जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम संगसियापुर अकबरपुर कानपुर देहात में एक उच्च स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा विधिक प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से ग्राम संगसियापुर अकबरपुर कानपुर देहात में गाँव के सभी पक्षों, प्रमुख नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक उच्च स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में दिनांक 25.03.2026 को आयोजित बौद्ध कथा कार्यक्रम के समापन के उपरान्त मारपीट की घटना तथा अम्बेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना हुई थी। इस घटना के सम्बन्ध में दोनों पक्षों द्वारा थाना अकबरपुर में अलग-अलग तहरीरें दी गई थीं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है तथा विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना के परिप्रेक्ष्य में क्षेत्र में दोनों पक्षों के मध्य कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *शांति व्यवस्था बनाए रखना-* किसी भी दशा में कानून व्यवस्था को हाथ में न लेते हुए, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति सामूहिक रूप से रोकी जाए। *आपसी सहयोग एवं सौहार्द-* दोनों पक्षों द्वारा आपसी तनाव को समाप्त करते हुए सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की उत्तेजनापूर्ण गतिविधि या वाक्य से बचा जाए। *विधिक प्रक्रिया में सहयोग-* पंजीकृत दोनों मुकदमों की विवेचना में विधिक प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। कोई भी पक्ष विधि के समक्ष अवमानना या बाधा उत्पन्न न करे। *सुरक्षा व्यवस्था-* प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु स्थानीय पुलिस को सतत अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। *कानून का हाथ में न लेना-* किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति या समूह कानून अपने हाथ में न ले। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई इस बैठक से क्षेत्र में विश्वास बहाली हुई है। फिलहाल ग्राम संगसियापुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सामान्य है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के अपर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी श्री संजय सिंह, उपजिलाधिकारी नीलमा यादव, तहसीलदार अकबरपुर श्री पवन कुमार व प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्री हरमीत सिंह सहित ग्राम संगसियापुर व आस-पास के अन्य लोग उपस्थित रहे ।

- रुरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिठमरा में शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली।जिसमें चौकी प्रभारी सिठमरा अनूप पांडेय शामिल हुए और बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और उत्साहित किया।इस दौरान उन्होंने बच्चों को डॉयल 112 व 1090 तथा साईबर अपराध के संबंध में टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी।1
- Post by Pt Raj Shukla1
- *जालौन जिले में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी* *⏩ उपभोक्ताओं को अब रियल टाइम बिजली खपत की मिलेगी जानकारी* *⏩ स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपने उपयोग पर रख सकेंगे नियंत्रण* *⏩ UPI, Paytm और GPay से रिचार्ज की सुविधा आसान* *⏩ कम बैलेंस होने पर पहले से मिलेगा अलर्ट* *⏩ नई व्यवस्था में 2% तक की छूट का प्रावधान* *⏩ नए कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर अनिवार्य, पुराने मीटर चरणबद्ध तरीके से बदले जाएंगे* *⏩ बिलिंग सिस्टम होगा पारदर्शी, UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने की अपील* *⏩ उरई के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडे ने दी जानकारी*1
- जालौन में यमुना पुल पर चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप, आग लगने से बाइक सवार हुआ घायल, बाइक फिसलने और शताब्दी बस से टक्कर मारने को लेकर आग की जताई जा रही आशंका, यमुना पुल पर तेज रफ्तार बाइक घसीटने से बाइक में भड़की आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सिलेंडर से आग पर पाया काबू, बाइक में आग लगने से यमुना पुल पर बाधित हुआ यातायात पुलिस ने कराया सुचारू, जालौन के कुंठौंद थाना क्षेत्र के शेरगढ़ यमुना पुल का मामला।1
- उरई (जालौन)। ग्राम गढ़र स्थित सामाजिक चेतना स्थल पर मंगलवार को भावुक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। टीम बदलाव परिवार के सदस्यों ने स्मृतिशेष सरला निरंजन के तृतीय स्मृति दिवस पर पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद शिक्षा और संस्कार का संदेश देते हुए बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखों में संवेदना और चेहरों पर संतोष की झलक साफ दिखाई दे रही थी। टीम बदलाव के सहयोग से नेशनल जनमत के संपादक नीरज भाई पटेल ने इस अवसर पर करीब 100 बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, रजिस्टर और किताबें वितरित कीं। जैसे ही बच्चों के हाथों में पढ़ाई का सामान पहुंचा, उनके चेहरों पर खुशी खिल उठी, जो उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला दृश्य था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कविताएं सुनाईं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया। मासूम आवाजों में प्रस्तुत कविताओं ने न केवल माहौल को जीवंत बनाया, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इसके बाद बच्चों को फल वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव और आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा। अंत में टीम बदलाव ने यह संदेश दिया कि स्मृतियां तभी सार्थक होती हैं, जब वे समाज को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य का माध्यम बनें। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर अतुल अहिरवार, प्रवेश निरंजन, श्रवण निरंजन, प्रताप यादव, महेंद्र भाटिया, अजय श्रीवास, रविंद्र गौतम,संतोष राजपूत,पंकज पटेल, रविंद्र चौधरी, राहुल गौतम और प्रदीप महतवानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- जालौन में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम कुसमरा में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके अधिकारों तथा सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें। टीम द्वारा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं अन्य महिला अपराधों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि कानून उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ वे बिना डर के अपनी आवाज उठा सकती हैं। साथ ही संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की जानकारी भी सरल भाषा में दी गई। एंटी रोमियो टीम ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए गए। इस जागरूकता अभियान के दौरान उप निरीक्षक मधु सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सरिता एवं कांस्टेबल सत्येंद्र की सक्रिय भूमिका रही। टीम के प्रयासों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई और महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की मांग की।1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन की ओर बढ़ता जनपद - स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और सशक्त नियंत्रण - रीयल-टाइम खपत, आसान रिचार्ज और 2% छूट के साथ नई व्यवस्था लागू - घर बैठे रिचार्ज की सुविधा, बीसी सखी व विभाग में विशेष काउंटरों से भी आसान भुगतान व्यवस्था उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर प्रणाली की विशेषताओं, लाभों एवं उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक जानकारियों को विस्तार से साझा किया गया। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक आधुनिक तकनीक आधारित प्रणाली है, जो उपभोक्ताओं को रीयल-टाइम में बिजली खपत एवं भुगतान की जानकारी उपलब्ध कराती है। यह मीटर प्रीपेड मोड पर कार्य करता है, जिसमें मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज कर बिजली का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, यह मीटर सटीकता, डेटा सुरक्षा एवं सौर ऊर्जा (सोलर) के लिए भी पूर्णतः तैयार है।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी नए कनेक्शनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए जा रहे हैं तथा पुराने मीटरों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रतिस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अनेक लाभ प्राप्त होंगे, जिनमें बिजली खपत की दैनिक एवं प्रति घंटे निगरानी, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग, कम बैलेंस की पूर्व सूचना, ऑटोमैटिक रीकनेक्शन तथा प्रीपेड पर 2 प्रतिशत की छूट शामिल है। साथ ही, पहले जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित अथवा क्रेडिट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट ऐप के माध्यम से घर बैठे बिजली उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा UPI, Paytm, GPay आदि माध्यमों से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, रिचार्ज इतिहास देखने एवं मासिक विवरण प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन के लक्ष्य के तहत उपभोक्ताओं को अधिकतम सुविधा प्रदान की जा रही है। अब उपभोक्ता स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीसी सखी के माध्यम से भी रिचार्ज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां उपभोक्ता जाकर आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की स्थापना आरडीएसएस योजना के अंतर्गत निःशुल्क की जा रही है। मीटर स्थापना के समय उपभोक्ताओं को इंस्टॉलर की पहचान सुनिश्चित करने, सही मोबाइल नंबर पंजीकरण एवं सीलिंग प्रमाण पत्र की जांच करने की सलाह दी गई।उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में रिचार्ज के बाद सामान्यतः 2 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल हो जाती है। इसके अतिरिक्त ग्रेस पीरियड, इमरजेंसी क्रेडिट तथा नो-डिस्कनेक्ट जोन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाया जा सके।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को अपनाकर पारदर्शी, आधुनिक एवं उपभोक्ता-अनुकूल विद्युत प्रणाली के निर्माण में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोग UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आपकी बिजली, आपका नियंत्रण की भावना के साथ यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को सशक्त बनाते हुए विद्युत सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता प्रथम जितेंद्र नाथ अधिशासी अभियंत महेंद्र भारती आदि मौजूद रहे। फोटो1
- कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1