सिकंदरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चार युवक घायल; तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिकंदरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चार युवक घायल; तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
- कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- #kanpurdehat_big_breaking =प्राप्त जानकारी के अनुसार #मंगलपुर_थाना_क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह खेत पर अपनी नाबालिक बेटी के साथ गेहूं काटने जा रही थी। =आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए गंभीर धमकियां दीं। =पीड़िता का आरोप है कि उसने जब शोर मचाया तो आवाज सुनकर मेरे पति पर पहुंचे तो सभी लोग ने उस पर हमला कर दिया जिससे मेरे पति को गंभीर चोटें आई। =घटना के बाद आरोपी जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी देते हुए फरार हो गए। =मामले को 24 घंटे बीत गए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है,जिस कारण @MISSIONSHAKTI5 शक्ति की धज्जियां उड़ाई जा रही है। =पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है,पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।1
- इटावा : बेकाबू कार ने दिखाई टोल प्लाजा पर दबंगई,बरेली हाईवे टोल पर आधा दर्जन से अधिक वैरियर कार दौड़ा दौड़ा कर तोड़े,इटावा जिले के चौबिया इलाके में बरेली हाईवे पर बख्तियारपुर टोल का मामला1
- आपको बताते चले जनपद औरैया मे शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शासन की योजना है जिसमे ग्रामीण शहरी क्षेत्र मे यह अभियान आस पास नगर मे चलाया जा रहा है जिसकी जानकरी बिभाग के अधिकारी द्वारा दी गई3
- हवन, पूजन के साथ मां सीता को मंगलसूत्र समर्पित* अयोध्या,1अप्रैल। आंध्रप्रदेश से आए 77 लोगों के दल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हवन पूजन किया तथा माता सीता को मंगलसूत्र समर्पित किया। ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार डॉ एम. आर. जी.नायडू के नेतृत्व में आए इस दल ने आज प्रातः हवन पूजन के बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन किया और मां सीता को स्वर्ण निर्मित मंगलसूत्र भी समर्पित किया। जारी कर्ता --- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या2
- सेंगुर नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में1