logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे समग्र साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के तहत आज दिनांक 30 जून 2026 को साइबर जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी अनुभागों और थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। यह जागरूकता रथ आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रकारों और उनसे बचने के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक करेगा। विशेष रूप से बुजुर्गों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और बैंकिंग लेन-देन करने वाले नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा। रथ प्रतिदिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अनुभागों में भ्रमण करेगा, जहां थाना स्टाफ द्वारा सार्वजनिक सभाओं, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंक शाखाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर साइबर सुरक्षा से संबंधित सत्र आयोजित किए जाएंगे। नागरिक किसी भी साइबर संबंधित घटना या संदेह की सूचना अपने नजदीकी थाना में दे सकते हैं, पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल/हॉटलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल, सायबर सेल प्रभारी प्रवीण मालवीय सहित साइबर सेल टीम व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य है कि "डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना आज हर नागरिक की ज़रूरत है" और "समय पर रिपोर्टिंग से अपराधियों को रोका जा सकता है"।

15 hrs ago
user_Raj malviya
Raj malviya
Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे समग्र साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के तहत आज दिनांक 30 जून 2026 को साइबर जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी अनुभागों और थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। यह जागरूकता रथ आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रकारों और उनसे बचने के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक करेगा। विशेष रूप से बुजुर्गों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और बैंकिंग लेन-देन करने वाले नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा। रथ प्रतिदिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अनुभागों में भ्रमण

5f1b47be-8dca-4482-96d6-516d9fde8733

करेगा, जहां थाना स्टाफ द्वारा सार्वजनिक सभाओं, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंक शाखाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर साइबर सुरक्षा से संबंधित सत्र आयोजित किए जाएंगे। नागरिक किसी भी साइबर संबंधित घटना या संदेह की सूचना अपने नजदीकी थाना में दे सकते हैं, पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल/हॉटलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल, सायबर सेल प्रभारी प्रवीण मालवीय सहित साइबर सेल टीम व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य है कि "डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना आज हर नागरिक की ज़रूरत है" और "समय पर रिपोर्टिंग से अपराधियों को रोका जा सकता है"।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रायसेन जिला मुख्यालय के ग्राम सालेरा के ग्रामीण लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क तथा स्वीकृति के बाद भी उसके निर्माण न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी से परेशान होकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंचकर एसडीएम मनीष शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रायसेन के वार्ड क्रमांक-4 स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास से ग्राम सालेरा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण ग्रामीणों ने पहले ऑक्सीजन पार्क के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया और फिर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ उन्होंने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को भी एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने से पहले ग्रामीणों के इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वर्षों से खराब पड़ी सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लगभग 50 से 60 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसकी बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों के कारण आवागमन और भी जोखिम भरा हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन एवं ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज होकर उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए तीन बार टेंडर निकाले गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कंपनी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर इस सड़क का टेंडर निकाला जा रहा है और जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी, सड़क का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल ऑक्सीजन पार्क के पास ग्रामीणों का शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन जारी है।
    4
    रायसेन जिला मुख्यालय के ग्राम सालेरा के ग्रामीण लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क तथा स्वीकृति के बाद भी उसके निर्माण न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी से परेशान होकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंचकर एसडीएम मनीष शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

रायसेन के वार्ड क्रमांक-4 स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास से ग्राम सालेरा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण ग्रामीणों ने पहले ऑक्सीजन पार्क के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया और फिर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ उन्होंने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को भी एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने से पहले ग्रामीणों के इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वर्षों से खराब पड़ी सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लगभग 50 से 60 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसकी बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों के कारण आवागमन और भी जोखिम भरा हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन एवं ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज होकर उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए तीन बार टेंडर निकाले गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कंपनी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर इस सड़क का टेंडर निकाला जा रहा है और जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी, सड़क का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल ऑक्सीजन पार्क के पास ग्रामीणों का शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन जारी है।
    user_ARUN SHENDE
    ARUN SHENDE
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन और कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक भी उपस्थित रहे।
    2
    रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन और कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक भी उपस्थित रहे।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने लंबे समय से बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल को पुनः शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया के माध्यम से सौंपा, जिसे एसडीएम की बैठक में व्यस्तता के कारण उनके कार्यालय में जमा कराया गया। ज्ञापन में छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएँ अध्ययन के लिए आती हैं, और छात्रावास बंद होने के कारण उन्हें प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। छात्राओं के अनुसार, यह स्थिति न केवल उनके समय और आर्थिक संसाधनों की हानि का कारण बन रही है, बल्कि उन्हें सुरक्षा संबंधी गंभीर परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा और प्रतिकूल प्रभाव उनकी नियमित पढ़ाई और उच्च शिक्षा पर पड़ रहा है। छात्रा वीणा उइके ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और बेटियों को सुरक्षित तथा सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल के फिर से संचालित होने से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में अत्यधिक सुविधा मिलेगी। छात्राओं ने शासन और उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि छात्रहित और बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय के बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित आवास की सुविधा मिल सके और उनकी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह पाए।
    4
    नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने लंबे समय से बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल को पुनः शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया के माध्यम से सौंपा, जिसे एसडीएम की बैठक में व्यस्तता के कारण उनके कार्यालय में जमा कराया गया। ज्ञापन में छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएँ अध्ययन के लिए आती हैं, और छात्रावास बंद होने के कारण उन्हें प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

