संपत्ति की लालच में की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र में संपत्ति के लालच में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन गहन जांच और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम निलोई निवासी गजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसके पिता मुन्नालाल की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी और शव को कमरे में जला दिया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि गजराज बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। उस पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह खेत बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में सामने आया कि 25/26 जनवरी की रात गजराज ने डंडे से पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बिस्तर पर रखकर रजाई व बोरी डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संपत्ति की लालच में की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र में संपत्ति के लालच में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन गहन जांच और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम निलोई निवासी गजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसके पिता मुन्नालाल की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी और शव को कमरे में जला दिया। सूचना पर पुलिस
ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि गजराज बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। उस पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह खेत बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में सामने आया कि 25/26 जनवरी की रात गजराज ने डंडे से पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बिस्तर पर रखकर रजाई व बोरी डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की सख्ती जसवंतनगर: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ के आलावा खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युनंजय कुमार और राकेश कुमार ओर गायत्री मौजूद रहे। त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की यह कार्रवाई आगे1
- चंडीगढ़ मे स्पेशल सीनियर सेक्रटरी आईएएस अधिकारी गणेश अरोड़ा ने सचिवालय से कूद कर आत्महत्या की ? हरियाणा के IAS पीसी मीणा के स्पेशल सचिव हैं गणेश अरोडा। स्पेशल सीनियर सेकेट्री ने सचिवालय से कूद कर की आत्महत्या1
- Post by Vineet Kumar1
- । पुत्र ही निकाला पिता का हत्यारा, झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करने का किया प्रयास। SSP इटावा के निर्देशन में थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।2
- नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे। नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने सबसे पहले मालनपुर के सिंघवारी स्थित आदर्श एवं आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संतुष्टि जताते हुए उन्होंने बच्चों को ड्रेस व चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी ने गुरीखा के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति व पोषण आहार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में बच्चों को संतुलित भोजन व खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री जे. विजयकुमार ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। गोहद में ही शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गुरीखा पहुंचे। यहां बच्चों से सीधे बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल इंक्लूजन एंड लर्निंग लैब्स बस का अवलोकन। इस मोबाइल लैब से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है। नोडल अधिकारी ने लैब की तकनीकी सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बताया। शासकीय उ.मा.वि. सर्वा परिसर में बने लाड़ली उपवन निरीक्षण के दौरान अमरूद का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर स्टंट करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठाने की कोशिश करता है. शुरू में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्टंट बुरी तरह गलत हो जाता है. संतुलन खोने से सीट और टायर के बीच फंसी लड़की जैसे ही बाइक का अगला हिस्सा ऊपर उठा, पीछे बैठी लड़की अचानक अपना संतुलन खो बैठी. बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी और इसी बीच लड़की सीट से उछलकर बाइक की सीट और पीछे के टायर के बीच फंस गई. यह नजारा देखकर आस-पास से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए. कई वाहन चालक भी अचानक रुक गए, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए.1
- ओडिशा में कटक सर्कल में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस Debabrata Mohanty को Odisha Vigilance की टीम ने 30,000 रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा। इसके बाद उनके कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई। भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट से 40000000 करोड़ रुपए से अधिक नकदी बरामद की गई है।1
- Post by Vineet Kumar1
- यूपी आयुर्विज्ञान विवि सैफई का स्थापना दिवस जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, ‘रक्षा’ चैटबोट का शुभारंभ सैफई पीजीआई करेगा ट्रॉमा सेंटर का संचालन1