logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिलेंडर वितरण नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को अचानक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तक धक्का-मुक्की भी हुई, हालांकि बाद में हालात नियंत्रित कर लिए गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक आपूर्ति आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे यह स्थिति बनी। वहीं एजेंसी कर्मियों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और वितरण सुचारू रूप से जारी है।

5 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिलेंडर वितरण नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को अचानक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तक धक्का-मुक्की भी हुई, हालांकि बाद में हालात नियंत्रित कर लिए गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक आपूर्ति आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे यह स्थिति बनी। वहीं एजेंसी कर्मियों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और वितरण सुचारू रूप से जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुरदेहात,डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    कानपुरदेहात,डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले।
पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेंगुर नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में
    1
    सेंगुर नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    1
    संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शहीद डा.महेश सिंह चौहान जी के 79 वाँ बलिदान दिवस, पर डा. महेश सिंह स्मारक समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ चौहान को शपथ दिलाई औरैया मुरादगंज कस्बा क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में 79 वाँ बलिदान दिवस मनाया गया, यह बलिदान दिवस स्व.श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को यादगार बनाये रखने के नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र के लोगों को उनके त्याग, बलिदान के प्रति जनजागरूकता एवं उनसे प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते हुये समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, कार्यक्रम आयोजक देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हमारे भाई स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की स्मारक स्थलों पर दबँगो का अतिक्रमण रहा है जिससे, डा. महेश सिंह की स्टेचू को छति होनें संभावना है, वहीं दूसरी ओर देवेन्द्र सिंह चौहान नें डा. महेश सिंह स्मारक समिति का गठन करते अपने नाती ऋषभ चौहान को समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जिसकी संस्तुति समिति के अशोक कुमार, मान सिंह सहित अन्य कई नें समर्थन किया, ऋषभ चौहान नें कहा कि डा. महेश सिंह चौहान की स्मारक स्थल को जल्द ही सुरक्षित कर, डा. महेश सिंह चौहान बलिदान हमारे परिवार के लिये ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। डा. महेश सिंह चौहान की प्रतिमा पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग नें पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह, दशरथ सालइया, बाबू लाल, संजीव सिंह चौहान, सूरज रेखा त्रिपाठी, अशोक अशर्फल, शिवम प्रजापति, नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रभु दयाल जी, अभिषेक सिंह, मोहित सिंह, आलोक सिंह सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों नें भाग लिया
    2
    शहीद डा.महेश सिंह चौहान जी के 79 वाँ बलिदान दिवस, पर डा. महेश सिंह स्मारक समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ चौहान को शपथ दिलाई
औरैया मुरादगंज कस्बा क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में 79 वाँ बलिदान दिवस मनाया गया, यह बलिदान दिवस स्व.श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके  बलिदान को यादगार बनाये रखने के नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र के लोगों को उनके त्याग, बलिदान के प्रति जनजागरूकता एवं उनसे प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते हुये  समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, कार्यक्रम आयोजक देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हमारे भाई स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की स्मारक स्थलों पर दबँगो का अतिक्रमण रहा है जिससे, डा. महेश सिंह की स्टेचू को छति होनें संभावना है, वहीं दूसरी ओर देवेन्द्र सिंह चौहान नें डा. महेश सिंह स्मारक समिति का गठन करते अपने नाती ऋषभ चौहान को समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जिसकी संस्तुति समिति के अशोक कुमार, मान सिंह सहित अन्य कई नें समर्थन किया, ऋषभ चौहान नें कहा कि डा. महेश सिंह चौहान की स्मारक स्थल को जल्द ही सुरक्षित कर, डा. महेश सिंह चौहान बलिदान हमारे परिवार के लिये ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। डा. महेश सिंह चौहान की प्रतिमा पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग नें पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह, दशरथ सालइया, बाबू लाल, संजीव सिंह चौहान, सूरज रेखा त्रिपाठी, अशोक अशर्फल, शिवम प्रजापति, नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रभु दयाल जी, अभिषेक सिंह, मोहित सिंह, आलोक सिंह सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों नें भाग लिया
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा : बेकाबू कार ने दिखाई टोल प्लाजा पर दबंगई,बरेली हाईवे टोल पर आधा दर्जन से अधिक वैरियर कार दौड़ा दौड़ा कर तोड़े,इटावा जिले के चौबिया इलाके में बरेली हाईवे पर बख्तियारपुर टोल का मामला
    1
    इटावा :  बेकाबू कार ने दिखाई टोल प्लाजा पर दबंगई,बरेली हाईवे टोल पर आधा दर्जन से अधिक वैरियर कार दौड़ा दौड़ा कर तोड़े,इटावा जिले के चौबिया इलाके में बरेली हाईवे पर बख्तियारपुर टोल का मामला
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झींझक में रक्तदान शिविर आयोजित, 75 लोगों ने किया रक्तदान झींझक स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। यह शिविर जय माँ वैष्णो सेवा समिति, पावन गंगा सेवा समिति व श्याम मित्र मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
    2
    झींझक में रक्तदान शिविर आयोजित, 75 लोगों ने किया रक्तदान
झींझक स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। यह शिविर जय माँ वैष्णो सेवा समिति, पावन गंगा सेवा समिति व श्याम मित्र मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले।
पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.