छात्राओं के अनुसार, यह स्थिति न केवल उनके समय और आर्थिक संसाधनों की हानि का कारण बन रही है, बल्कि उन्हें सुरक्षा संबंधी गंभीर परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा और प्रतिकूल प्रभाव उनकी नियमित पढ़ाई और उच्च शिक्षा पर पड़ रहा है। छात्रा वीणा उइके ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और बेटियों को सुरक्षित तथा सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल के फिर से संचालित होने से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में अत्यधिक सुविधा मिलेगी।

छात्राओं ने शासन और उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि छात्रहित और बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय के बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित आवास की सुविधा मिल सके और उनकी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह पाए।
    user_विकास सियारिया
    विकास सियारिया
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सानव्वर पटेल ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।
    1
    मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सानव्वर पटेल ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अब स्ट्रीट वेंडरों को क्रेडिट कार्ड भी दिए जा रहे हैं, ताकि लाभार्थियों को व्यापार चलाने में कोई परेशानी न हो। इसी कड़ी में रायसेन में नगर पालिका और स्टेट बैंक, साँची रोड के सहयोग से इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को पहले ₹10,000 का ऋण प्रदान किया जाता है। इस ऋण को चुकाने के बाद, उन्हें ₹20,000 का दूसरा ऋण मिलता है। यदि हितग्राही इसे भी जमा कर देते हैं, तो उन्हें ₹30,000 और फिर ₹50,000 का ऋण दिया जाता है। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने और ऋण चुकाने के बाद, लाभार्थी को क्रेडिट कार्ड जारी किया जाता है। आज रायसेन के स्टेट बैंक, साँची रोड के मैनेजर अविनाश कुमार ने सब्जी का ठेला लगाने वाले शहंशाह खान को पहला क्रेडिट कार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका की सिटी मैनेजर रानी तिवारी भी मौजूद थीं। स्टेट बैंक के मैनेजर अविनाश कुमार ने इस योजना को 'अभूत अच्छी' बताते हुए कहा कि इससे लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है। हितग्राही शहंशाह खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने इस योजना के तहत कई बार ईमानदारी से ऋण लिया और उसे चुकाया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें क्रेडिट कार्ड मिला है। उन्होंने नगर पालिका की सिटी मैनेजर रानी तिवारी, बैंक मैनेजर अविनाश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। नगर पालिका की सिटी मैनेजर रानी तिवारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला है, और यह अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी ऊपर उठाने का काम करती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर पालिका रायसेन द्वारा कुल 100 क्रेडिट कार्ड के आवेदन किए गए हैं, जिनमें से 10 क्रेडिट कार्ड जारी हो चुके हैं और 30 प्रक्रियाधीन हैं।
    5
    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अब स्ट्रीट वेंडरों को क्रेडिट कार्ड भी दिए जा रहे हैं, ताकि लाभार्थियों को व्यापार चलाने में कोई परेशानी न हो। इसी कड़ी में रायसेन में नगर पालिका और स्टेट बैंक, साँची रोड के सहयोग से इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को पहले ₹10,000 का ऋण प्रदान किया जाता है। इस ऋण को चुकाने के बाद, उन्हें ₹20,000 का दूसरा ऋण मिलता है। यदि हितग्राही इसे भी जमा कर देते हैं, तो उन्हें ₹30,000 और फिर ₹50,000 का ऋण दिया जाता है। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने और ऋण चुकाने के बाद, लाभार्थी को क्रेडिट कार्ड जारी किया जाता है। आज रायसेन के स्टेट बैंक, साँची रोड के मैनेजर अविनाश कुमार ने सब्जी का ठेला लगाने वाले शहंशाह खान को पहला क्रेडिट कार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका की सिटी मैनेजर रानी तिवारी भी मौजूद थीं।

स्टेट बैंक के मैनेजर अविनाश कुमार ने इस योजना को 'अभूत अच्छी' बताते हुए कहा कि इससे लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है। हितग्राही शहंशाह खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने इस योजना के तहत कई बार ईमानदारी से ऋण लिया और उसे चुकाया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें क्रेडिट कार्ड मिला है। उन्होंने नगर पालिका की सिटी मैनेजर रानी तिवारी, बैंक मैनेजर अविनाश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। नगर पालिका की सिटी मैनेजर रानी तिवारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला है, और यह अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी ऊपर उठाने का काम करती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर पालिका रायसेन द्वारा कुल 100 क्रेडिट कार्ड के आवेदन किए गए हैं, जिनमें से 10 क्रेडिट कार्ड जारी हो चुके हैं और 30 प्रक्रियाधीन हैं।
    user_ARUN SHENDE
    ARUN SHENDE
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज भोपाल में धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जाना जाता है, द्वारा कैंसर हेलर सेंटर का शुभारंभ किया गया।
    4
    आज भोपाल में धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जाना जाता है, द्वारा कैंसर हेलर सेंटर का शुभारंभ किया गया।
    user_D K G Pradesh Prasar
    D K G Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा के सामाजिक न्याय विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत डीके वर्मा सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस संबंध में उमेश बारी की एक विशेष रिपोर्ट s24x7न्यूज के लिए जारी की गई है।
    1
    रीवा के सामाजिक न्याय विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत डीके वर्मा सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस संबंध में उमेश बारी की एक विशेष रिपोर्ट s24x7न्यूज के लिए जारी की गई है।
    user_Sk Malviya
    Sk Malviya
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भोपाल में बिल गेट पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप वहाँ तत्काल हंगामा हो गया है। यह मामला भोपाल से सामने आया है, जहाँ लोगों का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
    1
    भोपाल में बिल गेट पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप वहाँ तत्काल हंगामा हो गया है। यह मामला भोपाल से सामने आया है, जहाँ लोगों का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
    user_Manisha kushwah
    Manisha kushwah
    आनंदनगर, भोपाल•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.