logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरीदपुर निटर्रा के मल्हानपुरवा में सेंगुर नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।

3 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

फरीदपुर निटर्रा के मल्हानपुरवा में सेंगुर नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    1
    संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • इटावा : हाई टेंशन बिजली तार से लगे करंट से हुई किसान के बेटे की मौत,इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके के असवा गांव की घटना
    1
    इटावा :  हाई टेंशन बिजली तार से लगे करंट से हुई किसान के बेटे की मौत,इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके के असवा गांव की घटना
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिलेंडर वितरण नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को अचानक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तक धक्का-मुक्की भी हुई, हालांकि बाद में हालात नियंत्रित कर लिए गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक आपूर्ति आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे यह स्थिति बनी। वहीं एजेंसी कर्मियों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और वितरण सुचारू रूप से जारी है।
    1
    इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिलेंडर वितरण
नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को अचानक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तक धक्का-मुक्की भी हुई, हालांकि बाद में हालात नियंत्रित कर लिए गए।
उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक आपूर्ति आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे यह स्थिति बनी। वहीं एजेंसी कर्मियों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और वितरण सुचारू रूप से जारी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया जालौन यमुना नदी पुल पर बाइक में लगी आग, सूचना पर पहुंची जालौन पुलिस, बाइक चालक को पुलिस ने कराया भर्ती,
    1
    औरैया जालौन यमुना नदी पुल पर बाइक में लगी आग, सूचना पर पहुंची जालौन पुलिस, बाइक चालक को पुलिस ने कराया भर्ती,
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    1
    भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले।
पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा : बरेली हाईवे टोल पर अब नगद भुगतान पर नहीं होगी गाड़ियां पास,एनएचएआई की नई व्यवस्था करनी होगी हर किसी को लागू
    1
    इटावा :  बरेली हाईवे टोल पर अब नगद भुगतान पर नहीं होगी गाड़ियां पास,एनएचएआई की नई व्यवस्था करनी होगी हर किसी को लागू
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झींझक में रक्तदान शिविर आयोजित, 75 लोगों ने किया रक्तदान झींझक स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। यह शिविर जय माँ वैष्णो सेवा समिति, पावन गंगा सेवा समिति व श्याम मित्र मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
    2
    झींझक में रक्तदान शिविर आयोजित, 75 लोगों ने किया रक्तदान
झींझक स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। यह शिविर जय माँ वैष्णो सेवा समिति, पावन गंगा सेवा समिति व श्याम मित्र मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.