असेंबली ऑफ़ गॉड स्कूल का एजुकेशन सकरी के विद्यालय परिसर में भाव समान समारोह का आयोजन! Assembly of God School of Education, Sakri के विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन कुमार (97.6%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अमन कुमार की इस उपलब्धि ने विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त नारायण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पुष्कर कुमार आर्यन, हर्षित राज, सुजल आनंद और भारत कुमार को भी उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। छात्राओं में आस्था कुमारी, निशु कुमारी, शिवानी कुमारी और रिया कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही अंकित कुमार और आयुष रंजन को भी उनके सराहनीय प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनके सहयोग और मार्गदर्शन को भी मान्यता दी जा सके। कार्यक्रम में निदेशक अशोक कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के पिछले 15 वर्षों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने आईआईटी, नीट सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। कई छात्र आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और न्यायाधीश जैसे प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय का भी नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह परंपरा आज भी जारी है और वर्तमान छात्र भी उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। मैनेजर मैडम रंजना कुमारी ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, लगन, अनुशासन और ईमानदारी के कारण ही छात्र इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर सके हैं। प्राचार्य ने यह भी कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सलाह दी। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। अंत में सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Post by Bihar News 241
- आरा। आरा-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद (MLC) उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने बुधवार को भव्य शक्ति प्रदर्शन के बीच अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समर्थक उनके साथ कदम से कदम मिलाते दिखे। सुबह से ही समर्थकों का जमावड़ा ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शुरू हो गया था। इसके बाद मनोज उपाध्याय ने परंपरागत तरीके से चुनावी शुरुआत करते हुए माँ अरण्य देवी मंदिर, बड़ी मठिया और रमना हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के बाद निकले नामांकन जुलूस में भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और गगनभेदी नारों के बीच हजारों समर्थकों का काफिला शहर की सड़कों से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। जुलूस में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे यह प्रदर्शन काफी प्रभावशाली नजर आया। नामांकन के दौरान मीडिया से बातचीत में मनोज उपाध्याय ने कहा, “यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनता की आवाज का चुनाव है। मैं वंशवाद की राजनीति के खिलाफ जमीनी कार्यकर्ताओं की ताकत बनकर मैदान में उतरा हूं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि क्षेत्र के अधिकांश जनप्रतिनिधियों का समर्थन उन्हें मिल रहा है, जिससे उनकी जीत की संभावनाएं मजबूत हैं।नामांकन के बाद उन्होंने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का उमड़ना उनके प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें अवसर मिला तो वे सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम करेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन भी सतर्क नजर आया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, लेकिन भीड़ और उत्साह ने यह साफ संकेत दे दिया कि इस उपचुनाव में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।4
- राष्ट्रीय वीर कुंवर सिंह 169 वाँ विजय महोत्सव 23 अप्रैल 2026 को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरके सिंह मीडिया के सामने अपनी बातें रखें1
- कोंच प्रखंड सभागार में जनगणना हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के 11वें दिन, चौथी टीम को उनके दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर रामजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल डेटा एंट्री, नजरिया नक्शा तैयार करने और परिवार सूचीकरण के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी। ट्रेनर ने जोर देकर कहा कि गणना के दौरान शुद्धता और स्पष्टता अनिवार्य है, ताकि सरकार के पास सटीक आंकड़े पहुंच सकें।इस अवसर पर बीडीओ विपुल भारद्वाज ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों का क्षेत्र में अक्षरशः पालन करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सफलता पूरी तरह से प्रगणकों की कार्यकुशलता पर निर्भर करती है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रगणक प्रमोद कुमार, विष्णु कुमार, कीर्ति रावत, प्रज्योति मंडल, मनोज कुमार निराला, अमरजित पासवान, गौरव कुमार, मो. जुनेद आलम और किरण सक्सेना सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।1
- दस हजार मे क्या बेच दिया हमने,5₹50 पैसा डेली के लिए, अपने बच्चों का भविष्य,और इंद्रा आवास और अच्छी स्वस्थ वेवस्था को बेच दिये1
- फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी1
- आरा शहर में नशेड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है अभी इसी व्यक्ति को देखिए.....1
- आरा। 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर बांकुरा कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम पकड़ियावर चंदवा स्थित निजी होटल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता राजीव रंजन राज द्वारा की गई। इस विजयोत्सव का संचालन वरिष्ठ जेडीयू नेता सुशील सिंह टाइगर और धन्यवाद ज्ञापन हिन्दू जागरण मंच के संयोजक रोहित सिंह बजरंगी ने किया। इस समारोह को भव्य बनाने में विशेष योगदान समाजसेवी ब्रजकिशोर सिंह बबलू जी और पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह जी का रहा। इसमें शामिल गणमान्य लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीधर तिवारी, एमिटी स्कूल के डायरेक्ट अमरेंद्र राजेश जी,जेडीयू नेता प्रिंस बजरंगी, पूर्व वार्ड पार्षद भीमलाल, बीजेपी नेता राजेंद्र तिवारी, श्रवण पांडे, गौरव बाबा,अंशु सिंह सिक्रिवाल, अमीत कुशवाहा आदि हजारों लोगों ने शिरकत किया।4
- भोजपुर अखंड सकिर्तन मंडली धनी पान्डेय गायक मानस मोबाइल 88738389821