logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ 100 साल पुराने मकान के गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,1का उपचार अस्पताल में चल रहा हैं दर्दनाक हादसा... प्रतापगढ़ में 100 साल पुराने मकान के AC रूम में 7 सदस्यों का परिवार सो रहा था। अचानक मकान जमींदोज हो गया। AC ROOM परिवार के लिए कब्रगाह बन गया। मकान के मलबे में 7 लोग दबे, 6 ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में माता, पिता, बहू बेटा, दो मासूम शामिल हैं। नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले में हुआ हादसा,

11 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

प्रतापगढ़ 100 साल पुराने मकान के गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,1का उपचार अस्पताल में चल रहा हैं दर्दनाक हादसा... प्रतापगढ़ में 100 साल पुराने मकान के AC रूम में 7 सदस्यों का परिवार सो रहा था। अचानक मकान जमींदोज हो गया। AC ROOM परिवार के लिए कब्रगाह बन गया। मकान के मलबे में 7 लोग दबे, 6 ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में माता, पिता, बहू बेटा, दो मासूम शामिल हैं। नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले में हुआ हादसा,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *एडीजीपी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* उत्तर प्रदेश की एडीजीपी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को इटावा पुलिस की समीक्षा बैठक से पूर्व शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी भगवान शिव का पूजन किया। पूजा-अर्चना के उपरांत एडीजीपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर समिति को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीढ़ियों पर मजबूत रेलिंग की व्यवस्था कराई जाए, जिससे सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एडीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सीओ सिटी अवनीश कुमार, शहर कोतवाल यशवंत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मंदिर परिसर में मौजूद रहा। रजत यादव पत्रकार Janniti24 मो.7417197064
    4
    *एडीजीपी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
उत्तर प्रदेश की एडीजीपी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को इटावा पुलिस की समीक्षा बैठक से पूर्व शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी भगवान शिव का पूजन किया।
पूजा-अर्चना के उपरांत एडीजीपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर समिति को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीढ़ियों पर मजबूत रेलिंग की व्यवस्था कराई जाए, जिससे सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
एडीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सीओ सिटी अवनीश कुमार, शहर कोतवाल यशवंत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मंदिर परिसर में मौजूद रहा।
रजत यादव पत्रकार 
Janniti24 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार को थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण होकर पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    1
    निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार को थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण होकर पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तहसील कार्यालय में पटवारियों का धरना लोग काम करवाने के लिए भटकते रहे भिंड। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है यह धरना नई तहसील कार्यालय परिसर पर दिया गया। पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष विनायक सिंह तोमर नें बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देना, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित करना, पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में शामिल करना, विभिन्न योजनाओं के वर्षों से लंबित मानदेय का भुगतान करना तथा पटवारी संघ के पदाधिकारियों के कथित नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त करना शामिल है।पटवारी संघ ने चेतावनी दी है अगर हमरी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेशभर के पटवारी सांकेतिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।वहीं हड़ताल के दौरान कई लोगों के काम भी पेंडिंग पड़े रहे लोगों के फाइलों में पटवारियों के दसख्त नहीं हो पाए लोगों इधर से उधर भटकते नजर आए।
    1
    तहसील कार्यालय में पटवारियों का धरना लोग काम करवाने के लिए भटकते रहे 
