर सिंह मीणा, महाप्रबंधक उपदेशक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. रविन्द्र सहारिया सहित आमजन एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न’* *गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की निकाली जाएगी लॉटरी* पाली।पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला परिषद सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण तथा पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया। मारवाड़ जंक्शन में 27, रोहट में 19, सोजत में 15, पाली में 17, सुमेरपुर में 21, बगड़ी नगर में 15, बाली में 31, देसूरी में 17 तथा रानी में 17 जिला परिषद वार्ड हैं। लॉटरी के माध्यम से मारवाड़ जंक्शन में 5 ओबीसी, 6 एससी एवं 1 एसटी, रोहट में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी, सोजत में 3 ओबीसी एवं 4 एससी, पाली में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा सुमेरपुर में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 3 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। इसी प्रकार बगड़ी नगर में 3 ओबीसी एवं 3 एससी, बाली में 1 ओबीसी, 5 एससी एवं 9 एसटी, देसूरी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा रानी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। *जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण जारी* जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के लिए श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार जारी किया गया है। जिला परिषद पाली के कुल 33 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 05, 28, 31 एवं 33, अनुसूचित जाति महिला के लिए 25, 26 एवं 32, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 12 एवं 13, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 08 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 09, 22 एवं 27 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 एवं 11 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अनारक्षित वार्डों में 01, 03, 04, 07, 15, 17, 23 एवं 29 तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए 02, 06, 16, 18, 19, 20, 21, 24 एवं 30 वार्ड शामिल हैं। प्रधान पंचायत समिति के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के लिए रानी, अनुसूचित जाति महिला वार्ड के लिए पाली, अनुसूचित जनजाति सामान्य वार्ड के लिए सुमेरपुर, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य वार्ड के लिए रोहट, सामान्य वर्ग के अनारक्षित पद के लिए बाली एवं देसूरी तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी एवं सोजत पंचायत समितियां निर्धारित हैं। पंचायत समिति पाली के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 02 एवं 13, अनुसूचित जाति महिला के लिए 08 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 06, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 14, सामान्य अनारक्षित के लिए 04, 07, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 10, 11, 15 एवं 17 वार्ड हैं। पंचायत समिति रोहट के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 13 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 14 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 08 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 02, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 07, 09, 10 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 01, 05, 06, 12, 17 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सुमेरपुर के कुल 21 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 11 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 13 एवं 19, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04 एवं 05, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 09, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 17, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07, सामान्य अनारक्षित के लिए 08, 12, 16 एवं 20 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 03, 06, 10, 14 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बाली के कुल 31 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02, 21 एवं 29, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 24, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 09, 13, 14, 15 एवं 16, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 12, 17, 18 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 08, 11, 22, 28 एवं 30 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 07, 10, 20, 23, 25, 26, 27 एवं 31 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति देसूरी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02 एवं 04, अनुसूचित जाति महिला के लिए 11 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 08, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 17, सामान्य अनारक्षित के लिए 06, 07, 10 एवं 14 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 09, 12, 13 एवं 15 वार्ड शामिल हैं। पंचायत समिति रानी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 10 एवं 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए 07 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 01, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 08, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 06, 11, 13 एवं 15 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के कुल 27 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 01, 03 एवं 26, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04, 11 एवं 23, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 20, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02, 12 एवं 24, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07 एवं 13, सामान्य अनारक्षित के लिए 05, 09, 10, 14, 16, 18 एवं 21 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 08, 15, 17, 19, 22, 25 एवं 27 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सोजत के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 06 एवं 09, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 10 एवं 15, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 08, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 05 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 07, 12 एवं 13 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बगड़ी के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 01 एवं 14, अनुसूचित जाति महिला के लिए 15, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02 एवं 11, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 09, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 05, 12 एवं 13 तथा सामान्य महिला के लिए 04, 06, 07, 08 एवं 10 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए निर्धारित आरक्षण आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में लागू होगा। गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, आईएनसी के रफीक चौहान, आप के जेठाराम देवासी, बीएसपी के रमेश परमार समेत जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र राणावत सहित जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं चुनाव शाखा के संदीप दवे मौजूद रहे।1
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव जी के दर्शन किए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेवरा के हेलीपोर्ट से उतरकर पैदल चलकर दर्शन कीए सुरक्षा के बहुत सुरक्षाकर्मी लगाए गए भारी पुलिस बल तैनात था1
- मुख्यमंत्री पहुंचे बाबा रामदेव जी की शरण में, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना मुख्यमंत्री पहुंचे बाबा रामदेव जी की शरण में, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना1