logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर स्टंट करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठाने की कोशिश करता है. शुरू में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्टंट बुरी तरह गलत हो जाता है. संतुलन खोने से सीट और टायर के बीच फंसी लड़की जैसे ही बाइक का अगला हिस्सा ऊपर उठा, पीछे बैठी लड़की अचानक अपना संतुलन खो बैठी. बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी और इसी बीच लड़की सीट से उछलकर बाइक की सीट और पीछे के टायर के बीच फंस गई. यह नजारा देखकर आस-पास से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए. कई वाहन चालक भी अचानक रुक गए, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए.

2 hrs ago
user_Deepak sankla
Deepak sankla
Bhind, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर स्टंट करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठाने की कोशिश करता है. शुरू में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्टंट बुरी तरह गलत हो जाता है. संतुलन खोने से सीट और टायर के बीच फंसी लड़की जैसे ही बाइक का अगला हिस्सा ऊपर उठा, पीछे बैठी लड़की अचानक अपना संतुलन खो बैठी. बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी और इसी बीच लड़की सीट से उछलकर बाइक की सीट और पीछे के टायर के बीच फंस गई. यह नजारा देखकर आस-पास से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए. कई वाहन चालक भी अचानक रुक गए, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए.

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अभी हाल ही में बरेठा टोल पर हुए गोली कांड हुआ था गोली मारने बाला अपराधी ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में है
    1
    अभी हाल ही में बरेठा टोल पर हुए गोली कांड हुआ था गोली मारने बाला अपराधी ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में है
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बाइक सवार ने साइकिल सवार में मारी टक्कर,बाइक सवार बाइक छोड़कर रफूचक्कर,साइकिल सवार गंगादीन कुश्तवार की हालत गम्भीर,लहार सिविल अस्पताल से ग्वालियर रिफर...*
    1
    *बाइक सवार ने साइकिल सवार में मारी टक्कर,बाइक सवार बाइक छोड़कर रफूचक्कर,साइकिल सवार गंगादीन कुश्तवार की हालत गम्भीर,लहार सिविल अस्पताल से ग्वालियर रिफर...*
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र में संपत्ति के लालच में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन गहन जांच और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम निलोई निवासी गजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसके पिता मुन्नालाल की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी और शव को कमरे में जला दिया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि गजराज बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। उस पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह खेत बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में सामने आया कि 25/26 जनवरी की रात गजराज ने डंडे से पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बिस्तर पर रखकर रजाई व बोरी डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र में संपत्ति के लालच में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन गहन जांच और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।
थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम निलोई निवासी गजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसके पिता मुन्नालाल की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी और शव को कमरे में जला दिया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई।
जांच के दौरान पता चला कि गजराज बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। उस पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह खेत बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में सामने आया कि 25/26 जनवरी की रात गजराज ने डंडे से पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बिस्तर पर रखकर रजाई व बोरी डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था।
प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो।
पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के ग्राम ईकरी में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तार पोल पर खतरनाक तरीके से लटक रहे हैं। यह स्थिति ईकरी पानी की टंकी के सामने चक रोड पर बनी हुई है, जहां से प्रतिदिन ग्रामीणों का आवागमन होता है। लटकते और झूलते बिजली के तार किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात या तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है, जिससे राहगीरों, बच्चों और पशुओं की जान पर हमेशा संकट बना रहता है। इस संबंध में प्रकाश करोलिया, श्याम त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि पोल पर लटक रहे तारों को तत्काल सही ढंग से कसवाया जाए और सुरक्षा मानकों के अनुसार लाइन दुरुस्त की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। उक्त सम्बन्ध में जेई रामसेवक से बात की उन्होंने बताया कि जल्द ही इस्टीमेट बनाकर लटकती लाइन को सही करा दिया जाएगा।
    4
    विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के ग्राम ईकरी में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तार पोल पर खतरनाक तरीके से लटक रहे हैं। यह स्थिति ईकरी पानी की टंकी के सामने चक रोड पर बनी हुई है, जहां से प्रतिदिन ग्रामीणों का आवागमन होता है। लटकते और झूलते बिजली के तार किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात या तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है, जिससे राहगीरों, बच्चों और पशुओं की जान पर हमेशा संकट बना रहता है।
इस संबंध में प्रकाश करोलिया, श्याम त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि पोल पर लटक रहे तारों को तत्काल सही ढंग से कसवाया जाए और सुरक्षा मानकों के अनुसार लाइन दुरुस्त की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
उक्त सम्बन्ध में जेई रामसेवक से बात की उन्होंने बताया कि जल्द ही इस्टीमेट बनाकर लटकती लाइन को सही करा दिया जाएगा।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भिंड के अटेर से कांग्रेस विधायक हेमत कटारे ने विधानसभा के दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला हैँ.उन्होंने कहा मंत्री किस पैरामीटर के आधार पर बता रहे 119 डिग्री, ऐसा कोनसा मीटर जो 119 डिग्री नापता हैँ.मंत्री करे रिपोर्ट सार्वजनिक.और बोले - उन्ही के मंत्री ने सड़क क़ी पोल खोलकर रख दी.इन्ही क़ी मंत्री ज़ब एक सड़क का निरीक्षण करने गई थी तो, सड़क पर पैर फेरने से सड़क का डामर उखड़ रहा था.वही उन्होंने कहा कि PWD में भ्रटाचार है फैला हुआ, बिना परसेंट के नही होता कोई भी काम.
    1
    भिंड के अटेर से कांग्रेस विधायक हेमत कटारे ने विधानसभा के दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला हैँ.उन्होंने कहा 
मंत्री किस पैरामीटर के आधार पर बता रहे 119 डिग्री, ऐसा कोनसा  मीटर जो 119 डिग्री नापता हैँ.मंत्री करे रिपोर्ट सार्वजनिक.और बोले -
उन्ही के मंत्री ने सड़क क़ी पोल खोलकर रख दी.इन्ही क़ी मंत्री ज़ब एक सड़क का निरीक्षण करने गई थी तो, सड़क पर पैर फेरने से सड़क का डामर उखड़ रहा था.वही उन्होंने कहा कि 
PWD में भ्रटाचार है फैला हुआ,
बिना परसेंट के नही होता कोई भी काम.
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 719 पर आज फिर हुआ बड़ा हादसा हम आपको बता दें कि गोहद के पास नेशनल हाईवे पर बंजारे की पूरा के करीब दो बाइक टकराई जिससे गंभीर रूप से दो व्यक्ति घायल
    1
    नेशनल हाईवे 719 पर आज फिर हुआ बड़ा हादसा हम आपको बता दें कि गोहद के पास नेशनल हाईवे पर बंजारे की पूरा के करीब दो बाइक टकराई जिससे गंभीर रूप से दो व्यक्ति घायल
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की सख्ती जसवंतनगर: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ के आलावा खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युनंजय कुमार और राकेश कुमार ओर गायत्री मौजूद रहे। त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की यह कार्रवाई आगे
    1
    कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की सख्ती
जसवंतनगर: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए।
छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ के आलावा खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युनंजय कुमार और राकेश कुमार  ओर गायत्री मौजूद रहे। त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की यह कार्रवाई आगे
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.