70 वर्षीय पिता की हत्या कर शव जलाया, जमीनी विवाद में हत्यारा पुत्र गिरफ्तार जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- ओडिशा में कटक सर्कल में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस Debabrata Mohanty को Odisha Vigilance की टीम ने 30,000 रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा। इसके बाद उनके कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई। भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट से 40000000 करोड़ रुपए से अधिक नकदी बरामद की गई है।1
- Post by Vineet Kumar1
- नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे। नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने सबसे पहले मालनपुर के सिंघवारी स्थित आदर्श एवं आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संतुष्टि जताते हुए उन्होंने बच्चों को ड्रेस व चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी ने गुरीखा के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति व पोषण आहार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में बच्चों को संतुलित भोजन व खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री जे. विजयकुमार ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। गोहद में ही शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गुरीखा पहुंचे। यहां बच्चों से सीधे बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल इंक्लूजन एंड लर्निंग लैब्स बस का अवलोकन। इस मोबाइल लैब से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है। नोडल अधिकारी ने लैब की तकनीकी सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बताया। शासकीय उ.मा.वि. सर्वा परिसर में बने लाड़ली उपवन निरीक्षण के दौरान अमरूद का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर स्टंट करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठाने की कोशिश करता है. शुरू में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्टंट बुरी तरह गलत हो जाता है. संतुलन खोने से सीट और टायर के बीच फंसी लड़की जैसे ही बाइक का अगला हिस्सा ऊपर उठा, पीछे बैठी लड़की अचानक अपना संतुलन खो बैठी. बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी और इसी बीच लड़की सीट से उछलकर बाइक की सीट और पीछे के टायर के बीच फंस गई. यह नजारा देखकर आस-पास से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए. कई वाहन चालक भी अचानक रुक गए, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए.1
- *(SD) UP: कानपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने 900 KG दूषित खोया पकड़ा......!!* ये ट्रेन से किसी दूसरे शहर से लाया गया था। कनपुरियों को इसी खोए की दूषित मिठाई खिलाई जा रही थी। 🚨1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- Post by Vineet Kumar1
- *नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने मालनपुर-गोहद में आंगनबाड़ी, स्कूलों व डिजिटल लैब का किया निरीक्षण* *लाड़ली उपवन सर्वा में किया पौधारोपण* *भिण्ड 26 फरवरी 2026/* नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद श्री राजन बी नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे। नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने सबसे पहले मालनपुर के सिंघवारी स्थित आदर्श एवं आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संतुष्टि जताते हुए उन्होंने बच्चों को ड्रेस व चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी ने गुरीखा के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति व पोषण आहार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में बच्चों को संतुलित भोजन व खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री जे. विजयकुमार ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। गोहद में ही शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गुरीखा पहुंचे। यहां बच्चों से सीधे बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल इंक्लूजन एंड लर्निंग लैब्स बस का अवलोकन। इस मोबाइल लैब से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है। नोडल अधिकारी ने लैब की तकनीकी सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बताया। शासकीय उ.मा.वि. सर्वा परिसर में बने लाड़ली उपवन निरीक्षण के दौरान अमरूद का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- एक तरफ सरकार सरकारी जमीनों और रास्तों से अतिक्रमण हटाने का दावा कर रही है,वहीं दूसरी ओर भिण्ड जिले के गोहद में प्रशासन की सुस्ती के चलते आम रास्तों का गला घोंटा जा रहा है। मामला गोहद के वार्ड क्रमांक 09, उरवाई मोहल्ला का है, जहाँ सीसी रोड और सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासी ने अब सीधे जिला कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 09 में नगर पालिका द्वारा बनाई गई सीसी रोड पर कुछ दबंगों द्वारा दीवार खड़ी कर दी गई है। शिकायतकर्ता हरीशंकर माहौर ने आरोप लगाया है कि: गंगाराम (पुत्र भजनलाल) ने सड़क पर दीवार खड़ी कर रास्ता रोक दिया है। केदार शर्मा और रामदीन दर्जी ने भी शासकीय रास्ते पर चबूतरे बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। फाइलों में दबा इंसाफ: सीएमओ और एसडीएम पर उठ रहे सवाल... हैरानी की बात यह है कि पीड़ित पिछले कई महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। 20 दिसंबर 2025 को तहसीलदार को आवेदन दिया गया, जिस पर नगर पालिका और पटवारी को कार्रवाई के निर्देश मिले, लेकिन सीएमओ गोहद ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।1