भिंड। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है यह धरना नई तहसील कार्यालय परिसर पर दिया गया। पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष विनायक सिंह तोमर नें बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देना, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित करना, पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में शामिल करना, विभिन्न योजनाओं के वर्षों से लंबित मानदेय का भुगतान करना तथा पटवारी संघ के पदाधिकारियों के कथित नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त करना शामिल है।पटवारी संघ ने चेतावनी दी है अगर हमरी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेशभर के पटवारी सांकेतिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी
शासन-प्रशासन की होगी।वहीं हड़ताल के दौरान कई लोगों के काम भी पेंडिंग पड़े रहे लोगों के फाइलों में पटवारियों के दसख्त नहीं हो पाए लोगों इधर से उधर भटकते नजर आए।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जसवंतनगर जल टंकी पर करंट का खतरा: रिसाव से स्टार्टर के पास पानी, कर्मचारी जान जोखिम में जसवंतनगर जल टंकी पर करंट का खतरा: रिसाव से स्टार्टर के पास पानी, कर्मचारी जान जोखिम में जसवंतनगर में पेयजल आपूर्ति करने वाली लुधपुरा जल टंकी पर करंट लगने का खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान टंकी पर लगे समर (पंप) के ऑन-ऑफ स्टार्टर के पास पानी का लगातार रिसाव हो रहा है, जिससे वहां सीलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे बिजली आपूर्ति होने पर करंट फैलने की आशंका है। यह टंकी रेल मंडी, रुद्रपुर और मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों को पानी देती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्टार्टर के आसपास पानी जमा हो जाता है और ऊपर से लगातार पानी टपकता रहता है। इससे टंकी पर तैनात कर्मचारियों को पंप चालू और बंद करने में डर लगता है। उन्हें हर समय करंट लगने का खतरा महसूस होता है। मौके पर बनाए गए वीडियो में भी बिजली के तारों और स्टार्टर के पास पानी भरा हुआ स्पष्ट दिख रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जल टंकी के रिसाव को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने स्टार्टर के आसपास सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपाय भी किए जाने चाहिए। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने जानकारी दी है कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का अति शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।
    1
    जसवंतनगर जल टंकी पर करंट का खतरा: रिसाव से स्टार्टर के पास पानी, कर्मचारी जान जोखिम में
जसवंतनगर जल टंकी पर करंट का खतरा: रिसाव से स्टार्टर के पास पानी, कर्मचारी जान जोखिम में
जसवंतनगर में पेयजल आपूर्ति करने वाली लुधपुरा जल टंकी पर करंट लगने का खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान टंकी पर लगे समर (पंप) के ऑन-ऑफ स्टार्टर के पास पानी का लगातार रिसाव हो रहा है, जिससे वहां सीलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे बिजली आपूर्ति होने पर करंट फैलने की आशंका है। यह टंकी रेल मंडी, रुद्रपुर और मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों को पानी देती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्टार्टर के आसपास पानी जमा हो जाता है और ऊपर से लगातार पानी टपकता रहता है। इससे टंकी पर तैनात कर्मचारियों को पंप चालू और बंद करने में डर लगता है। उन्हें हर समय करंट लगने का खतरा महसूस होता है। मौके पर बनाए गए वीडियो में भी बिजली के तारों और स्टार्टर के पास पानी भरा हुआ स्पष्ट दिख रहा है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जल टंकी के रिसाव को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने स्टार्टर के आसपास सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपाय भी किए जाने चाहिए।
इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने जानकारी दी है कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का अति शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना देहात भिण्ड पुलिस को मिली सफलता, शातिर आदतन चोर गिरफ्तार, 6 लाख रुपये कीमती आभूषण बरामद। थाना देहात भिण्ड पुलिस को मिली सफलता, शातिर आदतन चोर गिरफ्तार, 6 लाख रुपये कीमती आभूषण बरामद। दिनांक 27.01.26 को फरियादी गोपाल शर्मा नि0 बस स्टैण्ड भिण्ड ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.01.26 की रात्रि में उसके मकान से अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोडकर करीब 6 लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना देहात भिण्ड पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की धरपकड एवं चोरी गया माल बरामद करने हेतु टीम गठित की गयी।गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 05 अगस्त 2026 को सौगात गार्डन के पास, भिण्ड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही एवं कब्जे से चोरी गए लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जिला भिण्ड, मुरैना एवं जालौन (उ.प्र.) में चोरी के लगभग डेढ़ दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं एवं उसके संभावित साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। बरामद मसरूका- 1.तीन अंगूठी 2.एक हार 3.एक मंगलसूत्र 4.एक जोडी कान के झाले 5.लटकन वाली बालियां 6.एक नाक का फूल 7.दो नाक की बाली , कुल मसरूका कीमती 06 लाख रूपये सराहनीय भूमिका-निरी शिवप्रताप राजावत थाना प्रभारी देहात, उनि विजय शिवहरे, प्रआर ताराचन्द्र, गुरूदास सोही, जयवीर सिंह, संजय दिनकर, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजय उपाध्याय, रामकुमार जाट, दिलीप शाक्य, अमानत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मीडिया सेल भिण्ड 05.08.26
    1
    थाना देहात भिण्ड पुलिस को मिली सफलता, शातिर आदतन चोर गिरफ्तार, 6 लाख रुपये कीमती  आभूषण बरामद।
थाना देहात भिण्ड पुलिस को मिली सफलता, शातिर आदतन चोर गिरफ्तार, 6 लाख रुपये कीमती  आभूषण बरामद।
दिनांक 27.01.26 को फरियादी गोपाल शर्मा नि0 बस स्टैण्ड भिण्ड ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.01.26 की रात्रि में उसके मकान से अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोडकर करीब 6 लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना देहात भिण्ड पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की धरपकड एवं चोरी गया माल बरामद करने हेतु टीम गठित की गयी।गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 05 अगस्त 2026 को सौगात गार्डन के पास, भिण्ड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही एवं कब्जे से चोरी गए लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जिला भिण्ड, मुरैना एवं जालौन (उ.प्र.) में चोरी के लगभग डेढ़ दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं एवं उसके संभावित साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। 
बरामद मसरूका-
1.तीन अंगूठी
2.एक हार
3.एक मंगलसूत्र
4.एक जोडी कान के झाले
5.लटकन वाली बालियां
6.एक नाक का फूल
7.दो नाक की बाली , कुल मसरूका कीमती 06 लाख रूपये
सराहनीय भूमिका-निरी शिवप्रताप राजावत थाना प्रभारी देहात, उनि विजय शिवहरे, प्रआर ताराचन्द्र, गुरूदास सोही, जयवीर सिंह, संजय दिनकर, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजय उपाध्याय, रामकुमार जाट, दिलीप शाक्य, अमानत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
पुलिस मीडिया सेल भिण्ड 
05.08.26
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *अमेरिका से पढ़े शिक्षा मंत्री इकाई-दहाई में फंसे:* लेडीज विधायकों की हंसी-ठिठोली, DM ने छुए BJP कार्यकर्ता के पैर
    1
    *अमेरिका से पढ़े शिक्षा मंत्री इकाई-दहाई में फंसे:* लेडीज विधायकों की हंसी-ठिठोली, DM ने छुए BJP कार्यकर्ता के पैर
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़ 100 साल पुराने मकान के गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,1का उपचार अस्पताल में चल रहा हैं दर्दनाक हादसा... प्रतापगढ़ में 100 साल पुराने मकान के AC रूम में 7 सदस्यों का परिवार सो रहा था। अचानक मकान जमींदोज हो गया। AC ROOM परिवार के लिए कब्रगाह बन गया। मकान के मलबे में 7 लोग दबे, 6 ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में माता, पिता, बहू बेटा, दो मासूम शामिल हैं। नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले में हुआ हादसा,
    1
    प्रतापगढ़ 100 साल पुराने मकान के गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,1का उपचार अस्पताल में चल रहा हैं 
दर्दनाक हादसा...
प्रतापगढ़ में 100 साल पुराने मकान के AC रूम में 7 सदस्यों का परिवार सो रहा था। अचानक मकान जमींदोज हो गया। AC ROOM परिवार के लिए कब्रगाह बन गया। मकान के मलबे में 7 लोग दबे, 6 ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में माता, पिता, बहू बेटा, दो मासूम शामिल हैं।
नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले में हुआ हादसा,
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.