कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
- सेंगुर नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में1
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।1
- शहीद डा.महेश सिंह चौहान जी के 79 वाँ बलिदान दिवस, पर डा. महेश सिंह स्मारक समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ चौहान को शपथ दिलाई औरैया मुरादगंज कस्बा क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में 79 वाँ बलिदान दिवस मनाया गया, यह बलिदान दिवस स्व.श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को यादगार बनाये रखने के नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र के लोगों को उनके त्याग, बलिदान के प्रति जनजागरूकता एवं उनसे प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते हुये समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, कार्यक्रम आयोजक देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हमारे भाई स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की स्मारक स्थलों पर दबँगो का अतिक्रमण रहा है जिससे, डा. महेश सिंह की स्टेचू को छति होनें संभावना है, वहीं दूसरी ओर देवेन्द्र सिंह चौहान नें डा. महेश सिंह स्मारक समिति का गठन करते अपने नाती ऋषभ चौहान को समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जिसकी संस्तुति समिति के अशोक कुमार, मान सिंह सहित अन्य कई नें समर्थन किया, ऋषभ चौहान नें कहा कि डा. महेश सिंह चौहान की स्मारक स्थल को जल्द ही सुरक्षित कर, डा. महेश सिंह चौहान बलिदान हमारे परिवार के लिये ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। डा. महेश सिंह चौहान की प्रतिमा पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग नें पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह, दशरथ सालइया, बाबू लाल, संजीव सिंह चौहान, सूरज रेखा त्रिपाठी, अशोक अशर्फल, शिवम प्रजापति, नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रभु दयाल जी, अभिषेक सिंह, मोहित सिंह, आलोक सिंह सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों नें भाग लिया2
- औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।1
- इटावा : बेकाबू कार ने दिखाई टोल प्लाजा पर दबंगई,बरेली हाईवे टोल पर आधा दर्जन से अधिक वैरियर कार दौड़ा दौड़ा कर तोड़े,इटावा जिले के चौबिया इलाके में बरेली हाईवे पर बख्तियारपुर टोल का मामला1
- आपको बताते चले जनपद औरैया मे शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शासन की योजना है जिसमे ग्रामीण शहरी क्षेत्र मे यह अभियान आस पास नगर मे चलाया जा रहा है जिसकी जानकरी बिभाग के अधिकारी द्वारा दी गई3
- मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।2
- इटावा : हाई टेंशन बिजली तार से लगे करंट से हुई किसान के बेटे की मौत,इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके के असवा गांव की घटना1