Shuru
Apke Nagar Ki App…
झींझक में रक्तदान शिविर आयोजित, 75 लोगों ने किया रक्तदान झींझक स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। यह शिविर जय माँ वैष्णो सेवा समिति, पावन गंगा सेवा समिति व श्याम मित्र मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कुमार पंकज
झींझक में रक्तदान शिविर आयोजित, 75 लोगों ने किया रक्तदान झींझक स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। यह शिविर जय माँ वैष्णो सेवा समिति, पावन गंगा सेवा समिति व श्याम मित्र मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हवन, पूजन के साथ मां सीता को मंगलसूत्र समर्पित* अयोध्या,1अप्रैल। आंध्रप्रदेश से आए 77 लोगों के दल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हवन पूजन किया तथा माता सीता को मंगलसूत्र समर्पित किया। ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार डॉ एम. आर. जी.नायडू के नेतृत्व में आए इस दल ने आज प्रातः हवन पूजन के बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन किया और मां सीता को स्वर्ण निर्मित मंगलसूत्र भी समर्पित किया। जारी कर्ता --- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या2
- कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- #kanpurdehat_big_breaking =प्राप्त जानकारी के अनुसार #मंगलपुर_थाना_क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह खेत पर अपनी नाबालिक बेटी के साथ गेहूं काटने जा रही थी। =आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए गंभीर धमकियां दीं। =पीड़िता का आरोप है कि उसने जब शोर मचाया तो आवाज सुनकर मेरे पति पर पहुंचे तो सभी लोग ने उस पर हमला कर दिया जिससे मेरे पति को गंभीर चोटें आई। =घटना के बाद आरोपी जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी देते हुए फरार हो गए। =मामले को 24 घंटे बीत गए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है,जिस कारण @MISSIONSHAKTI5 शक्ति की धज्जियां उड़ाई जा रही है। =पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है,पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- शोक समाचार-: एक माह से जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहे पंकज सिंह का हुआ निधन औरैया अजीतमल क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर कला निवासी पंकज सिंह उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र स्व. देव सिंह जो करीब एक माह से मिनी पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा था, जिनका 31 मार्च की रात्रि करीब 11:00 आकस्मिक निधन हो गया, बताते चलें किया पंकज सिंह चार भाई थे जिनमें सबसे छोटा भाई अमित सिंह का करीब चार वर्ष पहले बिजली करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था, भाई के आकस्मिक निधन होनें के बाद पंकज सिंह ही अपनी बुजुर्ग माँ की देखरेख करने के साथ ही खेती किसानी एवं घर परिवार की पूरी जिम्मेदारी से देखरेख एवं बेहद मिलनसार एवं ब्यौहार कुशल युवा था, अब मृतक पंकज सिंह के दो बड़े भाई जिनमें सबसे बड़े नेक सिंह एवं उनसे छोटे नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू है, पंकज सिंह का आकस्मिक निधन होनें से ग्रामीण लोग शोक की लहर में डूब गये, पंकज सिंह की अंतिम यात्रा में दो सैकड़ा से अधिक लोगों की मौजूदगी में सिकरोड़ी घाट यमुना नदी तट पर उनके भाई नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू नें मुख़्तागनी देकर अंतिम संस्कार किया,2
- औरैया। अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत सतहेड़ी के मजरा लक्ष्मणपुर में 65वर्षी राजेश यादव ने अपने जीते जी तेरहवीं करवाई है। वहीं आस पास के क्षेत्रीय लोगों को निमंत्रण पत्र वितरण किए। सुनिए क्या कहते हैं राजेश यादव।3
- इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिलेंडर वितरण नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को अचानक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तक धक्का-मुक्की भी हुई, हालांकि बाद में हालात नियंत्रित कर लिए गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक आपूर्ति आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे यह स्थिति बनी। वहीं एजेंसी कर्मियों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और वितरण सुचारू रूप से जारी है।1